×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:01 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
गर्माती पृथ्वी पर जीवनरक्षा, COP30 में स्वास्थ्य व प्रवासन मुद्दों पर ज़ोर
Source: UN News: सोमवार, 17 नवम्बर 2025 00:01 AM (IST)
यूएन जलवायु शिखर सम्मेलन (COP30) में बेलेम स्वास्थ्य कार्रवाई योजना नामक एक ख़ाका जारी किया गया है जिसका उद्देश्य, पृथ्वी पर बढ़ते तापमान और मौसम के बिगड़ते मिज़ाज के साथ तालमेल बिठाने के लिए, वैश्विक स्वास्थ्य प्रणालियों को मज़बूत बनाया जाना है. साथ ही प्रवासन या विस्थापन के मुद्दे को भी जलवायु कार्रवाई में शामिल किए जाने पर ज़ोर दिया गया है. देशों की सरकारों और यूएन एजेंसियों व साझीदारों द्वारा ब्राज़ील में अपनाई गई इस कार्रवाई योजना में, स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में विषमताओं को दूर करने पर ज़ोर दिया गया है.ब्राज़ील के बेलेम शहर में चल रहे कॉप30 शिखर सम्मेलन के बारे में विशेष कवरेज, हमारे
इस समर्पित पन्ने
पर देखी जा सकती है.यह कार्रवाई योजना, यूएन जलवायु शिखर सम्मेलन के समर्पित
स्वास्थ्य दिवस
पर अपनाई गई है. यह दिवस इस पहचान के लिए मनाया जाता है कि जलवायु संकट, एक स्वास्थ्य संकट भी है.अत्यन्त चरम गर्मी, बाढ़ें, सूखा स्थितियाँ और तूफ़ान, केवल पर्यावरणीय जोखिम नहीं हैं, जो बीमारियाँ फैला रहे हैं, खाद्य व जल असुरक्षा बढ़ा रहे हैं, और बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं में बाधाएँ उत्पन्न कर रहे हैं.
विश्व स्वास्थ्य संगठन
–
WHO
के महानिदेशक डॉक्टर टैड्रॉस ऐडहेनॉम घेबरेयेसस ने इस सम्मेलन के आरम्भ के समय आगाह किया था, “अगर हमारा ग्रह कोई मरीज़ होता तो, उसे गहन चिकित्सा देखभाल में रखा जाता.” © UNFCCC/Diego Herculano क्या है यह कार्रवाई योजना?इस कार्रवाई योजना को WHO, यूएन विश्वविद्यालय और यूएन साझीदारों ने, ब्राज़ील के सहयोग से तैयार किया है और इसमें स्वास्थ्य मुद्दे को, जलवायु रणनीतियों में शामिल किए जाने की ख़ातिर, ठोस क़दम सुझाए गए हैं.बेलेम स्वास्थ्य कार्रवाई योजना (BHAP) एक ऐसा वैश्विक ढाँचा है जिसे, स्वास्थ्य को वैश्विक जलवायु कार्रवाई के केन्द्र में रखे जाने के लिए, यूएन जलवायु शिखर सम्मेलन – कॉप30 में जारी किया गया है. इसमें देशों को कुछ क़दम या उपाय सुझाए गए हैं:ऐसे जलवायु सहनसक्षम स्वास्थ्य प्रणालियाँ बनाएँ, जो अत्यन्त चरम मौसम की घटनाओं व बीमारियों के फैलाव का मज़बूती से सामना कर सकें.स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में कार्बन उत्सर्जन को कम करने और अनुकूलन उपायों को समर्थन देने के लिए धन व टैक्नॉलॉजी मुहैया कराए जाएँ.निर्णय प्रक्रिया में समुदायों की बात को अहमियत और भागेदारी दी जाए.इस सबका अन्तिम लक्ष्य है – जलवायु न्याय को आगे बढ़ाए जाने के दौरान, लोगों की ज़िन्दगियों और आजीविकाओं की भी हिफ़ाज़त की जाए. © UNFPA प्रवासन व मानवीय अस्तित्व का मुद्दाब्राज़ील के बेलेम शहर में चल रहे यूएन जलवायु शिखर सम्मेलन में, अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन –
IOM
ने, जलवायु आपदाओं के कारण होने वाले विस्थापन के मुद्दे को, अनुकूलन योजनाओं में शामिल किए जाने पर ज़ोर दिया है.दुनिया भर के अनेक क्षेत्रों में, बाढ़ें, ताप लहरें, सूखा और तूफ़ान हर साल, करोड़ों लोगों को उनके घरों से दूर कर रहे हैं. इनमें से बहुत से लोग देश के भीतर ही रहते हैं, मगर फिर भी बेघर, अपनी जड़ों से दूर.मगर विशेषज्ञों ने ख़बरदार किया है कि वो समय शायद अधिक दूर नहीं जब समुद्रों के बढ़ते जल स्तर में पूरे के पूरे देश ही डूब जाएंगे, या फिर असहनीय सूखा स्थिति के कारण रहने योग्य ही नहीं बच पाएंगे.IOM की उप महानिदेशक उगोची डैनियल्स ने गुरूवार को कहा कि दो लोग व समुदाय, अपने स्थानों पर बसे रहने का निर्णय लेते हैं उन्हें सुरक्षा मिलनी चाहिए और जो लोग व समुदाय अपने स्थान बदलने का फ़ैसला करते हैं, उन्हें गरिमा के साथ ऐसा करने का विकल्प मिलना चाहिए.IOM 80 देशों में ऐसी परियोजनाएँ चला रहा है जो स्थानीय समुदायों को ही समाधान तलाश करने का अवसर देती हैं.उगोची डैनियल्स को उम्मीद है कि कॉप30 सम्मेलन एक ऐसा परिवर्तनकारी पड़ाव बन सकेगा जो मानव प्रस्थान या विस्थापन को, जलवायु कार्रवाई में प्रमुख स्थान देगा.कॉप30 सम्मेलन में, बदलती पृथ्वी के साथ तालमेल बिठाने के मुद्दे पर हो रही चर्चाओं में, विस्थापित लोग दुनिया को याद दिला रहे हैं कि जलवायु कार्रवाई केवल पारिस्थितिकियों का संरक्षण करने तक सीमित नहीं है – यह ज़िन्दगियों की रक्षा करने, गरिमा को बचाने, और यह सुनिश्चित करने के बारे में भी है कि कोई भी पीछे नहीं छूट जाए.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
और खबरें
Features
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces