-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पश्चिमी तट में ज़ैतून की कटाई के दौरान इसराइली बाशिन्दों की हिंसा में 'तेज़ वृद्धि' पर चिन्ता

Source: UN News: शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025 00:01 AM (IST)
पश्चिमी तट में ज़ैतून की कटाई के दौरान इसराइली बाशिन्दों की हिंसा में 'तेज़ वृद्धि' पर चिन्ता
यूएन मानवाधिकार कार्यालय - OHCHR ने, इसराइल के क़ब्ज़े वाले फ़लस्तीनी क्षेत्र में ज़ैतून (Olive) की कटाई का अहम मौसम शुरू होते ही, फ़लस्तीनी किसानों के विरुद्ध इसराइली बाशिन्दों और सुरक्षा बलों की हिंसा व प्रतिबन्धों में ख़तरनाक वृद्धि होने की चेतावनी दी है. इसराइल के क़ब्ज़े वाले फ़लस्तीनी क्षेत्र में यूएन मानवाधिकार प्रमुख अजीथ सुंघाय ने मंगलवार को कहा कि "इसराइली सुरक्षा बलों की सहमति, समर्थन और कई मामलों में भागीदारी के साथ, यहूदी बाशिन्दों की हिंसा का स्तर और बारम्बारता आसमान छू रही है - और वह भी ऐसी गतिविधियों के लिए कोई दंड नहीं मिलने की मुक्त भावना के साथ." Tweet URL आँकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 की केवल पहली छमाही में, यहूदी बाशिन्दों के 757 हमले हुए, जिनमें लोग हताहत हुए या सम्पत्ति को नुक़सान पहुँचा. यह संख्या वर्ष 2024 की इसी अवधि की तुलना में 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है.अजीथ सुंघाय ने कहा कि वर्ष 2025 में ज़ैतून फ़सल की कटाई शुरू होने के दो सप्ताह पहले ही, फ़लस्तीनी पुरुषों, महिलाओं, बच्चों और विदेशी समर्थन कार्यकर्ताओं पर हथियारबन्द यहूदी बाशिन्दों की तरफ़ से गम्भीर हमले दर्ज किए गए हैं.फसलों का नुक़सान, ज़मीनें तबाहयूएन मानवाधिकार कार्यालय - OHCHR के आँकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023 में ज़ैतून के 96 हज़ार डुनम (क़रीब 9,600 हैक्टेयर) इलाक़े में फैले बाग़ों में, फल यानि ज़ैतून नहीं काटे जा सके, जिससे फ़लस्तीनी किसानों को 1 करोड़ डॉलर से ज़्यादा का नुकसान हुआ, यह चलन 2024 तक जारी रहा.अजीथ सुंघाय ने कहा, "सीधे तौर पर ज़मीन को तबाह किए जाने का चलन भी बढ़ रहा है. यहूदी बाशिन्दों ने बाग़ जला दिए हैं, ज़ैतून के पेड़ों को आरी से काट दिया है, और घरों व कृषि सम्बन्धी बुनियादी ढाँचे को नष्ट कर दिया है."उन्होंने इसराइल के क़ब्ज़े के व्यापक नुक़सान की तरफ़ ध्यान आकर्षित किया है और बताया कि अक्टूबर 2023 से, पश्चिमी तट पर इसराइली सेना या यहूदी बाशिन्दों द्वारा 1,000 से ज़्यादा फ़लिस्तीनी मारे गए हैं, जबकि हमलों, आवाजाही पर प्रतिबन्धों और घरों को ढहाए जाने से हज़ारों लोग विस्थापित हुए हैं.'आजीविका और विरासत'अजीत सुंघाय ने कहा, "यहाँ ज़ैतून कभी केवल एक पेड़ भर नहीं होता. यह, आजीविका और विरासत, सहनशीलता और अर्थव्यवस्था है, और फ़लस्तीनियों को ज़मीन से जोड़ने वाली एक ऐतिहासिक धारा है."उन्होंने कहा कि लगभग एक लाख परिवार अपनी आजीविका के लिए ज़ैतून की फ़सल पर निर्भर हैं, और इस पेड़ व इसकी फ़सल - ज़ैतून को "ग्रामीण फ़लस्तीनी समुदायों की आर्थिक रीढ़" बताया. © UNRWA उन्होंने कहा कि यूएन मानवाधिकार कार्यालय, निगरानी को मज़बूत करने, क़ानूनी सहायता प्रदान करने और किसानों व ज़मीन मालिकों के लिए एक सुरक्षात्मक मौजूदगी बनाए रखने के लिए भागीदारों के साथ काम कर रहा है.अजीत सुंघाय आगाह किया कि यहूदी बाशिन्दों की हिंसा में वृद्धि "इसराइल द्वारा तेज़ी से ज़मीन हड़पने की पृष्ठभूमि में" हो रही है, जहाँ इसराइली अधिकारी "पूरे पश्चिमी तट पर क़ब्ज़ा करने की अपनी मंशा खुले तौर पर ज़ाहिर कर रहे हैं."उन्होंने दोहराया कि फ़लस्तीनी क्षेत्र पर "क़ब्ज़े को समाप्त करना और अभी तक छीने गए इलाक़ों को वापिस करना, इसराइल का क़ानूनी दायित्व है."उन्होंने सदस्य देशों से "नागरिकों की सुरक्षा के लिए अधिकतम दबाव बनाने, इसराइल की इन नीतियों को रोकने और वापस लेने, व दशकों से हो रहे मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए जवाबदेही सुनिश्चित करने" का आग्रह किया.उन्होंने ज़ोर देकर यह भी कहा, “और हाँ, इसकी शुरुआत ज़ैतून से होती है."

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement