×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:40 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
कल्याणकारी योजनाओं में कटौती से अति-दक्षिणपंथी उभार को बढ़ावा, यूएन रिपोर्ट
Source: UN News: शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 00:01 AM (IST)
निर्धनता में जी रहे लोगों के लिए सुरक्षा उपायों में कटौती ने, दुनिया भर में अति-दक्षिणपंथी आन्दोलनों के लिए उपजाऊ ज़मीन तैयार कर दी है. अत्यधिक निर्धनता और मानवाधिकारों पर विशेष रैपोर्टेयर ओलिवियर डी शूटर ने यूएन महासभा में प्रस्तुत एक नई रिपोर्ट में यह चेतावनी दी है. विशेष रैपोर्टेयर ओलिवियर डी शूटर इस
रिपोर्ट
में कहा है, "कल्याण क्षेत्र में मितव्ययिता (कम व्यय) और दक्षता के नाम पर सुधारों ने, ग़रीबी में जी रहे लाखों लोगों को अलग-थलग कर दिया है और असन्तोष का फ़ायदा उठाने की नीयत रखने वाले अति-दक्षिणपंथियों के हाथों में धकेल दिया है."दुनिया भर के अनेक देशों में कल्याणकारी व्यवस्थाओं (Welfare Systems) में, सरकारों की तरफ़ से ऐसे लोगों की मदद की जाती है जिनकी आय एक निश्चित स्तर से कम होती है, वो बेरोज़गार होते हैं या रोज़गार में भी उनकी आय कम होती है. इन कल्याणकारी व्यवस्थाओं से लोगों को आर्थिक कठिनाइयों में अपनी दैनिक ज़रूरतें पूरी करने के लिए मदद मिलती है जिससे उनके भीतर जीवन जीने के लिए एक भरोसा क़ायम रहता है.विशेष रैपोर्टेयर ओलिवियर डी शूटर ने कहा है, "कल्याणकारी प्रणालियों में सरकारों द्वारा बड़े बदलाव किए जाने के कारण, ये लाभ प्राप्त करने से जुड़ी शर्तें और भी कठोर बना दी गई हैं और (लाभान्वितों की) डिजिटल निगरानी में तेज़ी आई है.”“जो कार्यक्रम कभी ज़रूरत के समय सभी लोगों को बुनियादी सुरक्षा प्रदान करने के लिए बनाए गए थे, अब उन्हीं लोगों को शर्मिन्दा और दंडित कर रहे हैं, जिनका समर्थन करने के लिए इन कार्यक्रमों को बनाया गया था."निर्धन लोगों के साथ छल
रिपोर्ट
में विस्तार से बताया गया है कि आधुनिक कल्याण प्रणालियाँ, ग़रीबी कम करने या सार्वजनिक व्यय में कटौती करने के बजाय, किस तरह इन लाभों केदावेदारों को कलंकित करती हैं, उन्हें प्रतिबन्ध लगाए जाने के डर के तहत, अनुपयुक्त रोज़गारों में धकेलती हैं.कल्याणकारी व्यवस्थाओं के लाभान्वितों को, धोखाधड़ी का झूठा संकेत देने वाले एल्गोरिदम के अधीन रखा जाता है, और यहाँ तक कि ग़रीबी को बच्चों की 'उपेक्षा' किए जाने के रूप में ग़लत कारण बताकर, परिवारों से बच्चों को हटाकर, उन्हें दंडित भी किया जाता है. विशेष रैपोर्टेयर ने फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम की सरकारों को लिखे अपने हालिया पत्रों का ज़िक्र किया, जहाँ कल्याणकारी व्यवस्थाओं में प्रमुख सुधारों से और अधिक लोगों के ग़रीबी में फँसने का ख़तरा है.मानविधिकार विशेषज्ञ ओलिवियर डी शूटर ने एक अध्ययन का हवाला देते हुए कहा, "ये दंडात्मक कल्याण प्रणालियाँ आर्थिक असुरक्षा को बढ़ाती हैं, सार्वजनिक संस्थानों में विश्वास को कम करती हैं और लाखों लोगों को मुख्यधारा की राजनीति के हाथों अपमानित और परित्यक्त महसूस कराती हैं."उन्होंने एक अध्ययन का हवाला दिया जिसमें पाया गया कि आय असमानता में एक अंक की वृद्धि, लोकलुभावन दलों के समर्थन में लगभग एक अंक की वृद्धि के समान थी.विशेष रैपोर्टेयर ओलिवियर डी शूटर ने कहा, "इसी रिक्तता या ख़ालीपन में, अति-दक्षिणपंथी लोकलुभावन लोग या समूह फलते-फूलते हैं, और स्वयं को 'अभिजात वर्ग' (धनी वर्ग) द्वारा पीछे छोड़े गए लोगों के हिमायती या हितैषी के रूप में पेश करते हैं.""लेकिन उनका एजेंडा ग़रीबी में जी रहे लोगों को सशक्त बनाना नहीं है - बल्कि अपने फ़ायदे के लिए सुरक्षा को और कम करना है. ऐसे समूह, सत्ता में आने के बाद, उन्हीं आर्थिक अभिजात वर्ग के विशेषाधिकारों को बनाए रखने के लिए काम करते हैं जिनकी वे अपने भाषणों में निन्दा करते हैं, खाद्य सहायता, स्वास्थ्य सेवा और अन्य जीवन रक्षक सेवाओं में कटौती करते हैं, और निर्धनता व बहिष्कार को और अधिक गहरा बनाते हैं." © UNICEF/Susan Markisz दुनिया भर में बढ़ रहा है चलनइस
रिपोर्ट
में अर्जेंटीना से लेकर संयुक्त राज्य अमेरिका तक के देशों में, सामाजिक व्यय में भारी कटौती पर प्रकाश डाला गया है, जिससे लाखों लोग बुनियादी स्वास्थ्य सेवा या आय सहायता से वंचित हो रहे हैं, जबकि कर कटौती से, धन सबसे ग़रीब परिवारों के हाथों से निकलकर, सबसे अमीर परिवारों के पास जा रहा है.विशेष रैपोर्टेयर ओलिवियर डी शूटर ने कहा कि यह बहिष्कार की राजनीति है: समाज के सबसे अमीर वर्गों को पुरस्कृत करते हुए, निर्धनता की जीवनरेखाएँ काटने का एक जानबूझकर लिया गया फ़ैसला, जोकि अक्सर 'बाहरी लोगों' या तथाकथित 'अयोग्य निर्धनों' से सार्वजनिक बजट को बचाए जाने के नाम पर लिया जाता है.विशेष रैपोर्टेयर ने देशों की सरकारों का आहवान किया कि वे अति दक्षिणपंथ के उदय का मुक़ाबला करने के लिए, संकीर्ण रूप से लक्षित लाभ योजनाओं से हटकर, सार्वभौमिक, अधिकार-आधारित सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था में निवेश करें.उन्होंने सरकारों से आग्रह किया कि वे कल्याणकारी व्यवस्था को, लागत या ख़र्च कम किए जाने वाले एक क्षेत्र के रूप में नहीं, बल्कि एक ऐसी रणनीति के हिस्से के रूप में पुनर्परिभाषित करें, जो सभी के लिए सुरक्षा और कल्याण प्रदान करने में सिद्ध हो.विशेषज्ञ ने कहा, "सामाजिक सुरक्षा, ग़रीबी उन्मूलन के लिए हमारा सबसे प्रभावी साधन है. यह दान नहीं है, न ही यह कड़ी शर्तों के तहत दिया गया कोई उपकार है; यह एक मानवाधिकार है जो सभी को स्वेच्छा से और सम्मान के साथ प्रदान किया जाना चाहिए."विशेष रैपोर्टेयर ने कहा, "मैंने निर्धनता में जी रहे हज़ारों लोगों से बात की है जिसमें उन्होंने बताया कि वे समर्थन की स्थिति के बजाय, स्वयं को कलंकित और निगरानी में महसूस करते हैं.”“सामाजिक सुरक्षा को जब तक मानवाधिकार के रूप में गम्भीरता से नहीं लिया जाता, तब तक अति-दक्षिणपंथी लोक लुभावनवादी लोग या समूह, उसी का फल काटते रहेंगे जो बोया गया है."
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
गहलोत का सरकार पर सवाल, दो बजट और 100 करोड़ की घोषणाओं के बावजूद नहीं हुए यूथ गेम्स
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces