Advertisement
मेलिसा तूफ़ान: 'जमैका में ऐसा विनाश पहले कभी नहीं देखा गया'

उनके अनुसार, इस आपदा से उबरने और पुनर्निर्माण कार्य में कई महीने लगने की सम्भावना है, जिसके लिए बड़े स्तर पर संसाधनों की आवश्यकता होगी.“मुझे नही लगता कि इस द्वीप पर ऐसा एक भी व्यक्ति है, जोकि तूफ़ान मेलिसा से प्रभावित नहीं हुआ है.”भयावह त्रासदीकैरीबियाई क्षेत्र में यूएन विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के कार्यालय के निदेशक ब्रायन बोगार्ट ने राजधानी किंग्सटन से यूएन न्यूज़ को बताया कि यह एक भयावह त्रासदी है और ज़मीनी पर तत्काल प्रयासों की आवश्यकता महसूस की जा रही है.“हम इस समय यहाँ भोजन व अभियान संचालन सम्बन्धी समर्थन की कोशिशों में जुटे हैं, ताकि सम्पूर्ण मानवीय सहायता समुदाय को सरकार के साथ समन्वय में कार्रवाई के लिए समर्थन दे सकें.”इसके तहत, आपात भोजन के लिए दो हज़ार डिब्बे बारबेडॉस से यहाँ रवाना किए जाने के लिए तैयार हैं, जिसके लिए हवाई अड्डे के खुलने की प्रतीक्षा की जा रही है. इसके ज़रिये, हर सप्ताह छह हज़ार लोगों को खाद्य सहायता दी जा सकेगी.इसके अलावा, बारबेडॉस में एक नाव में स्वच्छता सामग्री, आश्रय स्थल, जनरेटर और यूएन एजेंसियों व अन्य साझेदार संगठनों से मिले सामान को लादा जा रहा है, ताकि मानवीय सहायता प्रयासों को मज़बूती दी जा सके.अन्य देश भी चपेट मेंमेलिसा तूफ़ान ने बुधवार सुबह क्यूबा के तट पर दस्तक दी है, और यह अपने साथ क़रीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएँ व भारी बारिश लेकर आया है. साथ ही, समुद्री लहरें उफ़ान पर हैं.इसके बाद, यह बहामास और फिर बरमूडा का रुख़ करेगा.क्यूबा पहुँचने पर इस तूफ़ान की तीव्रता घटकर श्रेणी 2 तक रह गई है, राष्ट्रीय तूफ़ान अध्ययन केन्द्र के अनुसार, बहामास पहुँचने तक यह तूफ़ान शक्तिशाली बना रहेगा.यूएन मानवतावादी कार्यालय के आँकड़ों के अनुसार, क्यूबा में हाल के दशकों में यह सबसे गहन तूफ़ान है, संयुक्त राष्ट्र ने हेती और क्यूबा के लिए अपने केन्द्रीय आपात कोष से 40 लाख डॉलर की धनराशि आवंटित की है, ताकि समुदायों पर होने वाले इसके असर को कम किया जा सके.समाचार माध्यमों के अनुसार, मेलिसा तूफ़ान के कारण हेती में एक नदी में आई बाढ़ में कम से कम 20 नागरिकों के मारे जाने की ख़बर है, जिनमें 10 बच्चे हैं.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


