×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:03 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत: रक्त की गम्भीर बीमारी का बोझ, मगर दोस्तों के साथ से मिली नई उम्मीद
Source: UN News: रविवार, 16 नवम्बर 2025 00:01 AM (IST)
छत्तीसगढ़ प्रदेश के जशपुर ज़िले में एक 19 वर्षीय महिला सुरेखा विश्वकर्मा को, रक्त की एक बहुत जटिल प्रकार की बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया था, जिसका नाम है सिकल सैल (Sickle cell). मगर यूनीसेफ़ की पहल और कुछ दोस्तों के अनमोल साथ ने, उनकी ज़िन्दगी को नया मोड़ दे दिया. यूनीसेफ़ के सहयोग से चल रहा एक स्वास्थ्य कार्यक्रम सैकड़ों युवाओं के जीवन में नई उम्मीद भर रहा है. इस पहल के तहत स्थानीय स्वास्थ्यकर्मियों को सिकल सैल जैसी गम्भीर बीमारियों की पहचान और इलाज करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि मरीज़ों को समय पर सही निदान और उपचार मिल सके. इसी कार्यक्रम की बदौलत 19 वर्षीय सुरेखा विश्वकर्मा की ज़िन्दगी को नई राह मिली है.साल भर पहले, सुरेखा अपने बिस्तर पर दर्द से कराह रही थीं. घुटनों में सूजन थी. कमर में असहनीय दर्द था. जैसे उनका शरीर उम्र के बोझ से झुक गया हो.पहले उन्हें बुख़ार हुआ था. वह याद करती हैं, “जब डॉक्टर ने कहा कि यह पीलिया है, तो मुझे राहत मिली,” “क्योंकि पीलिया तो ठीक हो जाता है.”लेकिन पीलिया ठीक होते ही नया दर्द शुरू हुआ. घुटनों में सूजन और अकड़न बनी रही. ऐक्स-रे में कैल्शियम की कमी बताई गई. दवाइयाँ चलती रहीं, पर आराम नहीं मिला. धीरे-धीरे दर्द इतना बढ़ा कि वह बिस्तर से उठ भी नहीं पाती थीं. उन्हें अपनी कॉलेज - शिक्षा भी छोड़नी पड़ी.वह कहती हैं, “शारीरिक दर्द तो असहनीय था ही. लेकिन अपने परिवार को मेरी वजह से परेशान देखकर मैं भीतर से टूट गई थी.” © UNICEF/Mithila Jariwala फिर एक दिन, जब सुरेखा को जशपुर ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो यूनीसेफ़ के सहयोग से प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों ने उनकी बीमारी की असली वजह पहचान ली - सिकल सैल रोग (Sickle Cell Disease). यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें रक्त की लाल कोशिकाएँ विकृत होकर कठोर हो जाती हैं और शरीर में रक्त का प्रवाह रुक जाता है. इससे तीव्र दर्द और गम्भीर स्वास्थ्य समस्याएँ उत्पन्न होती हैं.सुरेखा को रोग की पहचान किए जाने के बाद, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत एक विशेष स्वास्थ्य कार्ड मिला. इसके ज़रिए उन्हें हर महीने मुफ़्त दवाइयाँ, नियमित रक्त जाँच और अस्पताल तक आने-जाने के लिए यात्रा भत्ता मिलने लगा.सुरेखा कहती हैं, “मैं एक साल तक अपने कॉलेज नहीं जा पाई क्योंकि चलना भी मुश्किल था. लेकिन अब मैं फिर से कॉलेज जा रही हूँ. अर्थशास्त्र की शिक्षा ले रही हूँ और शिक्षक बनने का सपना पूरा करने की राह पर आगे बढ़ रही हूँ.”सुरेखा मुस्कुराते हुए वह कहती है, “अगर डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने मेरा सही समय पर इलाज न किया होता, तो शायद मैं आज जीवित नहीं होती.” © UNICEF/Mithila Jariwala सुरेखा की बहन एक सीमित आय वाले रोज़गार पर काम करती हैं और घर चलाती हैं. सुरेखा कहती हैं, “अगर इलाज मुफ़्त नहीं मिलता, तो मुझे अपनी शिक्षा और ज़िन्दगी में से किसी एक को चुनना पड़ता.”यूनीसेफ़ द्वारा समर्थित बाल अवस्था ग़ैर-संचारी रोग कार्यक्रम ने, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य तंत्र को नई दिशा दी है. यह कार्यक्रम सिकल सैल जैसी ‘मौन बीमारियों’ की पहचान करने, समय पर उपचार और समुदाय में जागरूकता फैलाने पर केन्द्रित है.इस पहल ने न केवल सुरेखा को दर्द और निराशा से उबारा, बल्कि उसे एक नया उद्देश्य भी दिया. वह दृढ़ता से कहती हैं, “अब मैं चाहती हूँ कि गाँव की दूसरी लड़कियाँ भी जानें कि यह बीमारी छिपाने की नहीं, इलाज करने की है.”सुरेखा की कहानी यह साबित करती है कि सही समय पर पहचान, देखभाल और सहयोग, न केवल एक युवा ज़िन्दगी को बचा सकता है, बल्कि उसे नई उम्मीद और नई उड़ान भी दे सकता है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
गहलोत का सरकार पर सवाल, दो बजट और 100 करोड़ की घोषणाओं के बावजूद नहीं हुए यूथ गेम्स
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces