×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:38 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
पाकिस्तान: बलात्कार-विरोधी केन्द्र, भुक्तभोगियों का नया सहारा
Source: UN News: मंगलवार, 25 नवम्बर 2025 00:01 AM (IST)
पाकिस्तान में यौन हिंसा से उबरने की कोशिश कर रहे भुक्तभोगियों को, अब ऐसे संकट राहत केन्द्रों में उम्मीद और सहारा मिल रहे हैं, जहाँ एक ही जगह पर चिकित्सीय, क़ानूनी और मनोवैज्ञानिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है. कराची की एक युवा शिक्षिका नादिया*(बदला हुआ नाम) कभी नहीं सोच सकती थीं कि मोबाइल फ़ोन पर आया एक साधारण सन्देश उनकी ज़िन्दगी बदल देगा. शुरू में तो सब सामान्य लगा - वर्षों की जान-पहचान वाले, भरोसेमन्द पड़ोसी का भेजा हुआ सन्देश. मगर धीरे-धीरे वही सन्देश निजी, दख़ल देने वाले और परेशान करने वाले बनते गए. नादिया समझ नहीं पा रही थीं कि मदद के लिए कहाँ जाएँ या इस उत्पीड़न की शिकायत कैसे करें.डिजिटल हिंसा वास्तविकवही पड़ोसी, एक दिन दोपहर में, ज़बरदस्ती नादिया के घर में घुस आया और उस पर हमला कर दिया. नादिया याद करती हैं, “उसने मुझे क़ाबू में कर लिया. मैं डर से जड़ हो गई और बेहोश हो गई.”पिछले पाँच वर्षों में पाकिस्तान की लगभग
18 लाख महिलाओं ने ऑनलाइन उत्पीड़न
और ब्लैकमेल जैसे साइबर अपराधों का सामना किया है. लेकिन केवल 3.5 प्रतिशत अभियुक्तों को ही सज़ा मिली है. वर्ष 2023 में
डिजिटल अधिकार संस्थान
की
हैल्पलाइन को 2,473 शिकायतें
मिलीं - जिनमें 59 प्रतिशत शिकायतें महिलाओं की थीं - और अधिकतर मामलों में उत्पीड़न व्हाट्सऐप या फ़ेसबुक के ज़रिए हुआ.
पाकिस्तान का इलैक्ट्रॉनिक अपराध रोकथाम अधिनियम
2016 (PECA) साइबर माध्यमों पर पीछा करने, ब्लैकमेल और निजी जानकारी को बिना अनुमति सार्वजनिक करने को अपराध मानता है. इस अपराध की सज़ा तीन साल तक की क़ैद और दस लाख रुपए तक का जुर्माना हो सकता है. लेकिन अब भी बहुत-सी महिलाएँ, क़ानूनों पर कमज़ोर अमल, सीमित जागरूकता और सामाजिक कलंक के कारण, न्याय की राह पर आगे बढ़ ही नहीं पातीं. © UN News/Mansoor Abbas भुक्तभोगियों की ज़रूरतेंनादिया को, हमले वाले दिन जब होश आया, तो उन्होंने ख़ुद को अस्पताल में पाया. उनकी माँ, डॉक्टरों, नर्सों और पुलिसकर्मियों ने जिस सहानुभूति और समझ के साथ उनका साथ दिया, वही उनके सम्भलने की पहली सीढ़ी बनी.इसके बाद उनके माता-पिता उन्हें पाकिस्तान के पहले बलात्कार-विरोधी संकट राहत केन्द्र में लेकर गए. यह केन्द्र, 2023 में कराची में संयुक्त राष्ट्र महिला संगठन (
UN Women
) और अमरीकी दूतावास के अन्तरराष्ट्रीय नारकोटिक्स एवं क़ानून प्रवर्तन कार्यालय के सहयोग से स्थापित किया गया था. यहाँ एक ही जगह पर 24 घंटे चिकित्सीय उपचार, मनोवैज्ञानिक परामर्श, क़ानूनी सहायता और फॉरेंसिक सहयोग दिया जाता है.सहायता और परामर्श ने नादिया को यह समझने में मदद की कि यह हमला उनकी ग़लती नहीं थी. उनका आत्मविश्वास और सुरक्षा का अहसास, धीरे-धीरे लौटने लगा.नादिया कहती हैं, “हमले के बाद पहली बार मुझे लगा कि मैं अकेली नहीं हूँ. बलात्कार-विरोधी संकट राहत केन्द्र ने मुझे मेरा आत्मविश्वास वापस दिया. अब मुझमें न्याय की माँग करने की ताक़त है - सिर्फ़ अपने लिए नहीं, हर उस महिला के लिए जिसे चुप करा दिया गया है.”कैसे बने बलात्कार-विरोधी संकट राहत केन्द्रपाकिस्तान में यौन हिंसा का दायरा बहुत व्यापक है. पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग के अनुसार, 2023 में देशभर में बलात्कार के 6,624 मामले दर्ज हुए - यानि औसतन हर 45 मिनट में एक मामला दर्ज हुआ. इसके बावजूद दोषियों को सज़ा बहुत कम मिलती है, क्योंकि गहरा सामाजिक कलंक, कमज़ोर पुलिस व फॉरेंसिक जाँच, अदालतों में देरी और अपराधियों के बच निकलने की संस्कृति, सब मिलकर न्याय की राह रोकते हैं.साल 2020 में हुए मोटरवे गैंग-रेप के बाद, पीड़िता पर दोष मढ़ने वाली सरकारी टिप्पणियों से भारी जन आक्रोश फैला. इसी माहौल में बलात्कार-विरोधी अधिनियम 2021 पारित हुआ, जिसमें पीड़ितों के लिए मज़बूत सुरक्षा, मानकीकृत चिकित्सीय और कानूनी प्रक्रियाएँ, तथा बलात्कार-विरोधी संकट राहत केन्द्रों की स्थापना का प्रावधान किया गया. © UN News/Mansoor Abbas लेकिन क़ानून तभी असर दिखाते हैं, जब उन्हें सही ढंग से लागू किया जाए और उनके लिए बजट भी हो. UN Women ने अन्तरराष्ट्रीय नारकोटिक्स एवं क़ानून प्रवर्तन कार्यालय के सहयोग से, सरकार के साथ मिलकर इन संकट राहत केन्द्रों के लिए व्यावहारिक क्रियान्वयन प्रक्रिया तैयार की.अब सरकारी अस्पतालों में बलात्कार-विरोधी संकट राहत केन्द्रों की स्थापना अनिवार्य कर दी गई है. ये केन्द्र भुक्तभोगियों को एक ही स्थान पर समन्वित सहायता देते हैं - इलाज, मनोवैज्ञानिक परामर्श, क़ानूनी मार्गदर्शन तथा फॉरेंसिक सहयोग.कराची की एक पुलिस सर्जन डॉक्टर सुमैया सईद कहती हैं, “इन वर्षों में हमने पाकिस्तान में यौन हिंसा के अनगिनत मामले देखे हैं. संकट राहत केन्द्र का विचार सचमुच परिवर्तनकारी है, क्योंकि यहाँ सभी ज़रूरी सेवाएँ एक ही जगह मिलती हैं - चिकित्सीय और मनोवैज्ञानिक सहायता, सबूतों का एकत्रीकरण व संरक्षण, फॉरेंसिक जाँच, प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराने में मदद एवं क़ानूनी सहायता. इस तरह भुक्तभोगियों को गरिमा के साथ न्याय पाने का अवसर मिलता है.”कराची में शुरू हुआ यह एक केन्द्र अब पूरे पाकिस्तान में सैकड़ों लोगों के लिए जीवनरेखा बन चुका है. लोक अभियोजकों के व्यावसायिक विकास केन्द्र के महानिदेशक चौधरी मुहम्मद जहाँगीर बताते हैं, “कई मामलों में चिकित्सीय या क़ानूनी अधिकारी, ठीक से रिपोर्ट लिखने के लिए प्रशिक्षित नहीं होते, जिससे अभियुक्त के ख़िलाफ़ मामला कमज़ोर पड़ जाता है.” ...वे अकेली नहीं हैंप्रशिक्षित क़ानूनी और चिकित्सा अधिकारियों से युक्त ये संकट राहत केन्द्र, अब इसी कमी को दूर करने में मदद कर रहे हैं.पाकिस्तान में UN Women के प्रतिनिधि जमशेद एम काज़ी का कहना है, “बलात्कार-विरोधी संकट राहत केन्द्र, आशा और संबल का प्रतीक हैं.”नादिया पर हमला करने वाले व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया और उस पर बलात्कार-विरोधी क़ानून के तहत मुक़दमा दर्ज हुआ. कार्यवाही अभी जारी है, लेकिन नादिया अब ख़ुद को कहीं अधिक मज़बूत व अपने जीवन पर फिर से नियंत्रण पाती हुई महसूस करती हैं. वह फिर से शिक्षण में लौट आई हैं और अब अन्य भुक्तभोगियों के लिए आवाज़ उठाती हैं, उन्हें सहायता और न्याय की राह दिखाती हैं.नादिया कहती हैं, “किसी भी महिला को वह सब नहीं सहना चाहिए जो मैंने सहन किया. लेकिन अगर किसी के साथ ऐसा हो भी जाए, तो मैं चाहती हूँ कि उन्हें मालूम हो कि वे अकेली नहीं हैं.”बलात्कार-विरोधी संकट राहत केन्द्रों का विस्तार, बीजिंग+30 प्रतिबद्धताओं के तहत, पाकिस्तान की प्रगति का एक महत्वपूर्ण चरण है. 16 दिन के महिला समर्थक अभियान के दौरान प्रयासों को तेज़ करते हुए लक्ष्य साफ़ है: ऐसे तंत्र बनाना जो हर यौन हिंसा भुक्तभोगी के लिए सुरक्षा, सशक्तिकरण और न्याय सुनिश्चित कर सकें.पीड़िता की पहचान गुप्त रखने के लिए नाम बदल दिया गया है.यह लेख पहले
यहाँ
प्रकाशित हुआ.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
और खबरें
Features
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces