Advertisement
सीरिया में लोगों को अग़वा कर लिए जाने, उनके ग़ायब होने की ख़बरों पर चिन्ता

OHCHR प्रवक्ता ने एक पत्रकार द्वारा किए गए सवाल के जवाब में कहा कि उनकी टीम ने इस वर्ष की शुरुआत से अब तक, कम से कम 97 लोगों को अग़वा किए जाने या उनके ग़ायब हो जाने के मामलों में जानकारी जुटाई है.यह उन एक लाख लोगों के आँकड़े से अलग है, जो पाँच दशकों तक जारी रहे असद परिवार के शासनकाल के दौरान लापत हो गए थे.बहुत से परिवारों के लिए अपने प्रियजन को ढूंढ पाना सम्भव हुआ है, लेकिन अनेक को अब भी कोई जानकारी नहीं है कि उनके साथ क्या हुआ या फिर वे अब कहाँ हैं.यूएन कार्यालय प्रवक्ता ने ज़ोर देकर कहा कि असद सरकार और उसके पतन के बाद, जो लोग भी लापता हुए हैं, उनके बारे में सटीक जानकारी तुरन्त उपलब्ध कराई जानी होगी.इस क्रम में, उन्होंने सीरियाई अरब गणराज्य में लापता व्यक्तियों के लिए स्वतंत्र निकाय के लिए मानवाधिकार कार्यालय का समर्थन व्यक्त किया.कार्ला क्विनटाना इस निकाय की प्रमुख हैं, और उन्होंने हाल ही में कहा था कि सीरिया में लगभग हर परिवार किसी न किसी लापता व्यक्ति से परिचित है.सहायताकर्मी लापताथमीन अल-ख़ीतान ने हमज़ा अल-अमारिन नामक एक मानवीय सहायताकर्मी का उल्लेख किया, जोकि सीरियाई नागरिक प्रतिरक्षा में स्वैच्छिक कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत थे.वह इस वर्ष 16 जुलाई को सुवैदा में हिंसा के दौरान मानवीय आधार पर लोगों को बाहर निकालने के एक प्रयास के दौरान लापता हो गए थे, और अभी तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है.यूएन कार्यालय प्रवक्ता ने कहा कि सरकारी सुरक्षा बलों और सभी हथियारबन्द तत्वों को मानवीय सहायताकर्मियों का सदैव सम्मान करने की आवश्यकता है, हर स्थान पर. जैसाकि अन्तरराष्ट्रीय मानवाधिकार क़ानून और मानवतावादी क़ानून में स्पष्ट रूप से उल्लिखित है.उन्होंने कहा कि मानवाधिकार उल्लंघन व दुर्व्यवहार मामलों में जवाबदेही व न्याय सुनिश्चित किया जाने होंगे, वर्तमान और अतीत में अंजाम दिए गए मामलों के लिए, ताकि सीरियाई नागरिकों के लिए एक शान्तिपूर्ण व सुरक्षित भविष्य को आकार दिया जा सके.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


