×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:57 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
कॉप30: जलवायु संकल्पों को साकार करने और वित्तीय संसाधनों को मज़बूती देने की तैयारी
Source: UN News: सोमवार, 10 नवम्बर 2025 00:00 AM (IST)
ब्राज़ील के बेलेम शहर में यूएन के वार्षिक जलवायु सम्मेलन (कॉप30) में हिस्सा लेने के लिए विश्व भर से नेता, मंत्री, प्रतिनिधि, और जलवायु विशेषज्ञ एकत्र हो रहे हैं. उनका दायित्व है, जलवायु कार्रवाई के वादों को वास्तविकता में तब्दील करना और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती के लिए ठोस योजनाओं पर सहमति बनाना. क्योतो सम्मेलन से लेकर शर्म अल शेख़ तक, जलवायु संकट से निपटने के लिए हर वर्ष यूएन सम्मेलन में संकल्प व्यक्त किए गए हैं. मगर, पृथ्वी के तापमान में वृद्धि का रुझान जारी है और इस वजह से देशों की सरकारों और बड़े व्यवसायों पर दबाव भी बढ़ रहा है कि बातचीत से आगे बढ़कर अब कड़े क़दम उठाए जाने होंगे.कॉप30 का मेज़बान शहर बेलेम, विश्व में सबसे विशाल उष्णकटिबन्धीय वर्षावन ऐमेज़ोन क्षेत्र में स्थित है. इस विशाल क्षेत्र में वातावरण से कार्बन को अवशोषित करने की क्षमता है और यह वनों की कटाई व जलवायु परिवर्तन के विरुद्ध लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर है.इस वर्ष होने वाली बैठक का उद्देश्य जलवायु कार्रवाई की रफ़्तार को बढ़ाना है. बेलेम में जुटने वाले प्रतिनिधि राष्ट्रीय जलवायु योजनाओं की समीक्षा करेंगे, हर वर्ष जलवायु वित्त पोषण के तहत 1,300 अरब डॉलर की धनराशि जुटाने के प्रयास किए जाएंगे, देशों को जलवायु चुनौतियों के अनुरूप ढलने के लिए नए उपाय साझा किए जाएंगे, और स्वच्छ ऊर्जा की ओर न्यायसंगत ढंग से क़दम बढ़ाए जाएंगे.कॉप30 सम्मेलन को बदलाव लाने वाले एक मोड़ के रूप में देखा जा रहा है, जहाँ वास्तविकता से सामना होगा और वैश्विक एकजुटता की परीक्षा होगी. © UNFCCC/Kiara Worth यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश, ब्राज़ील के बेलेम शहर में आयोजित एक बैठक में राष्ट्रपति लूला दी सिल्वा के साथ बैठे हैं. वादों से कार्रवाई तकसोमवार, 10 नवम्बर, को आरम्भ होने वाली यह बैठक एक चिन्ताजनक पृष्ठभूमि में आयोजित हो रही है. वैज्ञानिकों ने आगाह किया है कि पेरिस जलवायु समझौते के तहत वैश्विक तापमान वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन यह दहलीज अस्थाई तौर पर टूटने की सम्भावना है.जलवायु विशेषज्ञों के अनुसार, यह स्थिति थोड़े समय बाद बदल सकती है, लेकिन तभी जब देश ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती के लिए पुरज़ोर प्रयास करें, जलवायु दुष्प्रभावों के अनुरूप बचाव उपायों को अपनाएँ और वित्तीय संसाधनों का प्रबन्ध करें.
यूएन महासचिव
एंतोनियो गुटेरेश ने विश्व नेताओं की शिखर बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह अब वार्ता का समय नहीं है. यह समय योजनाओं को लागू करने का है.ब्राज़ील की अध्यक्षता में, कॉप30 सम्मेलन मुख्यत: 30 अहम लक्ष्यों के इर्दगिर्द कार्रवाई एजेंडा पर केन्द्रित रहेगा. हर लक्ष्य का दायित्व एक समूह के पास है, जिसके द्वारा कारगर समाधानों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जाएंगे.इस पहल को ‘मुतिराओ’ नाम दिया गया है, जोकि आदिवासी समुदाय की भाषा का एक शब्द है, जिसका अर्थ है, सामूहिक कार्य. यह आदिवासी समुदाय के नेतृत्व, सम्मेलन में उनकी भागेदारी और जलवायु परिवर्तन के विरुद्ध लड़ाई में उनकी भागेदारी को परिलक्षित करता है.ब्राज़ील सरकार ने कहा है कि अतीत में किए गए जलवायु वादों को पूरा करने के लिए हर क्षेत्र व समुदाय की भागेदारी अहम है, आदिवासी समुदायों से लेकर उद्योग जगत की अग्रणी हस्तियों तक. © CIAT/Neil Palmer ब्राज़ील में ऐमेज़ॉन वर्षावन. परिवर्तन के लिए वित्तीय संसाधनयूएन जलवायु सम्मेलनों में कार्रवाई एजेंडा को क़ानूनी रूप से बाध्यकारी बनाने के बजाय स्वैच्छिक संकल्पों की बुनियाद पर तैयार किया जाता है, लेकिन आवश्यकताएँ विशाल स्तर पर हैं. वर्ष 2035 तक, हर साल 1,300 अरब डॉलर के जलवायु निवेश की दरकार होगी.और यदि तत्काल क़दम नहीं उठाए गए, तो इस सदी के अन्त तक वैश्विक तापमान में वृद्धि 2.3 डिग्री सेल्सियस से लेकर 2.8 डिग्री तक पहुँच सकती है. इससे विश्व के अनेक क्षेत्रों में बाढ़, तूफ़ान, सूखे, अत्यधिक गर्मी समेत अन्य चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा.बेलेम सम्मलेन के दौरान बाकू से बेलेम के रोडमैप पर एक रिपोर्ट ध्यान के केन्द्र में रहेगी, जिसे कॉप29 और कॉप30 की अध्यक्षीय टीम ने तैयार किया है.यह रिपोर्ट संसाधनों की लामबन्दी के उपायों पर लक्षित है, जैसेकि प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर टैक्स लगाने के लिए सहयोग को मज़बूती देना, और सम्प्रभु कर्ज़ (sovereign debt) को जलवायु निवेश में तब्दील करना.यह एक ऐसा क़दम है, जिससे विकासशील देशों के 100 अरब डॉलर की धनराशि जुटाई जा सकती है. रिपोर्ट में ऐसे अवरोधों को दूर करने का भी सुझाव दिया गया है, जिनके तहत कॉरपोरेशन, जलवायु नीतियों पर सरकारों को अदालत में घसीट सकती हैं. ऐसे विवादों से 349 मामलों में सरकारों को 83 अरब डॉलर की चपत लग चुकी है. © UNICEF/Sultan Mahmud Mukut बांग्लादेश में भी हाल के वर्षों में, बारिश और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. कॉप30 के एजेंडा में और क्या हैबेलेम सम्मेलन में देशों द्वारा पेश की जाने वाली राष्ट्रीय जलवायु कार्रवाई योजनाओं पर भी नज़र रहेगी, जिनके ज़रिए बताया जाता है कि ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती के लिए क्या उपाय अपनाए जाएंगे.तापमान वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने के लिए, 2030 तक, वैश्विक उत्सर्जनों में 60 प्रतिशत की कमी आवश्यक है, मगर अब तक पेश की गई योजनाओं में केवल 10 फ़ीसदी कटौती होने का ही अनुमान है.पेरिस जलवायु समझौते में 196 पक्ष हैं, लेकिन केवल 64 ने ही सितम्बर महीने के अन्त तक अपने जलवायु संकल्पों को पेश किया था. जून 2025 में, जर्मनी में कॉप सम्मेलन की तैयारियों के सिलसिले में होने वाली वार्ता के दौरान चेतावनी दी गई थी कि इस खाई को पाटने के लिए बेलेम सम्मेलन में ठोस प्रयास किए जाने होंगे.कॉप30 सम्मेलन ऐसे 100 वैश्विक संकेतकों को स्वीकृति मिलने की सम्भावना है, जिनसे जलवायु अनुकूलन के मुद्दे पर प्रगति का आकलन किया जा सकेगा और देशों की तुलना की जा सकेगी.वैश्विक तापमान में हो रही वृद्दि की वजह से, जलवायु अनुकूलन अब कार्रवाई का एक अहम स्तम्भ है. बदलती जलवायु के दुष्प्रभावों से निपटने के लिए यह ज़रूरी है कि हालात के अनुरूप ढलने और सहनसक्षमता विकसित करने के प्रयास किए जाएं.यूएन पर्यावरण कार्यक्रम ने ज़ोर देकर कहा है कि विकासशील देशों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अनुकूलन धनराशि में, 2035 तक, 12 गुना वृद्धि होने की आवश्यकता है.कॉप30 में न्यायसंगत बदलाव के लिए एक कार्यक्रम को पारित करने के भी प्रयास किए जाएंगे, जोकि असमानता को और गहरी न होने देने पर केन्द्रित है. साथ ही, टैक्नॉलॉजी और जलवायु वित्त पोषण तक, कमज़ोर देशों की भी पहुँच बनानी होगी. © CIF Action माली में सौर ऊर्जा पैनल के ज़रिए स्थानीय समुदायों को बिजली की आपूर्ति की जा रही है. कॉप सम्मेलन क्यों मायने रखते हैंजलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ़्रेमवर्क कन्वेंशन के सम्बद्ध पक्षों का सम्मेलन, यानि सरल शब्दों में कॉप सम्मेलन, जलवायु संकट से निपटने के लिए एक अग्रणी मंच है.यहाँ निर्णय आम सहमति से लिए जाते हैं, और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती, जलवायु दुष्प्रभावों से बचाव के लिए उपाय (अनुकूलन), और वित्तीय संसाधनों के प्रबन्ध पर सहयोग ज़रूरी है.पिछले वर्षों में, कॉप सम्मेलनों के दौरान महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की गई है. 2015 में, पेरिस जलवायु समझौते के तहत, वैश्विक तापमान वृद्धि को 2°C तक रखने का लक्ष्य रखा गया था, और इसे 1.5 सेल्सियस तक सीमित रखने के प्रयास किए जाने थे.दुबई में कॉप28 सम्मेलन के दौरान, जीवाश्म ईंधन पर निर्धरता घटाने और 2030 तक, नवीकरणीय ऊर्जा की क्षमता को तीन गुना बढ़ाने पर सहमति हुई.2024 में, अज़रबैजान की राजधानी बाकू में हुए सम्मेलन में, कॉप29 ने विकासशील देशों के लिए जलवायु वित्त पोषण का लक्ष्य 100 अरब डॉलर से बढ़ाकर 300 अरब डॉलर कर दिया था, और 1,300 अरब डॉलर तक ले जाने के लिए एक रोडमैप पेश किया था.जलवायु मामलों पर यूएन निकाय (
UNFCCC
) के तहत, क़ानूनी फ़्रेमवर्क को पिछले तीन दशकों में तैयार किया गया है, जिससे इस सदी के अन्त तक 4 डिग्री सेल्सियस की तापमान वृद्धि की आशंका रोकना सम्भव हुआ है.कॉप30 सम्मेलन बेलेम शहर में 10 नवम्बर को आरम्भ होगा और शुक्रवार, 21 नवम्बर को इसका समापन है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
और खबरें
Features
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces