Advertisement
पोलियो को जड़ से मिटाने का संकल्प पूरा करने का समय, WHO

पोलियो एक बेहद संक्रामक बीमारी है, जोकि दबे पाँव, आसानी से राष्ट्रीय सीमाओं से परे फैल सकती है. यह शरीर के तंत्रिका तंत्र (नर्वस सिस्टम) को निशाना बनाती है, जोकि लकवे की वजह बन सकता है. अक्सर इसके मामले बच्चों में दिखाई देते हैं.यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के महानिदेशक टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने कहा कि दशकों पहले, दुनिया ने भूराजनैतिक व भौगोलिक अवरोधों को पार करके स्मॉल पॉक्स नामक बीमारी का ख़ात्मा किया था.“आइए, हम अब ऐसा ही पोलियो के लिए करें. इस कार्य को पूरा करें.”तीन दशक पहले, वैश्विक पोलियो उन्मूलन पहल को स्थापित किया गया था, जिसकी अगुवाई अब WHO और अन्य ग़ैर-अमेरिकी संगठनों व सरकारों द्वारा की जाती है.इस पहल के शुरू होने के बाद से अब तक, पोलियो संक्रमण के मामलों में 99 प्रतिशत की गिरावट आई है और इस वर्ष अब तक पोलियो वायरस के केवल 36 मामले ही दर्ज किए गए हैं.हालांकि, विश्व के कुछ हिस्सों में पोलियो का उन्मूलन कर पाना अब भी एक चुनौती है. जिन देशों में इस बीमारी का ख़ात्मा करना सम्भव हुआ है, वहाँ भी स्थानीय सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसियों को निरन्तर निगरानी व रोकथाम उपाय करने की आवश्यकता है.दक्षिणपूर्वी एशिया में यूएन एजेंसी की प्रमुख डॉक्टर कैथरीना बोहमे ने सदस्य देशों से आग्रह किया कि टीकाकरण मुहिम के लिए फिर संकल्प जताया जाना होगा और उसके साथ निगरानी व स्वास्थ्य प्रणालियों में निवेश की भी दरकार है.प्रतिरक्षण कवरेज पर ज़ोरविश्व स्वास्थ्य संगठन के योरोपीय क्षेत्र को वर्ष 2002 में ही पोलियो से मुक्त घोषित कर दिया गया था, जिसके बाद से यह क्षेत्र इस वायरस के फैलाव से दूर है. लेकिन पिछले साल, टीकाकरण कवरेज में गिरावट दर्ज की गई और साढ़े चार लाख से अधिक बच्चे सुरक्षा चक्र के दायरे से बाहर थे.सितम्बर 2024 के बाद से, फ़िनलैंड, जर्मनी, इसराइल, पोलैंड, स्पेन और ब्रिटेन में अपशिष्ट जल प्रणाली में टाइप टू वायरस की उपस्थिति का पता चला है, लेकिन टीकाकरण कवरेज पर्याप्त स्तर पर होने की वजह से फ़िलहाल सामुदायिक फैलाव की स्थिति नहीं है.यूएन एजेंसी में आपात मामलों के लिए क्षेत्रीय निदेशक इहोर पेरेहिनेट्स ने बताया कि प्रतिरक्षण कवरेज में कमी रह जाने से बच्चों के लिए मुश्किले बढ़ती हैं, जिसके स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए चिन्ताजनक परिणाम हो सकते हैं.उन्होंने कहा कि उस समय में लौटने से बचना होगा जब पोलियो की वजह से निरन्तर ज़िन्दगियों पर ख़तरा मंडराता था और स्वास्थ्य प्रणालियाँ दबाव में दरकने लगती थीं.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


