×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:45 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
सूडान: अल फ़शर में ‘अकल्पनीय क्रूरता’ पर क्षोभ, हिंसा रोकने के लिए क़दम उठाने का आग्रह
Source: UN News: सोमवार, 10 नवम्बर 2025 00:00 AM (IST)
सूडान के अल फ़शर शहर में फँसे आम लोगों पर भयावह अत्याचार किए जाने के आरोप सामने आ रहे हैं और जो लोग वहाँ से किसी तरह से जान बचाकर भाग पाए, उन्हें भी शहर से बाहर निकलने के मार्गों पर अकल्पनीय क्रूरता का सामना करना पड़ा है. संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क (OHCHR) ने, हिंसा प्रभावित इलाक़ों में मानवाधिकार उल्लंघन मामलों को रोकने के लिए जल्द से जल्द निर्णायक क़दम उठाने का आग्रह किया है, और इसके अभाव में वहाँ और अधिक संहार होने की आशंका व्यक्त की है. सूडान में परस्पर विरोधी सैन्य बलों, सूडान की सशस्त्र सेना और अर्द्धसैनिक बल (RSF) के बीच अप्रैल 2023 में भड़के हिंसक युद्ध की वजह से, देश की एक बड़ी आबादी एक गहरे मानवीय संकट से जूझ रही है.अल फ़शर इस लड़ाई का एक प्रमुख केन्द्र है जिस पर नियंत्रण हासिल करने के लिए RSF लड़ाकों ने पिछले क़रीब डेढ़ साल से इसकी घेराबन्दी की हुई थी, और अब शहर पर नियंत्रण होने के बाद वहाँ से ऐसी ख़बरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें युद्ध अपराधों को अंजाम दिए जाने के आरोप लगे हैं.मानवाधिकार उच्चायुक्त ने शुक्रवार को चिन्ता जताई कि सूडान में भय से त्रस्त आम नागरिक अल फ़शर शहर में फँसे हुए हैं और उन्हें बाहर जाने से रोका जा रहा है.उन्होंने कहा, “मुझे डर है कि शहर के भीतर अब भी बिना सुनवाई के लोगों को जान से मार दिए जाने, बलात्कार, जातीयता से प्रेरित हिंसा जैसे घृणित अत्याचारों को अंजाम दिया जा रहा है.”“और जो लोग वहाँ से किसी तरह जान बचाकर भाग पाए हैं, उनके लिए हिंसा रुकी नहीं है, बल्कि शहर से बाहर निकलने के मार्गों पर अकल्पीनय क्रूरता के दृश्य हैं.”यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त ने कोर्दोफ़ान क्षेत्र में भी घटनाक्रम के प्रति गम्भीर चेतावनी जारी की है, जहाँ अल फ़शर पर RSF का क़ब्ज़ा होने के बाद आम नागरिकों के हताहत होने, विध्वंस व सामूहिक विस्थापन के मामलों में उछाल आया है.‘निर्णायक क़दम उठाने होंगे’वोल्कर टर्क ने कहा कि हिंसा में कमी आने के कोई संकेत नहीं है, बल्कि ज़मीनी हालात के अनुसार लड़ाई में तेज़ी लाने की तैयारी की जा रही है और ये नज़र आ रहा है कि आम लोगों को लम्बे समय के लिए पीड़ा भुगतनी पड़ेगी.मानवाधिकार मामलों के प्रमुख ने कहा कि अल फ़शर में भयावह हिंसा के बाद, जिन देशों का युद्धरत पक्षों पर प्रभाव है, उन्हें जल्द से जल्द निर्णायक क़दम उठाने होंगे अन्यथा वहाँ और अधिक संहार व अत्याचारों को अंजाम दिए जाने की आशंका है. उन्होंने सुरक्षा परिषद द्वारा लगाए गए हथियार प्रतिबन्धों का उल्लेख किया, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि मानवाधिकार उल्लंघन के गम्भीर मामलों को अंजाम दे रहे पक्षों को सैन्य समर्थन रोका जाना होगा.
OHCHR
उच्चायुक्त ने दारफ़ूर और कोर्दोफ़ान में हिंसा पर तत्काल विराम लगाए जाने की पुकार लगाते हुए अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल क़दम उठाने का आग्रह किया. © UNFPA सूडान में दो वर्षों के युद्ध ने, पहले से ही भुखमरी और कुपोषण से त्रस्त आबादी की कठिनाइयाँ और बढ़ा दी हैं. जनसंहार आरोपों पर चिन्ताइस बीच, जनसंहार की रोकथाम के लिए यूएन के विशेष सलाहकार चलोका बेयानी ने अल फ़शर में बड़े पैमाने पर युद्ध अपराधों को अंजाम दिए जाने के आरोपों पर गहरी चिन्ता व्यक्त की है. उन्होंने इस विषय में अफ़्रीकी संघ के शीर्ष अधिकारियों के साथ मिलकर एक समन्वित प्रतिक्रिया पर विचार करने की बात कही है.विशेष सलाहकार ने यूएन न्यूज़ के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि अन्तरराष्ट्रीय मानवाधिकार क़ानून का घोर उल्लंघन हुआ है, आम नागरिकों पर सीधे हमले किए गए हैं, और अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून का पालन नहीं किया गया, जोकि टकराव के दौरान आचरण के नियम तय करता है.चलोका बेयानी ने सूडान में यूएन की रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर डेनिज़ ब्राउन से बात की है और वह जल्द ही महासचिव एंतोनियो गुटेरेश, सुरक्षा परिषद और व्यापक यूएन प्रणाली के लिए परामर्श जारी करेंगे.“हमारे कार्यालय द्वारा जब एक बार चेतावनी घंटी बजा दी जाती है, तो वो मानवाधिकारों या अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून के सामान्य उल्लंघन मामलों से कहीं परे तक जाती है. यह एक संकेत देती है कि दहलीज को जल्द ही पार किया जा सकता है और इसलिए समय रहते ही क़दम उठाए जाने होंगे.”जनसंहार रोकथाम कार्यालय ने बताया कि सूडान में अत्याचार अपराधों को अंजाम दिए जाने के जोखिम मौजूद हैं, लेकिन एक अन्तरराष्ट्रीय अदालत या फिर किसी अन्य क़ानूनी निकाय द्वारा ही जनसंहार की पुष्टि की जा सकती है.इससे पहले, यूएन-समर्थित अन्तरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) ने सोमवार को जारी अपने एक वक्तव्य में अल फ़शर में सामूहिक हत्याओं, बलात्कारों, और अन्य अपराधों को अंजाम दिए जाने की ख़बरों पर गहरी चिन्ता जताई थी. आईसीसी के अनुसार, अप्रैल 2023 में युद्ध भड़कने के बाद से ऐसे अपराधों के आरोपों पर उसकी जाँच जारी है. ERR-Taweela सूडान के नॉर्थ दारफ़ूर प्रान्त में स्थित तवीला में विस्थापित परिवार. पीड़ा में आम नागरिकसंयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायता एजेंसियों ने उत्तर दारफ़ूर प्रान्त में मानवीय स्थिति के और बिगड़ने की चेतावनी दी है, जहाँ अल फ़शर से विस्थापित हज़ारों लोग बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन गुज़ार रहे हैं.अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन के अनुसार, 26 अक्टूबर के बाद से अब तक 82 हज़ार लोगों को, अपनी जान बचाने के लिए अल फ़शर व नज़दीकी इलाक़ों से भागना पड़ा है. अनेक लोगों ने तवीला नामक शहर का रुख़ किया है, जहाँ पहले से ही लड़ाई के कारण विस्थापित हुए लाखों लोगों ने शरण ली हुई है.यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य मामलों के लिए यूएन एजेंसी (
UNFPA
) ने आगाह किया है कि महिलाओं व लड़कियों को बलात्कार, अपहरण समेत अन्य प्रकार की हिंसा से जूझना पड़ रहा है.यूएन उप प्रवक्ता फ़रहान हक़ ने गुरूवार को बताया कि तवीला और उसके आस-पास के इलाक़ों में विस्थापित लोगों के के लिए पर्याप्त मात्रा में भोजन, स्वच्छ जल, आश्रय और चिकित्सा देखभाल उपलब्ध नहीं है.मानवीय सहायता संगठन अपने स्थानीय साझेदारों के साथ मिलकर नए राहत शिविर स्थापित कर रहे हैं. तवीला में साढ़े 6 लाख लोगों ने पहले से ही शरण ली हुई थी. विकलांगजन, अपने माता-पिता से बिछुड़ गए बच्चों, घायलों समेत हज़ारों लोगों के लिए प्लास्टिक शीट, कम्बल की आवश्यकता है. फ़िलहाल लोग खुले स्थानों में ही रहने के लिए मजबूर हैं.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces