Advertisement
पाकिस्तान-अफ़ग़ानिस्तान के बीच संघर्षविराम का स्वागत, आम नागरिकों की रक्षा का आग्रह

UNAMA ने गुरुवार को जारी अपने एक वक्तव्य में विश्वसनीय रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए बताया कि सत्तारूढ़ तालेबान के सुरक्षा बलों और पाकिस्तानी सैन्य बलों के बीच हुई झड़पों में महिलाओं व बच्चों समेत अनेक आम नागरिक हताहत हुए हैं.10 अक्टूबर के बाद से दोनों देशों के बीच सीमावर्ती इलाक़ों पर सशस्त्र हिंसा, हमलों में तेज़ी आई थी, और आम नागरिक भी इसकी चपेट में आए हैं.अफ़ग़ानिस्तान में यूएन मिशन के अनुसार, सबसे अधिक आम नागरिक कन्दहार प्रान्त के स्पिन बोल्दाक इलाक़े में हताहत हुए हैं, जहाँ बुधवार को दोनों देशों के सुरक्षा बलों में भारी लड़ाई होने की ख़बरें थी.हिंसक टकराव में मारे गए या घायल हुए लोगों की संख्या का सही अनुमान लगाने की कोशिशें की जा रही हैं, मगर अभी तक अफ़ग़ानिस्तान में सीमावर्ती स्पिन बाल्दोक में कम से कम 37 आम नागरिकों के मारे जाने और 425 के घायल होने की बात कही गई है.इससे पहले, पकतिका, पतकया, कुनार और हेलमन्द प्रान्तों में सीमा के नज़दीक हुई झड़पों में एक व्यक्ति की जान गई थी और 15 घायल हुए थे.संयुक्त राष्ट्र मिशन ने सभी पक्षों से टकराव पर स्थाई विराम लगाने का आग्रह किया है, ताकि आम नागरिकों की रक्षा और मौतों की रोकथाम सम्भव हो सके.साथ ही, अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के अन्तर्गत तयशुदा दायित्वों का पालन करने की अपील की गई है, जिसमें आम लोगों को हताहत होने से बचाने के लिए युद्धकों व आम नागरिकों में भेद करने, आनुपातिक बल प्रयोग किए जाने और सतर्कता बरतने समेत अन्य सिद्धान्तों का ध्यान रखा जाना है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


