×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:37 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
कायापलट: संयुक्त राष्ट्र के 80 वर्षों के, जीवन रूपान्तरण कार्य की दास्तानें
Source: UN News: शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025 00:01 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया भर में अपने कार्यों के ज़रिए, लाखों लोगों पर सकारात्मक प्रभाव छोड़े हैं. ऐसे ही लोगों की कुछ कहानियों को, इस वैश्विक संगठन के न्यूयॉर्क मुख्यालय में एक प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया गया है. इस प्रदर्शनी का नाम है -
"साझा जीवन, साझा भविष्य"
जो लगभग 200 देशों की कहानियों को प्रदर्शित करती है, और समय के साथ संयुक्त राष्ट्र की विकसित होती भावना और मिशन को दर्शाती है.मानवीय राहत और शिक्षा से लेकर विकास व स्थिरता तक, यह प्रदर्शनी उन व्यक्तियों और समुदायों की वास्तविक जीवन की कहानियाँ प्रस्तुत करती है जिनके जीवन में संयुक्त राष्ट्र के मिशन ने बदलाव लाए हैं.ऐसे ही कुछ लोगों के व्यक्तिगत विचार यहाँ प्रस्तुत हैं...मरियम का सपना - UNRWA स्कूलों में शिक्षा के लिए वापसी का है UNFPA Palestine/Hosny Salah फ़लस्तीनी शरणार्थियों के लिए यूएन सहायता एजेंसी –
UNRWA
, ग़ाज़ा में दो वर्षों तक चले मौजूदा युद्ध से पहले, ग़ाज़ा पट्टी में स्कूल चलाती थी और लगभग 3 लाख बच्चों को शिक्षा प्रदान करती थी.युद्ध से पहले UNRWA के एक स्कूल में पढ़ने वाली एक लड़की, मरियम कहती हैं: "हमें उन यूएन स्कूलों की याद आती है जहाँ हम जाते थे. मैं चाहती हूँ कि जीवन पहले जैसा हो जाए."आज, UNRWA, अन्य संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और साझीदारों के सहयोग से, विनाशकारी मानवीय संकट के बीच जीवन रक्षक सहायता प्रदान कर रही है.सूडानी शरणार्थी रादवा ने, मानवीय सहायता से निकाला लम्बे रोज़गार का रास्ता © UNHCR/Ala Kheir अप्रैल 2023 में सूडान में युद्ध छिड़ने के बाद से, लगभग 1 करोड़ 20 लाख लोग देश के भीतर और बाहर जबरन विस्थापित हुए हैं, जिनमें से 8 लाख 78 हज़ार लोग केवल एक ही पड़ोसी देश – चाड पहुँचे हैं.संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (
UNHCR
) उन्हें आश्रय, भोजन, चिकित्सा देखभाल और शिक्षा प्रदान करती है, साथ ही उन्हें असुरक्षित सीमावर्ती क्षेत्रों से हटाकर, सुरक्षित स्थानों पर पुनर्वास भी मुहैया कराती है.उन शरणार्थियों में से एक रादवा भी हैं, जो सूडान से चाड पहुँची थीं. उन्होंने, अपने उद्यमशीलता कौशल को UNHCR से प्राप्त नक़दी सहायता के साथ जोड़कर, फ़रचना शरणार्थी शिविर में अपने घर से ही एक छोटा सा बेकरी व्यवसाय शुरू किया.रादवा का कहना है, "मुझे लोगों की मदद करना अच्छा लगता है क्योंकि हर किसी को सहारे की ज़रूरत होती है." "इसलिए मैं साथी शरणार्थी महिलाओं का समर्थन करती हूँ ताकि हम साथ मिलकर आगे बढ़ सकें और कोई भी पीछे नहीं छूटे. अपने भाइयों और बहनों के साथ खड़े रहना और उन्हें उबरने में मदद करना ज़रूरी है."यमनी लड़की, यूएन सहयोग की बदौलत बाल विवाह से बची UNFPA/Abdulrahman Al Muallimi पन्द्रह वर्ष की उम्र में, अफ़ाफ़ के सामने अपने परिवार की मदद करने का एक असम्भव विकल्प था: रोज़गार वाला कामकाज तलाश करना या 40 साल के पुरुष के साथ विवाह करना.अफ़ाफ़ कहती हैं, "15 साल की उम्र में मुझ पर शादी का दबाव डाला गया, लेकिन संयुक्त राष्ट्र ने मुझे इससे बाहर निकलने में मदद की."संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (
UNFPA
) द्वारा समर्थित एक "सुरक्षित स्थान" में, अफ़ाफ़ को परामर्श और प्रशिक्षण दिया गया. अन्ततः शादी रद्द कर दी गई.लेबनान की अग्निशमन कर्मी का, यूएन उपकरणों के सहारे ख़तरे का सामना UNDP/Rana Sweidan संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (
UNDP
) ने लेबनान की राजधानी बेरूत में, अपने आपातकालीन कार्रवाई कार्यक्रमों के तहत, अग्निशमन दल (Fire fighters) को आवश्यक उपकरण प्रदान किए.इन उपकरणों से, अग्निशमन कर्मियों का मिशन सुरक्षित और अधिक प्रभावी हो गया.लायल भी एक अग्निशामक (Fire Fighter) हैं. उनका कहना है, "संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रदान किए गए नए उपकरण, हमारी सुरक्षा और तत्परता को काफ़ी बेहतर बनाते हैं."ड्रग्स की खेती से निकलकर गोभी की टिकाऊ फ़सल तक UNODC/Abel Kavanagh अफ़ग़ान किसान ज़हूर और हज़ारों अन्य लोगों ने, संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध निरोधक कार्यालय (
UNODC
) के सहयोग से, अफ़ीम की खेती छोड़कर वैध फ़सलें उगाना शुरू कर दिया.इससे उनकी ज़मीन, आशा और स्थाई आय का स्रोत बन गई. उन्होंने साथ ही नशीली दवाओं से मुक्त एक सुरक्षित दुनिया में भी योगदान दिया.ज़हूर कहते हैं, "मैंने, संयुक्त राष्ट्र के सहयोग से, अफ़ीम की खेती छोड़कर गोभी की खेती शुरू की. मुझे आधुनिक कृषि का प्रशिक्षण मिला और मेरी फ़सलों की सुरक्षा के लिए कीटनाशक भी उपलब्ध कराए गए."पर्यावरण-औद्योगिक पार्क, सतत उत्पादन के लिए यूएन साझेदारी UNIDO Ukraine पर्यावरण-औद्योगिक पार्क, कम्पनियों को उनके बेहतर व्यवसाय और स्थिरता में सुधार के लिए एक साथ लाते हैं. संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (
UNIDO
) का वैश्विक पर्यावरण-औद्योगिक पार्क कार्यक्रम, यूक्रेन भर में, नीतिगत समर्थन, क्षमता निर्माण और तकनीकी सहायता के साथ ऐसे पार्कों का समर्थन करता है.यूक्रेन में एक पर्यावरण अनुकूल औद्योगिक पार्क की प्रबन्धक लियुडमिला ने संयुक्त राष्ट्र को बताया कि "हम 2020 से, ऊर्जा-बचत परियोजनाओं पर संयुक्त राष्ट्र के साथ सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं""इससे हमें गैस और बिजली के उपयोग में कटौती करने व अधिक ऊर्जा-कुशल उत्पादन की ओर बढ़ने में मदद मिली है."मलेशिया में नवाचारी (Innovative) जल समाधान Mika Jouhki राबियाह, मलेशिया में जोहोर बन्दरगाह प्राधिकरण में कार्यरत हैं, जिसने जल-बचत प्रणाली के आकार और कार्यान्वयन के लिए, संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (
UNCTAD
) के साथ भागेदारी की है.UNCTAD बन्दरगाह प्रबन्धन नैटवर्क सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों यानि प्रथाओं को बढ़ावा देता है, दक्षिण-दक्षिण सहयोग का समर्थन करता है, और सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में प्रगति को गति देता है.राबियाह कहती हैं, "हमने, संयुक्त राष्ट्र के सहयोग से, एक ऐसा समाधान लागू किया है जिससे हर साल 1 करोड़ लीटर ताज़ा पानी की बचत होती है."इस समय यूएन मुख्यालय – न्यूयॉर्क में लगी यह प्रदर्शनी, दुनिया भर के विभिन्न स्थानों पर भी प्रदर्शित की जाएगी और इस
प्रदर्शनी को ऑनलाइन भी देखा जा सकता है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
गहलोत का सरकार पर सवाल, दो बजट और 100 करोड़ की घोषणाओं के बावजूद नहीं हुए यूथ गेम्स
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces