×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 1:27 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत: इंसुलिन की सुई से आशाओं व सपनों को सहारा
Source: UN News: शुक्रवार, 14 नवम्बर 2025 00:00 AM (IST)
11 साल की पल्लवी ताम्रकार हर सुबह की तरह दाँत ब्रश करती है, अपना स्कूल बैग तैयार करती है और फिर शान्त मन से अपने हाथ पर इंसुलिन की सुई लगाती है. कभी ऐसा भी था कि पल्लवी को यह सुई लगाने से डर लगता था, मगर अब यह उसकी पहचान है - आत्मनिर्भरता, साहस और एक नन्ही बच्ची के बड़े सपनों की पहचान. पल्लवी के जीवन में, कुछ साल पहले अचानक बदलाव आया. पेट दर्द के बाद अस्पताल में जाँच ने, उसके परिवार की दुनिया हिला दी. रिपोर्ट से मालूम हुआ कि पल्लवी को मधुमेह यानि डायबिटीज़ है. डॉक्टर ने बताया कि अब पल्लवी को हर दिन इंसुलिन की ज़रूरत होगी.पल्लवी याद करती हैं, “जब चिकित्सकों ने सुई दिखाई, तो मैं बहुत रोई. मुझे लगा मेरी ज़िन्दगी बदल गई.” अब वही पल्लवी मुस्कुराकर कहती हैं, “अगर मैं इतनी बड़ी बीमारी झेल सकती हूँ, तो उतनी समझदार भी हूँ कि अपना इंजेक्शन स्वयं लगा सकूँ.”आज उसके लिए इंसुलिन की सुई, उतनी ही सामान्य है, जितना नाश्ता करना या होमवर्क करना.पिता का संबलपल्लवी के पिता विवेक ताम्रकार उसकी सबसे बड़ी ताक़त हैं. जब पल्लवी तीन साल की थी, उसकी माँ का निधन हो गया था. तब से विवेक ने बेटी की देखभाल को अपना मिशन बना लिया.वे कहते हैं, "उसकी बीमारी ने मुझे और सतर्क बना दिया है. मैंने ऐसा स्कूल चुना जो सुबह 11 बजे शुरू होता है, ताकि वह घर पर समय से खाना खा सके और इंसुलिन ले सके."घर की दिनचर्या पूरी तरह पल्लवी के स्वास्थ्य के अनुसार ढली है. पिता के लिए यह केवल देखभाल नहीं, बल्कि बेटी को मज़बूत बनाने के इरादे से जुड़ा मुद्दा है.पल्लवी का छोटा भाई पहले हर इंजेक्शन से डरता था. टीका लगवाने के नाम पर वह रो पड़ता था. अब वह अपनी बहन को रोज़ बिना हिचक सुई लगाते देखता है. धीरे-धीरे उसका डर भी ख़त्म हो गया. वह सोचता है, "दीदी कर सकती है, तो मैं क्यों नहीं?" यही विचार उसे भी साहस देता है. © UNICEF/Mithila Jariwala स्कूल की दुनियापल्लवी अपने स्कूल में अन्य बच्चों की तरह पढ़ाई, खेल और गतिविधियों में हिस्सा लेती है. कभी-कभी दोस्त पूछते हैं कि वह सुई क्यों लगाती है. पल्लवी मुस्कुराकर समझाती है, "यह मुझे ताक़त देती है, ताकि मैं तुम सबके साथ खेल सकूँ."उसके शिक्षक भी पूरा सहयोग करते हैं. वे समय-समय पर ध्यान रखते हैं कि पल्लवी ने समय पर भोजन खाया है और दवा ली है या नहीं.जहाँ दूसरे बच्चे जन्मदिन पर पार्टी और तोहफ़े चाहते हैं, पल्लवी की इच्छा अलग है. वह ग़रीब बच्चों में मिठाइयाँ बाँटती हैं. वह सरलता से कहती है, "उन्हें भी कुछ मीठा मिलना चाहिए." उसकी मासूम बातों में गहरी संवेदनशीलता स्पष्ट नज़र आती है.सुलभ इलाजपल्लवी की इस यात्रा में उनका साथ दिया है - छत्तीसगढ़ में यूनीसेफ़ के बाल ग़ैर-संचारी रोग कार्यक्रम (NCD) ने. स्थानीय एनजीओ संगवारी के साथ मिलकर, NCD कार्यक्रम के ज़रिए यह सुनिश्चित किया जा रहे है कि डायबिटीज़ जैसी बीमारियों से जूझते बच्चों का इलाज घर के पास और मुफ़्त हो सके.ज़िला स्तर पर ग़ैर-संचारी रोग गतिविधियों के समन्वयक डॉक्टर लक्ष्मीकांत आपत बताते हैं, "हमने सामुदायिक स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया, लक्षण चार्ट बनाए और सूचना-शिक्षा-संचार सामग्री तैयार की.""अब टाइप 1 डायबिटीज़ और जन्मजात हृदय रोग जैसी स्थितियों का जल्दी निदान व इलाज सम्भव हो रहा है. पल्लवी जैसे बच्चे समय पर दवा पाकर अपना जीवन सामान्य रूप से जी पा रहे हैं." इन कार्यक्रमों से परिवार पर दवा और इलाज का आर्थिक बोझ भी हल्का हुआ है.डॉक्टरों के साथ अपने अनुभव ने पल्लवी को गहराई से प्रेरित किया है. वह बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती है.पल्लवी आत्मविश्वास के साथ कहती है, "मेरे डॉक्टर मुझे बच्चे की तरह नहीं देखते. वे मेरी बात सुनते हैं, सवालों के जवाब देते हैं. मैं भी ऐसी डॉक्टर बनना चाहती हूँ जो ग़रीब मरीज़ों का इलाज करे."यह लेख पहले
यहाँ
प्रकाशित हुआ.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
गहलोत का सरकार पर सवाल, दो बजट और 100 करोड़ की घोषणाओं के बावजूद नहीं हुए यूथ गेम्स
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces