Advertisement
ग़ाज़ा: अन्तरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल की तैनाती के लिए, सुरक्षा परिषद की स्वीकृति पर ज़ोर

सीमा चौकियाँ अब भी बन्दमानवीय सहायता में समन्वय के लिए यूएन कार्यालय (OCHA) ने बताया कि 12 सितम्बर के बाद से अब तक, सीधे तौर पर सीमा चौकियों के ज़रिए कोई खाद्य सहायता क़ाफ़िला उत्तरी इलाक़े में नहीं पहुँचा है.“हमारे पास अब भी केवल दो सीमा चौकियाँ हैं, जिनके ज़रिए कामकाज हो रहा है,” मध्य ग़ाज़ा में किस्सुफ़िम और दक्षिणी इलाक़े में केरेम शलोम.WFP के अनुसार, इससे बाज़ारों में स्थिरता लाने और आम नागरिकों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त मात्रा में सहायता मुहैया करा पाने की क्षमता पर असर हुआ है.यूएन खाद्य एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि WFP-समर्थित 17 बेकरी से सात लाख से अधिक लोगों को ताज़ा ब्रैड दी गई है और लक्ष्य इन सक्रिय बेकरी की संख्या बढ़ाकर 25 तक पहुँचाना है.ये मदद मायने रखती हैWFP की संचार अधिकारी नूर हम्माद ने ग़ाज़ा से बताया कि ग़ाज़ा में भयावह स्थिति को देखा जा सकता है, मगर लोगों के चेहरे पर बन्दूकों के शान्त हो जाने की राहत भी है. मगर यह आशंका भी है कि ये चुप्पी जारी रहेगी भी या नहीं.उन्होंने कहा कि ग़ाज़ावासियों ने पिछले दो वर्ष के हिंसक टकराव से हुए विध्वंस को किसी भूकम्प से हुई बर्बादी के समान बताया है.नूर हम्माद ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में उन्होंने अनेक सहायता वितरण केन्द्रों का जायज़ा लिया है और लोगों ने उन्हें एक ही बात कही है. उन्हें मिल रही सहायता मायने रखती है.कई महीनों तक छिटपुट भोजन, एक दिन में एक बार ही भोजन करने और ऐसे ही लम्बा समय गुज़ारने के बाद फ़लस्तीनी आबादी को ताज़ा ब्रैड, भोजन पैकेट, नक़दी, पोषण व अन्य समर्थन हासिल हो रहे हैं.नूर हम्माद ने बताया कि स्थानीय दुकानों में खाद्य सामग्री वापिस तो आ रही है, लेकिन उसकी क़ीमतें आम परिवारों की पहुँच से बाहर हैं. उदाहरण के लिए, एक सेब की क़ीमत, दो वर्ष पहले एक किलो सेब की क़ीमत के बराबर है. पिछले दो वर्षों से जारी युद्ध के कारण आम लोगों के संसाधन ख़त्म हो चुके हैं.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


