×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 1:19 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत: स्थानीय क़दमों से वैश्विक प्रभाव: परिवर्तनकारी युवाओं की कहानियाँ
Source: UN News: रविवार, 02 नवम्बर 2025 00:01 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र के युवा मामलों के सहायक महासचिव डॉक्टर फ़ेलिपे पाउलियर ने अपनी भारत यात्रा के दौरान, देशभर के युवा परिवर्तनकारियों से मुलाक़ात की. उन्होंने समावेशी शिक्षा, जलवायु, शरणार्थी नेतृत्व, विकलांग अधिकार, LGBTQI+ गरिमा और मानसिक स्वास्थ्य पर उनकी बातें सुनीं. सन्देश स्पष्ट था - संस्थाएँ युवाओं पर भरोसा करें, उन्हें निर्णय-प्रक्रिया और नेतृत्व में वास्तविक जगह दें. चर्चा एक सरल विचार के साथ शुरू हुई - युवजन सिर्फ़ लाभार्थी नहीं, वे साझीदार और सह-निर्माता हैं. मेज़ के चारों ओर वो छात्र, सामाजिक उद्यमी, शिक्षक, कार्यकर्ता और शरणार्थी बैठे थे, जिन्होंने अपने निजी अनुभवों को सामाजिक परिवर्तन में तब्दील किया है.मुकुल शर्मा ने बताया कि उनकी ज़िन्दगी बचपन से ही संघर्ष की कहानी रही. उन्हें हमेशा लगता था कि वे उस शरीर में जन्मे हैं जो उनका अपना नहीं था. स्कूल में वे लड़कियों की यूनीफ़ॉर्म पहनते थे, हर दिन चुपचाप, अपने भीतर एक असहज युद्ध लड़ते हुए. वे कहते हैं, “मैं ख़ुद को पहचानने की कोशिश कर रहा था, लेकिन समाज ने पहले ही तय कर रखा था कि मुझे कैसा होना चाहिए.” किशोरावस्था में उनके शरीर में बदलाव आने लगे - पर ये बदलाव उनकी पहचान से मेल नहीं खाते थे. परिवार से बात करना मुश्किल था, और जब उन्होंने हिम्मत दिखाई, तो उन्हें डेढ़ साल घर में बन्द रहना पड़ा, कई बार हिंसा का सामना भी किया. मोहन याद करते हैं, “फिर भी मैंने हार नहीं मानी.” 2017 में उन्होंने रूपान्तर शुरू किया – लेकिन उसी साल उनके पिता का निधन हो गया. “वो साल मेरी ज़िन्दगी का सबसे कठिन मोड़ था.”बहुत सी अस्वीकृतियों और असमानताओं के बीच आखिरकार उन्हें पहला रोज़गार मिला. आज वे राष्ट्रीय ट्रांसजैंडर नैटवर्क का प्रतिनिधित्व करते हैं और ट्रांस युवाओं के लिए शिक्षा व सम्मानजनक कामकाज के अवसरों पर काम कर रहे हैं. मुकुल कहते हैं, “भारत बदलेगा तो युवाओं की बहादुरी और नवोन्मेष से. हमें बस बराबरी का एक अवसर चाहिए.” © UN India/Shachi Chaturvedi जहाँ ज़रूरत सबसे ज़्यादा है सूरज बंसर, दिल्ली की अनौपचारिक बस्तियों में मानसिक स्वास्थ्य को घर-घर तक पहुँचा रहे हैं. उनके सामुदायिक केन्द्र ने 300 से अधिक लोगों तक सहायता पहुँचाई है और अब यह स्कूलों तक फैल रहा है. उनका दृष्टिकोण सीधा है – मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े कलंक को घटाना, मदद को दिखाई देने लायक बनाना, और स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित करना, ताकि देखभाल स्थाई बने.समावेशन की ज़रूरतआरुषि,
UNODC
समर्थित एक युवा-नेतृत्व परियोजना की संस्थापक हैं. वह कहती हैं, “सिर्फ़ ढाँचा समावेशन नहीं लाता. शिक्षकों और छात्रों को संवाद के साधन चाहिए ताकि वे अलग पहचान सकें और सम्बन्ध बना सकें.” उनकी टीम कॉमिक्स और सरल कहानियों के ज़रिए दैनिक जीवन में समावेशन का अभ्यास सिखाती है.कभी स्कूलों से अस्वीकार की गईं काव्या माखीजा, आज Disability, Design & Innovation में शेवनिंग स्कॉलर हैं. उनकी रिपोर्ट के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने पहुँच (accessibility) को मौलिक अधिकार माना. वे कहती हैं, “हमारे पास विचार हैं, योजनाएँ हैं – ज़रूरत है तो केवल भरोसे, पूँजी और पैमाने की.” © UN India/Shachi Chaturvedi बच्चों की नज़र से जलवायुकार्तिक वर्मा ने भदोही के सरकारी स्कूलों में बच्चों से पूछा - “तुम्हारे लिए जलवायु परिवर्तन का क्या मतलब है?” उनके जवाबों ने एक आंदोलन का रूप लिया. अब उनकी टीम design thinking कार्यशालाएँ चलाती है जो गर्मी, पानी, कचरे जैसी स्थानीय समस्याओं — को वैश्विक मुद्दों से जोड़ती हैं. यही अनुभव बाद में यूएन साझेदारों के साथ नीति-सिफ़ारिशों में शामिल होते हैं.“हमें अवसर चाहिए, दान नहीं”अफ़ग़ान शरणार्थी छात्रा अनसा जान फ़ज़ली ने शिक्षा के लिए ऊँची लागत और सीमित अवसरों की चुनौतियाँ का ज़िक्र किया. छात्रवृत्तियों से राहत मिली, लेकिन वे कहती हैं, “हमें रोज़गार के अवसर चाहिए, क्योंकि हम सक्षम हैं, बस मौक़ा नहीं मिलता.”दिल्ली की सोमाली शरणार्थी, कम होती धन सहायता और दूरस्थ सामुदायिक केन्द्रों की मुश्किलें साझा करती हैं. वह और उनके साथी अंग्रेज़ी और कौशल सिखाने की कक्षाएँ चलाते हैं, ताकि नए शरणार्थी, कामकाज व शिक्षा पा सकें. उनकी अपील सरल है -“सामुदायिक हब खुलें और संसाधनयुक्त रहें.” खेत से मूल्य श्रृँखलाओं तकअमन कुमार, गंगा क्षेत्र में किसानों के साथ मिलकर मूंगफली की फ़सल को अधिक मूल्य वाले उत्पादों में बदलते हैं. वे स्व-सहायता समूहों को प्रशिक्षित करके, खाद्य प्रसंस्करण को जलवायु सहनसक्षमता एवं नीति-निर्माण से जोड़ते हैं. उनका कहना था, “गाँवों को जोखिम से बचाने और मूल्य को समुदाय के भीतर बनाए रखने के लिए ज़मीनी उद्यमों को समर्थन दीजिए.”असम के सुवालकुची की 19 वर्षीय धनजीता दास बताती हैं, “हमारे गाँव में पीने का साफ़ पानी नहीं था. UNOPS के साथ जुड़ने के बाद हमें सुरक्षित पेयजल मिला, और जल-जनित बीमारियाँ घट गईं. मैं भी इस यात्रा का हिस्सा हूँ और आगे भी इसे जारी रखना चाहती हूँ.” © UN India/Shachi Chaturvedi कश्मीर से नारीवादी नेतृत्ववास्तुकार और युवा नेतृ मुन्नज़्ज़ा बताती हैं कि एक नारीवादी नेतृत्व कार्यक्रम ने उन्हें कश्मीर-केन्द्रित विचारों को राष्ट्रीय विमर्श का हिस्सा बनाने का आत्मविश्वास दिया. मुनज़्ज़ा कहती हैं, “हमारे पास प्रतिभा है, विचार हैं, बस मंच और संसाधन नहीं.” उनका समाधान है - “सीखने के दो-तरफ़ा उपाय जो विचारों को कश्मीर से दुनिया तक और दुनिया से कश्मीर तक ले जाएँ.”भरोसे से शुरू होता है परिवर्तनडॉक्टर फ़ेलिपे पाउलियर का निष्कर्ष स्पष्ट था. “युवा पहले से ही बदलाव के एजेंट हैं. संयुक्त राष्ट्र की भूमिका है बाधाएँ कम करना, साझेदारियाँ बुनना, और यह सुनिश्चित करना कि युवाओं की आवाज़ स्थानीय से वैश्विक निर्णयों तक पहुँचे.”उन्होंने कहा, “भारत का पैमाना और विविधता दुनिया के लिए सीखने का एक मैदान है. युवाओं की सार्थक भागेदारी कोई नारा नहीं - यह काम करने का तरीक़ा है, डिज़ाइन से लेकर क्रियान्वयन और मूल्यांकन तक.”उन्होंने कहा कि हर स्थानीय क़दम मायने रखता है. जब संस्थाएँ युवाओं पर भरोसा करती हैं और उन्हें नेतृत्व का अवसर देती हैं, तो परिवर्तन सिर्फ़ सम्भव नहीं होता - अनिवार्य बन जाता है. © UN India/Shachi Chaturvedi
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
गहलोत का सरकार पर सवाल, दो बजट और 100 करोड़ की घोषणाओं के बावजूद नहीं हुए यूथ गेम्स
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
और खबरें
Features
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces