Advertisement
सूडान: अल फ़शर के एक विस्थापन केन्द्र पर हमले में 17 बच्चों की मौत, यूएन ने जताया क्षोभ

सूडान पिछले दो वर्षों से परस्पर विरोधी सैन्य बलों, सशस्त्र सेना और अर्द्धसैनिक बल (RSF) के बीच हिंसक टकराव से जूझ रहा है. अल फ़शर शहर इस लड़ाई के अग्रिम मोर्चे पर है जहाँ RSF लड़ाकों ने पिछले कई महीनों से घेराबन्दी की हुई है और बड़ी संख्या में लोग हिंसा के बीच विस्थापन, भूख का शिकार हुए हैं.संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने बच्चों और उनके परिवारों पर हुए इस हमले की निन्दा की है.यूनीसेफ़ ने बताया कि दर अल-अरक़ाम विस्थापन केन्द्र पर RSF लड़ाकों ने हमला किया जहाँ विस्थापित परिवारों ने शरण ली हुई थी.समाचार माध्यमों के अनुसार, इस हमले में 17 बच्चों समेत कम से कम 60 लोगों के मारे जाने की ख़बर है. 21 बच्चे घायल हुए हैं.यूनीसेफ़ की कार्यकारी निदेशक कैथरीन रसैल ने अपने वक्तव्य में कहा कि सुरक्षा की तलाश कर रहे बच्चों व परिवारों पर हुआ यह हमला क्षुब्ध कर देने वाली घटना है.“बच्चों को मारना, उन्हें घायल करना, उनके अधिकारों का गम्भीर उल्लंघन है और आम नागरिकों पर ऐसे स्थानों पर हमले करना जहाँ उन्हें सुरक्षा व आश्रय मिलता हो, यह चेतना पर प्रहार है.”घेराबन्दी का शिकारRSF लड़ाकों ने पिछले 500 दिनों से अधिक समय से अल फ़शर की घेराबन्दी की हुई है. लोगों की आवाजाही, खाद्य, जल आपूर्ति, मेडिकल देखभाल पर सख़्त पाबन्दी है. आम नागरिक निरन्तर बमबारी का सामना कर रहे हैं और उनके लिए जीवन दूभर हो गया है.नॉर्थ दारफ़ूर प्रान्त के कई इलाक़ों में पिछले कुछ महीनों से अकाल है, और खाद्य सुरक्षा व बाल पोषण की स्थिति विनाशकारी स्तर पर पहुँच गई है.परिवारों को बेहद कम राशन पर गुज़ारा चलाना पड़ रहा है और बच्चों में कुपोषण के मामले बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य केन्द्रों के अनुसार, भूख और बीमारी के कारण बाल मौतों में भी उभार देखा गया है.मानवीय सहायता आपूर्ति मार्गों में व्यवधान आया है, सामान को लूटा जा रहा है और मानवीय राहत पहुँचाने की अनुमति मिल पाना भी बहुत कठिन है.इन हमलों के बाद, यूनीसेफ़ ने तुरन्त युद्धविराम लागू किए जाने, घेराबन्दी ख़त्म करने और हिंसा से बचकर भाग रहे सभी आम नागरिकों को सुरक्षित रास्ता मुहैया कराए जाने की अपील दोहराई है. साथ ही ज़रूरतमन्दों तक सहायता पहुँचाना और आम नागरिकों के विरुद्ध हमलों के दोषियों की जवाबदेही तय करना भी आवश्यक है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


