-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युद्ध व भूख, एक ही संकट के दो चेहरे, खाद्य असुरक्षा से टकराव को मिलता ईंधन

Source: UN News: बुधवार, 19 नवम्बर 2025 00:00 AM (IST)
युद्ध व भूख, एक ही संकट के दो चेहरे, खाद्य असुरक्षा से टकराव को मिलता ईंधन
दुनिया भर में, टकरावों और युद्धों में फँसे लाखों लोगों के लिए, “युद्ध और भूख अक्सर एक ही संकट के दो पहलू होते हैं.” संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव आमिना मोहम्मद ने सोमवार को, सुरक्षा परिषद की बैठक में इन्हीं शब्दों का प्रयोग किया. यह बैठक खाद्य असुरक्षा से युद्ध की आग में ईंधन पड़ने के मुद्दे पर आयोजित की गई. संयुक्त राष्ट्र की उप प्रमुख आमिना मोहम्मद ने कहा, “इस परिषद का दायित्व अन्तरराष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा बनाए रखना है, और जहाँ लोग भूख से मौत के मुँह में धकेले जा रहे हों, वहाँ शान्ति सम्भव नहीं, और जहाँ भूख, युद्ध को जन्म दे रही हो, वहाँ सुरक्षा नहीं हो सकती.” Tweet URL संयुक्त राष्ट्र की एक हालिया रिपोर्ट आगाह करती है कि दुनिया में सबसे गम्भीर खाद्य संकटों की जड़, हथियारबन्द युद्ध और हिंसा में निहित होती है.इनमें ग़ाज़ा और सूडान में अकाल की स्थितियाँ शामिल हैं,ऐसा पहली बार हुआ है जब इतने बड़े स्तर की भूख आपात स्थिति, एक ही वर्ष में घोषित की गई है.हेती, यमन, अफ़्रीका के साहेल क्षेत्र और काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) के पूर्वी हिस्से को भी गम्भीर चिन्ता वाले क्षेत्रों में शामिल किया गया है.आपस में गुँथे हुए संकटउप महासचिव मोहम्मद ने कहा कि आपस में जुड़े हुए इस विश्व में, भूख और युद्ध का चक्र, अन्य क्षेत्रों को भी प्रभावित करता है. मसलन, यूक्रेन युद्ध ने अनाज के आयात में बड़ी रुकावट उत्पन्न की, जिसके प्रभाव कई महाद्वीपों तक महसूस किए गए.उन्होंने कहा, आज भोजन को ही एक हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है. जैसा कि हाल ही में ग़ाज़ा में देखा गया कि लोगों को जानबूझकर भूखा रखने की रणनीतियाँ अपनाई जा रही हैं. इसके साथ ही, कृषि प्रणालियों को व्यवस्थित रूप से नष्ट करके भी भूख को बढ़ावा दिया जा रहा है.साथ ही, सैन्य ख़र्च में निवेश लगातार बढ़ रहा है. अनुमान है कि पिछले दस वर्षों में इस पर क़रीब 22 ट्रिलियन डॉलर ख़र्च किए गए हैं. जबकि प्रति वर्ष अगर मात्र 93 अरब डॉलर का निवेश किया जाए तो, वर्ष 2030 तक, भूख समाप्त करने की लागत इससे कहीं कम होगी.इसके अलावा, जलवायु परिवर्तन भी युद्ध से जुड़ी भूख की समस्या को और तेज़ी से बढ़ा रहा है.आमिना मोहम्मद ने कहा कि “भूख और युद्ध का सम्बन्ध एक रणनैतिक और अस्तित्वगत ख़तरा है, और सुरक्षा परिषद को इसे इसी दृष्टि से देखना चाहिए.”मानवीय सहायता तक पहुँच ज़रूरीसंयुक्त राष्ट्र की मानवीय सहायता समन्वय एजेंसी (OCHA) की जॉयस मसूया ने कहा कि इस संकट को रोकने और उससे निपटने के लिए मानवीय कार्रवाई बेहद ज़रूरी है.उन्होंने कहा, “जब मानवीय सहायता की पहुँच को बाधित किया जाता है, तो भूख और कुपोषण के मामले बढ़ते हैं, और इसका परिणाम अक्सर आम लोगों के लिए विनाशकारी होता है.”युद्धरत पक्षों को “तटस्थ मानवीय सहायता की तेज़ और बेरोकटोक आवाजाही की अनुमति दी जानी चाहिए” और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सहायताकर्मी अपने काम को स्वतंत्र रूप से कर सकें.जॉयस मसूया ने बताया, “ग़ाज़ा में युद्धविराम के एक महीने बाद, संयुक्त राष्ट्र और साझीदार एजेंसियाँ, हर सम्भव अवसर का उपयोग कर जीवन बचाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन सीमा पार के रास्तों पर प्रतिबन्ध, सहायता क़ाफ़िलों में देरी और नौकरशाही बाधाओं के कारण आवश्यक सामग्रियों और कभी-कभी कर्मचारियों के प्रवेश में अब भी रोक लग रही है.” © UNICEF/Phil Hatcher-Moore भूख और बढ़ती खाद्य क़ीमतेंसंयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के मुख्य अर्थशास्त्री मैक्सिमो तोरेरो ने कहा कि दुनिया भर में आज भी लगभग 67 करोड़ 30 लाख लोग भूखे पेट सोते हैं.उन्होंने कहा कि खाद्य असुरक्षा अब केवल एक मानवीय चुनौती नहीं रही, बल्कि यह वैश्विक शान्ति और सुरक्षा का मामला बन चुकी है.अर्थशास्त्री तोरेरो ने कहा, “जब परिवारों के लिए भोजन ख़रीदना मुश्किल हो जाता है, तो सामाजिक समझौते कमज़ोर पड़ जाते हैं. जब किसान अपनी फ़सलें सूखा, बाढ़ या टकराव और युद्ध के कारण खो देते हैं, तो स्थानीय बाज़ार प्रभावित होते हैं और तनाव बढ़ते हैं.”उन्होंने कहा, “जब अन्तरराष्ट्रीय खाद्य क़ीमतें अचानक बढ़ती हैं या अत्यधिक अस्थिर हो जाती हैं, तो प्रदर्शनों का दायरा बढ़ जाता है. शोध यह भी पुष्टि करते हैं कि वैश्विक खाद्य क़ीमतों में वृद्धि और अत्यधिक अस्थिरता, सीधे तौर पर अधिक सामाजिक अशान्ति की घटनाओं से जुड़ी होती है, और इसका प्रभाव सबसे अधिक निर्धन देशों और शहरी क्षेत्रों में देखा जाता है.” © UNICEF उच्च लागतअफ़्रीकी संघ (AU) के खाद्य प्रणाली विशेष दूत डॉक्टर इब्राहीम ए मिसाकी ने महाद्वीप की स्थिति की तरफ़ ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि यह “वैश्विक भूख का केन्द्रबिंदु” है.डॉक्टर इब्राहीम मियाकी के अनुसार, अफ़्रीका में क़रीब 20 प्रतिशत आबादी, खाद्य असुरक्षा से जूझ रही है, जो वैश्विक औसत का दोगुना है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement