×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:23 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
संक्षिप्त: ग़ाज़ा में सहायता आपूर्ति सीमित करने की इसराइली घोषणा; दानदाताओं से वित्तीय समर्थन की पुकार
Source: UN News: शनिवार, 18 अक्टूबर 2025 00:01 AM (IST)
इसराइल ने हमास पर युद्धविराम समझौते का उल्लंघन का आरोप लगाते हुए ग़ाज़ा में मानवीय सहायता की आपूर्ति को सीमित करने की घोषणा की है. उधर, यूएन मानवतावादी कार्यालय ने विश्व भर में बढ़ती आवश्यकताओं के मद्देनज़र, दानदाताओं से अपना वित्तीय समर्थन बढ़ाने का आग्रह किया है. इसराइल के अनुसार, अब तक केवल चार मृत बन्धकों के शवों को लौटाया गया है, जोकि हाल ही में हुए युद्धविराम समझौते का उल्लंघन है. इस वजह से इसराइल ने ग़ाज़ा में मानवीय सहायता की आपूर्ति को सीमित करने की घोषणा की है. संयुक्त राष्ट्र और अन्य अन्तरराष्ट्रीय संगठनों के साथ समन्वय करने वाली इसराइली सैन्य एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी है.उसके द्वारा जारी वक्तव्य के अनुसार, बुधवार से केवल 300 ट्रकों को ही ग़ाज़ा में मानवीय सहायता की आपूर्ति के लिए प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, हालांकि पहले 600 ट्रकों पर सहमति हुई थी. इसके साथ ही, बाज़ारों के लिए सामान की आपूर्ति भी रोक दी जाएगी.इसराइली एजेंसी के अनुसार, ग़ाज़ा में ईंधन और गैस आपूर्ति की अनुमति तब तक नहीं दी जाएगी, जब तक यह मानवीय आवश्यकताओं के सिलसिले में न हो.ग़ाज़ा में यूएन मानवतावादी कार्यालय की प्रवक्ता ओल्गा चेरेवको ने बताया कि उनका संगठन दोनों पक्षों को युद्धविराम समझौते का पूर्ण रूप से पालन करने के लिए प्रोत्साहित करना जारी रखेगा.“हमारी यह आशा है कि बन्धकों के शवों को सौंपा जाएगा और युद्धविराम को लागू रखा जाएगा.”
OCHA
कार्यालय ने फ़िलहाल 60 दिनों के लिए अपनी योजना तैयार की है, जिसके तहत हज़ारों टन मानवीय सहायता सामग्री ग़ाज़ा के लिए रवाना की गई है.यूएन उप प्रवक्ता फ़रहान हक़ ने मंगलवार को न्यूयॉर्क में पत्रकारों को बताया कि युद्धविराम लागू होने के बाद से अब तक संयुक्त राष्ट्र और अन्य मानवीय सहायता संगठनों के लिए ग़ाज़ा में आवाजाही पहले से आसान हुई है, विशेष रूप से उन इलाक़ों में जहाँ से इसराइली सेना लौट चुकी है.उन्होंने सचेत किया कि ग़ाज़ा के विभिन्न इलाक़ों में बिना फटे हुए विस्फोटक, आयुध सामग्री बिखरी हुई है, जिससे विस्थापित फ़लस्तीनियों और मानवीय सहायताकर्मियों के लिए ख़तरा है.हिंसक टकराव के बाद इसके साथ-साथ विस्थापन, ध्वस्त बुनियादी ढाँचे, बदहाल बुनियादी सेवाओं समेत अन्य चुनौतियों से निपटा जाना ज़रूरी है.सहायता अभियान के लिए धनराशि की दरकार © UNICEF/Ilvy Njiokiktjien वर्ष 2025 के अन्तिम महीनों में, यूएन मानवीय सहायता संगठनों ने दानदाताओं से वित्तीय समर्थन बढ़ाने का आग्रह किया है ताकि उन क्षेत्रों में मानवतावादी कार्य जारी रखे जा सकें, जहाँ सहायता बजट में कटौती से राहत प्रयास प्रभावित हुए हैं.मानवीय सहायता मामलों में समन्वय के लिए यूएन कार्यालय ने बताया कि 2025 में जीवनरक्षक गतिविधियों के लिए 45.3 अरब डॉलर की आवश्यकता थी, मगर सितम्बर तक केवल 21 प्रतिशत धनराशि (9.6 अरब डॉलर) को जुटा पाना ही सम्भव हो पाया.पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में यह 40 प्रतिशत की बड़ी गिरावट को दर्शाता है.यूएन कार्यालय ने ज़ोर देकर कहा है कि धनराशि की कमी से दुनिया भर में लाखों लोगों पर गहरा असर हो रहा है, जो स्वास्थ्य देखभाल, भोजन और शिक्षा से वंचित हैं.अफ़ग़ानिस्तान में इस वर्ष 420 से अधिक स्वास्थ्य केन्द्रों को बन्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा है, जिससे 30 लाख लोग के पास ज़रूरी देखभाल सेवा उपलब्ध नहीं है.सोमालिया में खाद्य सहायता में कटौती की गई है, और इस वर्ष नवम्बर में केवल 3.5 लाख लोगों को ही समर्थन मिल पाएगा, जबकि अगस्त में 10 लाख से अधिक लोगों को सहायता मुहैया कराई जा रही थी. वहीं, बांग्लादेश में पाँच लाख रोहिंग्या शरणार्थी बच्चे शिक्षा से दूर हो गए हैं.इन चुनौतियों के बावजूद, संयुक्त राष्ट्र अपने साझेदार संगठनों के साथ मिलकर ज़रूरतमन्दों तक मदद पहुँचाने के लिए हरसम्भव प्रयासों में जुटे हैं.यूएन मानवतावादी कार्यालय ने दानदाताओं से अपील की है कि मानवीय सहायता में निवेश को बढ़ाना होगा, एक ऐसे समय में जब वैश्विक स्तर पर विशाल आवश्यकताएँ हैं, और ज़िन्दगियों की रक्षा के लिए समर्थन अहम है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces