-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तस्वीरें बयाँ करती हैं विकलांग समावेशन की अनूठी कहानी

Source: UN News: रविवार, 26 अक्टूबर 2025 00:01 AM (IST)
तस्वीरें बयाँ करती हैं विकलांग समावेशन की अनूठी कहानी
गोवा के पणजी में रंग, भावनाएँ और रचनात्मकता उस समय और निखर उठे, जब वैश्विक सक्षमता फ़ोटो प्रतियोगिता (GAPC) ने अन्तरराष्ट्रीय पर्पल फ़ेस्ट 2025 में केन्द्रीय मंच हासिल किया. भारत के सबसे बड़े विकलांग समावेशन उत्सव में, GAPC के चौथे संस्करण ने दुनिया भर के विकलांग कलाकारों की रचनात्मकता का जश्न मनाया और दिखाया कि कला की भाषा सीमाओं से परे होती है. प्रदर्शनी में 25 शानदार तस्वीरें प्रदर्शित की गईं, जो GAPC के तीसरे और चौथे संस्करण से चुनी गई थीं.हर तस्वीर एक खिड़की की तरह थी, जो भारत, कैनैडा, नेपाल, सिंगापुर, चैक गणराज्य, श्रीलंका, स्लोवाकिया, ब्राज़ील और ब्रिटेन के कलाकारों की नज़र से दुनिया दिखाती है.इन तस्वीरों ने साबित किया कि कला की पहचान क्षमता से होती है, अक्षमता से नहीं.Youth4Jobs – Not Just Art की यह प्रदर्शनी, भारत में संयुक्त राष्ट्र और यूनेस्को की साझेदारी से आयोजित की गई.इस फ़ोटोग्राफ़ी पहल का उद्देश्य है: कला, कौशल और आजीविका के ज़रिए विकलांग युवजन को आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनाना.पिछले तीन वर्षों में यह पहल 53 लाख लोगों तक पहुँच चुकी है और 30 हज़ार से अधिक ज़िन्दगियों पर इसका असर पड़ा है.इसमें 20 से अधिक देशों के 1,000 फ़ोटोग्राफ़रों की 3,000 से अधिक तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं, जो 18 प्रकार की विकलांगताओं का प्रतिनिधित्व करती हैं.स्थल पर लगे QR कोड को स्कैन करके इस प्रदर्शनी को डिजिटल रूप में भी देखा जा सकता है, जिससे यह अनुभव सीमाओं से परे एक वैश्विक उत्सव बन गया.GAPC प्रदर्शनियों, कार्यशालाओं और प्रशिक्षण व समर्थन सत्रों के ज़रिए विकलांग कलाकारों की कला को कॉरपोरेट बोर्डरूम से लेकर सार्वजनिक स्थानों तक पहुँचा रहा है - और “क्षमता” की हमारी समझ बदल रहा है.इस प्रदर्शनी की तस्वीरों ने सिर्फ़ दीवारें नहीं सजाईं; इन्होंने नज़रिए बदले और हर फ़्रेम के साथ एक नई दुनिया दिखा दी. (वीडियो...)

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement