Advertisement
भारत: ओडिशा में कविता, संस्कृति और समुदाय सक्रियता के ज़रिए जलवायु मुहिम

जो कभी न सड़ता, न मिटता.
समंदर हमारा गहना है,
फिर तुम इसे क्यों बिगाड़ते हो?”कंचन अपनी कविताएँ स्थानीय ओड़िया बोली में लिखती हैं और गाँव की बैठकों व पर्यावरण दिवस जैसे मंचों पर सुनाती हैं. उनके शब्द तकनीकी बातों को भावनाओं से जोड़ देते हैं, ताकि लोग समझ सकें कि जलवायु परिवर्तन का असर केवल आँकड़ों में नहीं, बल्कि उनके अपने जीवन में भी है.कंचन ने साथियों के प्रोत्साहन से, अपनी कविताएँ गाँव की बैठकों, जागरूकता अभियानों और विश्व पर्यावरण दिवस जैसे आयोजनों में सुनाना शुरू कीं. उनकी रचनाएँ धीरे-धीरे एक स्थानीय आंदोलन में बदल गईं.वह मुस्कराकर कहती हैं, “लोग तथ्यों से ज़्यादा भावनाओं से जुड़ते हैं. जब मैं कविता सुनाती हूँ, तो उन्हें समझ में आता है कि प्रकृति की रक्षा कोई आदेश नहीं, बल्कि हमारी साझी भावना है.”आज कंचन एक दर्जन से अधिक कविताएँ लिख चुकी हैं — जिनमें कचरा प्रबंधन, मैंग्रोव संरक्षण और महिलाओं की दृढ़ता जैसे विषय शामिल हैं.वह कहती हैं, “इस परियोजना ने मुझे केवल जलवायु परिवर्तन के बारे में नहीं सिखाया, बल्कि यह भी सिखाया कि मेरी आवाज़ की भी अहमियत है. एक गाँव की महिला के शब्द भी बदलाव की प्रेरणा बन सकते हैं.” © UNDP India संस्कृति बनी बदलाव की कारकपुरी ज़िले की बबीना कांदी ने अपने समुदाय को जोड़ने का उपायट, नृत्य के माध्यम से खोजा. वह पारम्परिक लोकनृत्यों में पर्यावरण के सन्देश पिरोती हैं, जिससे त्यौहार और स्थानीय सभाएँ जलवायु जागरूकता के मंच बन जाती हैं.वह कहती हैं, “जब मैं नृत्य के ज़रिए पर्यावरण की बात करती हूँ, तो लोग उसे अलग तरह से सुनते हैं. वे ख़ुद को कहानी का हिस्सा महसूस करते हैं.”शुरुआत आसान नहीं थी. उन्हें बुज़ुर्गों और पुरुषों - दोनों की ओर से सन्देह का सामना करना पड़ा. “मैंने बच्चों से शुरुआत की. वे उत्सुक और खुले विचारों वाले थे. फिर धीरे-धीरे माताएँ भी जुड़ती गईं. आज हमारे स्वयं सहायता समूहों में, 150 से ज़्यादा महिलाएँ हैं, जो जलवायु से जुड़ी गतिविधियों की अगुवाई कर रही हैं.”उनका समूह समुद्र तट सफ़ाई, वन संरक्षण और कचरा अलगाव जैसे अभियान चलाता है. वर्ष 2025 में उन्हें वैश्विक तटीय स्वच्छता दिवस पर, सम्मानित किया गया.वह मुस्कराकर कहती हैं, “जब लोग अपने आस-पास बदलाव देखते हैं, तो उन्हें विश्वास होता है कि वे भी उसे सम्भव बना सकते हैं.”कक्षा से लेकर समुद्र तट तकगंजम ज़िले की भारती सेठी ने बदलाव का अलग रास्ता चुना. उन्होंने एक शिक्षक और सामुदायिक स्वयंसेवक के रूप में, ECRICC से जुड़कर स्थानीय महिलाओं को टिकाऊ आजीविका के जरिए आय बढ़ाने में मदद शुरू की. आज वे 12 केकड़ा पालन इकाइयों, 25 एसआरआई (SRI) किसानों व एक सजावटी मत्स्य पालन समूह का मार्गदर्शन करती हैं.उनकी मेहनत का नतीजा तब नज़र याया जब ओडिशा के प्रतिनिधिमंडल ने, वर्ष 2025 में चेन्नई में आयोजित समुद्री भोजन की प्रदर्शनी में सरकारी क्षेत्र की श्रेणी में पहला पुरस्कार जीता.भारती मुस्कराकर कहती हैं, “उस मंच पर खड़े होकर अपने ज़िले का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए अविस्मरणीय पल था. तब मुझे अहसास हुआ कि हमारे गाँवों में उठाए गए छोटे-छोटे क़दम भी, राष्ट्रीय पहचान बन सकते हैं.” © UNDP India हौसले की पुनर्कल्पनाइन सभी कहानियों को एक सूत्र में बाँधने वाली सच्चाई यह है कि जलवायु कार्रवाई की शुरुआत लोगों से होती है. ओडिशा की महिलाएँ साबित कर रही हैं कि स्वयं को परिस्थितियों का सामना करने के लिए सक्षम बनाना, केवल ढाँचों या तकनीक का मुद्दा नहीं है, बल्कि पहचान, रचनात्मकता और आपसी जुड़ाव का मुद्दा भी है.ममता कहती हैं, “पहले हम केवल आपदाओं की शिकार भर थीं. अब हम अपनी ज़मीन की रक्षक हैं. हम अपने बच्चों को सिखाते हैं कि इसकी देखभाल कैसे करनी है, क्योंकि यही हमारा घर है.”ज्ञान, कला और संवेदनशीलता के संगम से ये महिलाएँ, जलवायु अनुकूलन की कहानी नए सिरे से लिख रही हैं. यह हानि की नहीं, नेतृत्व की कहानी है.आशा की एक पंक्तिकंचन की ताज़ा कविता इस बदलाव को खूबसूरती से बयाँ करती है —
“चलो अपनाएँ एसआरआई की राह,
मीथेन गैस को रखें दूर, करें आहट सदा.
कम लागत, अधिक मुनाफ़ा जब आए,
किसानों के संघर्ष धीरे-धीरे मिट जाएँ.”जब कंचन से पूछा गया कि उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा कहाँ से मिलती है, तो वह मुस्कराकर कहती हैं, “समुद्र ने हमसे बहुत कुछ छीन लिया है. लेकिन उसी ने हमें यह भी सिखाया है कि हर ज्वार के बाद, फिर से उठ खड़ा होना ही जीवन है.”यह लेख पहले यहाँ प्रकाशित हुआ.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


