-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कायापलट: संयुक्त राष्ट्र के 80 वर्षों के, जीवन रूपान्तरण कार्य की दास्तानें

Source: UN News: गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 00:01 AM (IST)
कायापलट: संयुक्त राष्ट्र के 80 वर्षों के, जीवन रूपान्तरण कार्य की दास्तानें
संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया भर में अपने कार्यों के ज़रिए, लाखों लोगों पर सकारात्मक प्रभाव छोड़े हैं. ऐसे ही लोगों की कुछ कहानियों को, इस वैश्विक संगठन के न्यूयॉर्क मुख्यालय में एक प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया गया है. इस प्रदर्शनी का नाम है - "साझा जीवन, साझा भविष्य" जो लगभग 200 देशों की कहानियों को प्रदर्शित करती है, और समय के साथ संयुक्त राष्ट्र की विकसित होती भावना और मिशन को दर्शाती है.मानवीय राहत और शिक्षा से लेकर विकास व स्थिरता तक, यह प्रदर्शनी उन व्यक्तियों और समुदायों की वास्तविक जीवन की कहानियाँ प्रस्तुत करती है जिनके जीवन में संयुक्त राष्ट्र के मिशन ने बदलाव लाए हैं.ऐसे ही कुछ लोगों के व्यक्तिगत विचार यहाँ प्रस्तुत हैं...मरियम का सपना - UNRWA स्कूलों में शिक्षा के लिए वापसी का है UNFPA Palestine/Hosny Salah फ़लस्तीनी शरणार्थियों के लिए यूएन सहायता एजेंसी – UNRWA, ग़ाज़ा में दो वर्षों तक चले मौजूदा युद्ध से पहले, ग़ाज़ा पट्टी में स्कूल चलाती थी और लगभग 3 लाख बच्चों को शिक्षा प्रदान करती थी.युद्ध से पहले UNRWA के एक स्कूल में पढ़ने वाली एक लड़की, मरियम कहती हैं: "हमें उन यूएन स्कूलों की याद आती है जहाँ हम जाते थे. मैं चाहती हूँ कि जीवन पहले जैसा हो जाए."आज, UNRWA, अन्य संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और साझीदारों के सहयोग से, विनाशकारी मानवीय संकट के बीच जीवन रक्षक सहायता प्रदान कर रही है.सूडानी शरणार्थी रादवा ने, मानवीय सहायता से निकाला लम्बे रोज़गार का रास्ता © UNHCR/Ala Kheir अप्रैल 2023 में सूडान में युद्ध छिड़ने के बाद से, लगभग 1 करोड़ 20 लाख लोग देश के भीतर और बाहर जबरन विस्थापित हुए हैं, जिनमें से 8 लाख 78 हज़ार लोग केवल एक ही पड़ोसी देश – चाड पहुँचे हैं.संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) उन्हें आश्रय, भोजन, चिकित्सा देखभाल और शिक्षा प्रदान करती है, साथ ही उन्हें असुरक्षित सीमावर्ती क्षेत्रों से हटाकर, सुरक्षित स्थानों पर पुनर्वास भी मुहैया कराती है.उन शरणार्थियों में से एक रादवा भी हैं, जो सूडान से चाड पहुँची थीं. उन्होंने, अपने उद्यमशीलता कौशल को UNHCR से प्राप्त नक़दी सहायता के साथ जोड़कर, फ़रचना शरणार्थी शिविर में अपने घर से ही एक छोटा सा बेकरी व्यवसाय शुरू किया.रादवा का कहना है, "मुझे लोगों की मदद करना अच्छा लगता है क्योंकि हर किसी को सहारे की ज़रूरत होती है." "इसलिए मैं साथी शरणार्थी महिलाओं का समर्थन करती हूँ ताकि हम साथ मिलकर आगे बढ़ सकें और कोई भी पीछे नहीं छूटे. अपने भाइयों और बहनों के साथ खड़े रहना और उन्हें उबरने में मदद करना ज़रूरी है."यमनी लड़की, यूएन सहयोग की बदौलत बाल विवाह से बची UNFPA/Abdulrahman Al Muallimi पन्द्रह वर्ष की उम्र में, अफ़ाफ़ के सामने अपने परिवार की मदद करने का एक असम्भव विकल्प था: रोज़गार वाला कामकाज तलाश करना या 40 साल के पुरुष के साथ विवाह करना.अफ़ाफ़ कहती हैं, "15 साल की उम्र में मुझ पर शादी का दबाव डाला गया, लेकिन संयुक्त राष्ट्र ने मुझे इससे बाहर निकलने में मदद की."संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) द्वारा समर्थित एक "सुरक्षित स्थान" में, अफ़ाफ़ को परामर्श और प्रशिक्षण दिया गया. अन्ततः शादी रद्द कर दी गई.लेबनान की अग्निशमन कर्मी का, यूएन उपकरणों के सहारे ख़तरे का सामना UNDP/Rana Sweidan संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने लेबनान की राजधानी बेरूत में, अपने आपातकालीन कार्रवाई कार्यक्रमों के तहत, अग्निशमन दल (Fire fighters) को आवश्यक उपकरण प्रदान किए.इन उपकरणों से, अग्निशमन कर्मियों का मिशन सुरक्षित और अधिक प्रभावी हो गया.लायल भी एक अग्निशामक (Fire Fighter) हैं. उनका कहना है, "संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रदान किए गए नए उपकरण, हमारी सुरक्षा और तत्परता को काफ़ी बेहतर बनाते हैं."ड्रग्स की खेती से निकलकर गोभी की टिकाऊ फ़सल तक UNODC/Abel Kavanagh अफ़ग़ान किसान ज़हूर और हज़ारों अन्य लोगों ने, संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध निरोधक कार्यालय (UNODC) के सहयोग से, अफ़ीम की खेती छोड़कर वैध फ़सलें उगाना शुरू कर दिया.इससे उनकी ज़मीन, आशा और स्थाई आय का स्रोत बन गई. उन्होंने साथ ही नशीली दवाओं से मुक्त एक सुरक्षित दुनिया में भी योगदान दिया.ज़हूर कहते हैं, "मैंने, संयुक्त राष्ट्र के सहयोग से, अफ़ीम की खेती छोड़कर गोभी की खेती शुरू की. मुझे आधुनिक कृषि का प्रशिक्षण मिला और मेरी फ़सलों की सुरक्षा के लिए कीटनाशक भी उपलब्ध कराए गए."पर्यावरण-औद्योगिक पार्क, सतत उत्पादन के लिए यूएन साझेदारी UNIDO Ukraine पर्यावरण-औद्योगिक पार्क, कम्पनियों को उनके बेहतर व्यवसाय और स्थिरता में सुधार के लिए एक साथ लाते हैं. संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (UNIDO) का वैश्विक पर्यावरण-औद्योगिक पार्क कार्यक्रम, यूक्रेन भर में, नीतिगत समर्थन, क्षमता निर्माण और तकनीकी सहायता के साथ ऐसे पार्कों का समर्थन करता है.यूक्रेन में एक पर्यावरण अनुकूल औद्योगिक पार्क की प्रबन्धक लियुडमिला ने संयुक्त राष्ट्र को बताया कि "हम 2020 से, ऊर्जा-बचत परियोजनाओं पर संयुक्त राष्ट्र के साथ सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं""इससे हमें गैस और बिजली के उपयोग में कटौती करने व अधिक ऊर्जा-कुशल उत्पादन की ओर बढ़ने में मदद मिली है."मलेशिया में नवाचारी (Innovative) जल समाधान Mika Jouhki राबियाह, मलेशिया में जोहोर बन्दरगाह प्राधिकरण में कार्यरत हैं, जिसने जल-बचत प्रणाली के आकार और कार्यान्वयन के लिए, संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (UNCTAD) के साथ भागेदारी की है.UNCTAD बन्दरगाह प्रबन्धन नैटवर्क सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों यानि प्रथाओं को बढ़ावा देता है, दक्षिण-दक्षिण सहयोग का समर्थन करता है, और सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में प्रगति को गति देता है.राबियाह कहती हैं, "हमने, संयुक्त राष्ट्र के सहयोग से, एक ऐसा समाधान लागू किया है जिससे हर साल 1 करोड़ लीटर ताज़ा पानी की बचत होती है."इस समय यूएन मुख्यालय – न्यूयॉर्क में लगी यह प्रदर्शनी, दुनिया भर के विभिन्न स्थानों पर भी प्रदर्शित की जाएगी और इस प्रदर्शनी को ऑनलाइन भी देखा जा सकता है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement