-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूक्रेन: यूएन के मानवीय सहायता क़ाफ़िले पर हुए ड्रोन हमले की कठोर निन्दा

Source: UN News: शनिवार, 18 अक्टूबर 2025 00:01 AM (IST)
यूक्रेन: यूएन के मानवीय सहायता क़ाफ़िले पर हुए ड्रोन हमले की कठोर निन्दा
संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने यूक्रेन के ख़ेरसॉन क्षेत्र में यूएन के एक मानवीय सहायता क़ाफ़िले पर रूसी सैन्य बलों द्वारा किए गए हमले की कठोर निन्दा की है और उसे अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून का अस्वीकार्य उल्लंघन क़रार दिया है. बताया गया है कि मानवीय सहायता मामलों में समन्वय के लिए यूएन कार्यालय (OCHA) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) एक ऐसे इलाक़े में राहत आपूर्ति के लिए मिशन पर थे, जोकि युद्ध से बुरी तरह प्रभावित है और जहाँ पिछले कई महीनों से राहत नहीं पहुँची है.स्पष्ट रूप से चिन्हित यूएन के इस सहायता क़ाफ़िले में दवाओं, स्वच्छता सामग्री, और आश्रय के लिए ज़रूरी सामान को लड़ाई के अग्रिम मोर्चे पर स्थित बिलोज़ेरका में पहुँचाया जा रहा था. Tweet URL यूएन अवर महासचिव टॉम फ़्लैचर ने मंगलवार को इस हमले की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए इसे अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का ऐसा उल्लंघन क़रार दिया, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है.यूक्रेन के लिए मानवीय सहायता समन्वयक माथियास श्माल ने भी रूसी सैन्य बलों के इस हमले की निन्दा करते हुए कहा कि जब राहतकर्मी घटना स्थल पर पहुँचे तो बमबारी शुरू हो गई और फिर सामान उतारते समय विश्व खाद्य कार्यक्रम के दो ट्रकों को ड्रोन से निशाना बनाया गया.“भाग्यवश, कोई मानवीय सहायताकर्मी तो घायल नहीं हुआ है, लेकिन दो ट्रक क्षतिग्रस्त हुए हैं और उनमें आग लग गई.”माथियास श्माल ने ध्यान दिलाया कि मानवतावादियों और मानवीय सहायता सम्पत्तियों को नुक़सान पहुँचाना, अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून का खुला उल्लंघन है और इसे युद्ध अपराध की श्रेणी में रखा जा सकता है.उन्होंने कहा कि ख़ेरसॉन क्षेत्र में ड्रोन हमलों में वृद्धि दर्ज की गई है और आम नागरिकों को नुक़सान पहुँच रहा है, जिसे रोका जाना होगा.“आम नागरिकों और मानवीय सहायताकर्मियों की रक्षा करने के लिए हरसम्भव उपाय किए जाने होंगे. अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून का सम्मान किया जाना होगा.”हताहतों की बढ़ती संख्यायूक्रेन में यूएन मानवाधिकार निगरानी मिशन के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में 2025 में हताहत होने वाले आम नागरिकों की संख्या में 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है. सितम्बर महीने में 214 आम नागरिकों की जान गई और 916 घायल हुए, जिनमें अधिकाँश मामले दोनेत्स्क और ख़ेरसॉन में लड़ाई के अग्रिम मोर्चे वाले इलाक़ों में सामने आए.क़रीब 33 फ़ीसदी लोग कम दूरी तक मार करने वाले ड्रोन के ज़रिए हुए हमलों से हताहत हुए जबकि लम्बी दूरी की मिसाइलों और ड्रोन हमलों से 30 प्रतिशत लोग हताहत हुए. बुनियादी प्रतिष्ठानों पर हमलों में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है.इस बीच, यूक्रेन प्रशासन का कहना है कि देश के विभिन्न हिस्सों में हुए हमलों में कम से कम पाँच नागरिकों की जान गई है और 30 घायल हुए हैं.ख़ारकीव, दोनेत्स्क और ख़ेरसॉन क्षेत्र सर्वाधिक प्रभावित हैं, जहाँ घरों, अस्पतालों और एक चर्च को क्षति पहुँची है. वहीं क्रोवोह्रैड्स्की में बहुत से इलाक़ों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement