Advertisement
ग़ाज़ा: अगले तीन महीनों की खाद्य आपूर्ति के लिए, सभी सीमा चौकियाँ खोलने का आग्रह

उन्होंने जिनीवा में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि सभी सहायता टीमों और आपूर्ति नैटवर्क को पूर्ण रूप से लामबन्द कर दिया गया है.पूरे ग़ाज़ा में अब पाँच खाद्य वितरण केन्द्र सक्रिय हैं, जिनमें महिलाओं और बच्चों पर विशेष रूप से ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है.“हमारा लक्ष्य ग़ाज़ा के सभी हिस्सों में इनका विस्तार करके 145 वितरण केन्द्र स्थापित करने का है. इसी स्तर के हिसाब से हम काम कर रहे हैं.”सहायता मार्ग की अपीलमानवीय सहायता संगठनों ने ज़ोर देकर कहा है कि हर ज़रूरतमन्द तक राहत पहुँचाने के लिए अनेक सीमा चौकियों को खोले जाने और निरन्तर सहायता मार्ग उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता है.मगर, फ़िलहाल केवल दो सीमा चौकियाँ ही खुली हैं और उत्तरी ग़ाज़ा में स्थित चौकियाँ अब भी बन्द हैं, जिससे सर्वाधिक प्रभावित इलाक़ों में मदद पहुँचाना कठिन है.WFP प्रवक्ता अबीर ऐतेफ़ा के अनुसार, “सड़के अवरुद्ध व बर्बाद हो चुकी हैं. यह परिवहन में एक बड़ी समस्या है.”सुलभता और सुरक्षा चुनौतियों की वजह से, ग़ाज़ा सिटी में खाद्य सामग्री को वितरित कर पाना सम्भव नहीं हो पाया है. हालांकि बच्चों, गर्भवती व स्तनपान करा रही महिलाओं के लिए पोषण सामान की आपूर्ति की गई है.मानवीय सहायता में समन्वय के लिए यूएन कार्यालय (OCHA) के प्रवक्ता येन्स लार्क ने बताया कि उत्तरी ग़ाज़ा में स्थित सीमा चौकियाँ अभी बन्द हैं, चूँकि इसराइली प्रशासन ने अभी उन्हें नहीं खोला है.सड़कों को मरम्मत की ज़रूरत है और साथ ही बिना फटे हुए विस्फोटकों को भी वहाँ से हटाना ज़रूरी है, ताकि इन मार्गों को आवाजाही के लिए सुरक्षित बनाया जा सके.16 अक्टूबर को ग़ाज़ा में 950 ट्रकों ने प्रवेश किया था, जिनमें से आठ में ईंधन और तीन ट्रकों में गैस लदी हुई थी. इनमें से एक-तिहाई ट्रकों ने यूएन की समन्वय व्यवस्था से होकर सहायता पहुँचाई है.पुनर्बहाली में महिलाओं का ध्यान रखना होगामहिला सशक्तिकरण के लिए यूएन संस्था (UN Women) में मानवतावादी मामलों की प्रमुख सोफ़िया कॉलटॉर्प ने अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया है कि ग़ाज़ा में नाज़ुक युद्धविराम को महिलाओं व लड़कियों की अगुवाई में फिर से उबरने के प्रयासों में तब्दील करना होगा.उन्होंने बताया कि युद्धविराम शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में महिलाओं व लड़कियों की आवाज़ को सुना गया है, जिन्होंने आशा, हताशा, थकान और हिम्मत की झलक मिलती है.यूएन एजेंसी की वरिष्ठ अधिकारी के अनुसा, पिछले कई महीनों में यह पहली बार है, जब कुछ महिलाएँ देखभाल हासिल कर सकती हैं, मदद पा सकती हैं और बिना बमबारी, धमाकों के बिना सो सकती हैं.“मगर, आशा अपने आप में पर्याप्त नहीं है.” इसके मद्देनज़र, सोफ़िया कॉलटॉर्प ने कहा कि 10 लाख से अधिक महिलाओं व लड़कियों को खाद्य सहायता व क़रीब ढाई लाख को तत्काल पोषण समर्थन की आवश्यकता है. हाल ही में लागू हुआ युद्धविराम एक अवसर है, मौजूदा कमियों को तुरन्त पूरा करने का, अकाल को रोकने का और जहाँ इसकी आशंका है, वहाँ रोकथाम करने का.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


