Advertisement
ग़ाज़ा: फ़लस्तीनी आबादी ने झेली है 'अकल्पनीय पीड़ा', आपात आश्रय व्यवस्था के लिए प्रयास

“आश्रय, कोई विलास नहीं है. इससे परिवारों को विश्राम मिलता है, निवाच बनाए रखने और अपना जीवन फिर शुरू करने के लिए. हर व्यक्ति सुरक्षा व गरिमा में रहने का हक़दार है और मानवतावादी सहायता को हर स्थान पर, हर एक व्यक्ति तक पहुँचाना होगा.”ग़ाज़ा में 90 फ़ीसदी से अधिक आबादी विस्थापित होने का अनुमान है और इस वजह विशाल स्तर पर आश्रय सम्बन्धी सामान की आवश्यकता है. कम से कम 15 लाख लोगों को तत्काल आपात शरण सहायता की ज़रूरत है.IOM की शीर्ष अधिकारी ने बताया कि अनेक लोग जब अपने घरों को लौट रहे हैं तो उन्हें वहाँ केवल मलबा ही दिखाई दे रहा है. उन्होंने सचेत किया कि यहाँ पुनर्बहाली, बिना सुरक्षित आवास व्यवस्था के शुरू नहीं हो सकती है.युद्धविराम के बावजूद, सामान पहुँचाने के लिए अनुमति में देरी, असुरक्षा और सीमित सीमा चौकियों के खुला होने की वजह से सहायता अभियान में अवरोध बरक़रार हैं.यूएन एजेंसी ने पड़ोसी देश जॉर्डन में लाखों की संख्या में राहत सामग्री को पहले से ही तैयार करके रखा है. 28 हज़ार से अधिक अतिरिक्त टैंट हैं और सर्दी के मौसम के लिए 40 लाख से अधिक सामान हैं, जिन्हें ज़रूरत होने पर तुरन्त रवाना किया जा सकता है.10 लाख भोजन पैकेटयूएन उप प्रवक्ता फ़रहान हक़ ने न्यूयॉर्क में यूएन मुख्यालय में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र अपने साझेदारों के साथ मिलकर भोजन, पोषण व जल सेवाओं को मज़बूती देने में जुटी है, जोकि 60 दिनों के लिए सहायता अभियान का हिस्सा है.“हमारे साझेदार अब पूरे ग़ाज़ा में हर दिन 10 लाख से अधिक गर्म भोजन वितरित कर रहे हैं.” इसके अलावा, यूएन द्वारा समर्थित छह बेकरी में ब्रैड का उत्पादन शुरू हो गया है.ग़ाज़ा में 150 से अधिक पोषण केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जिन्हें 20 सचल स्वास्थ्य व पोषण टीमों का समर्थन प्राप्त है. युद्धविराम शुरू होने से पहले की तुलना में यह दोगुनी संख्या है.यूएन उप प्रवक्ता ने बताया कि “केवल इसी सप्ताह के दौरान, साझेदारों ने गम्भीर कुपोषण से पीड़ित 1,200 बच्चों के उपचार के लिए पौष्टिक भोजन वितरित किया है.”इसके अलावा, जल व साफ़-सफ़ाई सेवाओं के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं. लाखों डाइपर व अन्य स्वच्छता सामग्री वितरित की गई है, और 140 नए जल टैंक स्थापित किए गए हैं ताकि सामुदायिक स्तर पर जल आपूर्ति की जा सके.फ़िलहाल, ग़ाज़ा में मानवीय सहायता को केरेम शलोम और किसुफ़िम सीमा चौकियों के ज़रिए ही पहुँचाया जा रहा है. उप प्रवक्ता फ़रहान हक़ ने और अधिक प्रयास किए जाने पर बल दिया है और इसराइल से अतिरिक्त चौकियाँ खोलने का आग्रह किया है, विशेष रूप से उत्तरी इलाक़े में.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


