-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग़ाज़ा: अहम सेवाओं के संचालन के लिए 6 लाख लीटर डीज़ल की आपूर्ति

Source: UN News: शुक्रवार, 14 नवम्बर 2025 00:00 AM (IST)
ग़ाज़ा: अहम सेवाओं के संचालन के लिए 6 लाख लीटर डीज़ल की आपूर्ति
संयुक्त राष्ट्र एजेंसियाँ, ग़ाज़ा में मानवीय सहायता सामग्री मुहैया कराने में सक्रियता के साथ जुटी हैं और एक सप्ताह से भी कम समय के दौरान छह लाख लीटर से भी अधिक डीज़ल ग़ाज़ा पट्टी में पहुँचाया गया है, जिसकी अहम बुनियादी सेवाओं को संचालित रखने के लिए भारी ज़रूरत थी. Tweet URL संयुक्त राष्ट्र के राहत समन्वय मामलों की एजेंसी – OCHA ने बुधवार को बताया है कि पानी, स्वच्छता, साफ़-सफ़ाई, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सेवाओं को चलाने के लिए ईंधन की भारी ज़रूरत है और ये डीज़ल मुहैया कराए जाने से, शिक्षा, पोषण व संरक्षण कार्य जारी रह सकेंगे.संयुक्त राष्ट्र के नवीनतम आँकड़ों से मालूम होता है है कि नवम्बर महीना आरम्भ होने के बाद, साझीदार संगठनों ने ढाई लाख से अधिक लोगों को खाद्य सहायता मुहैया कराई है, जिसके तहत हर परिवार या घर में भोजन के दो पैकेट पहुँचाए गए हैं.मगर विश्व खाद्य कार्यक्रम – WFP का यह भी कहना है कि मौजूदा युद्धविराम शुरू होने के एक महीने बाद भी, ग़ाज़ा में बहुत से परिवार अपनी ज़िन्दगी फिर से शुरू करने में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं.ज़िकिम सीमा चौकी खुलीउधर इसराइली अधिकारियों ने बहुत अहम ज़िकिम सीमा चौकी खोलने की घोषणा की है, जिसके ज़रिए ग़ाज़ा पट्टी के उत्तरी इलाक़े में मानवीय सहायता पहुँचाई जा सकेगी.यूएन प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने बुधवार को न्यूयॉर्क में पत्रकारों को बताया कि यूएन एजेंसियाँ, ज़िकिम सीमा चौकी को खोले जाने की आशा में, हाल के सप्ताहों के दौरान, ग़ाज़ा के भीतर इस सीमा चौकी तक जाने वाली सड़कों की मरम्मत कर रही थीं.अब सुरक्षा नज़रिए से सड़क की ठोस जाँच-पड़ताल की जा रही है, ताकि वहाँ कोई विस्फोटक नहीं बचे हों.ज़िकिम सीमा चौकी दो महीनों से बन्द रही है, और उत्तरी इलाक़े से बिल्कुल भी सहायता सामग्री, ग़ाज़ा में दाख़िल नहीं हो रही थी.प्रवक्ता ने बताया कि मानवीय सहायता एजेंसियाँ अपने प्रयास तेज़ कर रही हैं, जिनमें व्यावसायिक सैक्टर और दानदाता देश भी अपनी मदद बढ़ा रहे है.बुनियादी चीज़ों के दाम भी धीरे-धीरे स्थिरता की ओर बढ़ रहे हैं.UNRWA द्वारा मदद का दायराउधर फ़लस्तीनी शरणार्थियों के लिए यूए सहायता एजेंसी - UNRWA ने बताया है कि ग़ाज़ा में उसके क़रीब 12 हज़ार सहयोगी, मदद मुहैया कराने के लिए मौजूद हैं.ये सहायता कर्मी, ग़ाज़ा में बच्चों के लिए शिक्षा सेवाएँ, जल आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएँ, आश्रय, मनोवैज्ञानिक समर्थन और ठोस कूड़ा-कचरा प्रबन्ध में सहायता मुहैया करा रहे हैं.ग़ाज़ा में मानवीय सहायता कार्रवाई के लिए दान दें

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement