×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:03 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
अपना असर खो रही हैं आम एंटीबायोटिक दवाएँ, WHO की चेतावनी
Source: UN News: मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 00:00 AM (IST)
विश्व भर में, 2023 में बैक्टीरिया की वजह से होने वाले हर छह में से एक संक्रमण पर एंटीबायोटिक दवाएँ बेअसर साबित हुईं और ऐसी बीमारियों का ठीक से इलाज कर पाना कठिन होता जा रहा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सोमवार को अपनी एक नई रिपोर्ट में ख़तरनाक बैक्टीरिया में एंटीबायोटिक के विरुद्ध विकसित हो रही प्रतिरोधक क्षमता का चिन्ताजनक रुझान साझा किया है. यह विश्लेषण बैक्टीरिया के कारण होने वाले उन संक्रमणों पर आधारित है, जिनकी प्रयोगशालाओं में पुष्टि की गई थी.जब बैक्टीरिया, वायरस व परजीवी जैसे सूक्ष्मजीवों पर रोगाणुरोधी दवाओं का असर होना बन्द हो जाए, तब रोगाणुरोधी प्रतिरोध (Anti Microbial Resistance) की स्थिति उत्पन्न होती है. दवा प्रतिरोध के कारण, एंटीबायोटिक्स व अन्य रोगाणुरोधी दवाएँ बेअसर हो जाती हैं, जिससे संक्रमण का इलाज करना कठिन या असम्भव हो जाता है और रोग के फैलने, गम्भीर बीमारी होने, विकलांगता तथा मृत्यु का ख़तरा बढ़ जाता है.‘
Global antibiotic resistance surveillance report 2025
’ नामक इस अध्ययन में 8 आम बैक्टीरिया के कारण मूत्र, जठरांत्र (gastrointestinal) पाचन तंत्र, रक्तप्रवाह समेत अन्य अंगों में होने वाले संक्रमणों, और उनके उपचार के लिए उपयोग में लाई जाने वाली 22 एंटीबायोटिक दवाओं का आकलन किया गया.यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार, 2018 से 2023 के दौरान, जिन बैक्टीरिया और उसके एंटीबायोटिक उपचार उपायों की निगरानी की गई, उनमें 40 प्रतिशत से अधिक मामलों में प्रतिरोध में वृद्धि देखी गई. औसतन, यह प्रतिरोध हर वर्ष 5-15 प्रतिशत तक बिगड़ता जा रहा है.यानि, अनेक हानिकारक बैक्टीरिया अब एंटीबायोटिक के विरुद्ध अपनी प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर रहे हैं और यह समस्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है.
WHO
के महानिदेशक टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने चेतावनी दी है कि एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध, आधुनिक चिकित्सा में प्रगति को पीछे छोड़ रहा है, जिससे विश्व भर में परिवारों के स्वास्थ्य को ख़तरा है.इसके मद्देनज़र, उन्होंने AMR निगरानी व्यवस्था को मज़बूती देने, एंटीबायोटिक दवाओं का ज़िम्मेदारी के साथ इस्तेमाल करने और हर व्यक्ति तक सही दवा पहुँचाने का आग्रह किया है. © UNICEF/Harikrishna Katragadda भारत के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एक क्लीनिक में एक डॉक्टर मरीज़ों की जाँच कर रहा है. कुछ क्षेत्रों में चिन्ताजनक हालातयूएन स्वास्थ्य एजेंसी की टीम ने 100 देशों से प्राप्त होने वाले डेटा के आधार पर यह विश्लेषण तैयार किया है. संगठन का अनुमान है कि दक्षिण-पूर्वी एशिया और पूर्वी भूमध्यसागर क्षेत्रों में एंटीबायोटिक प्रतिरोध के सबसे अधिक मामले नज़र आ रहे हैं, जहाँ हर तीन में से एक संक्रमण में प्रतिरोध दर्ज किया गया.अफ़्रीकी क्षेत्र में हर पाँच में से एक संक्रमण में प्रतिरोधक क्षमता देखी गई. यह प्रतिरोध उन क्षेत्रों में आम है, जहाँ स्वास्थ्य प्रणालियों में बैक्टीरिया के कारण होने वाले संक्रमणों का निदान या उनका उपचार करने की पर्याप्त क्षमता नहीं है.विश्लेषण दर्शाता है कि E. coli और K. pneumoniae सबसे चिन्ताजनक दवा प्रतिरोधी बैक्टीरिया हैं, जोकि रक्तप्रवाह में होने वाले संक्रमणों में पाए जाते हैं. इनकी वजह से सेप्सिस हो सकता है, शरीर के अंग काम करना बन्द कर सकते हैं और मौत भी हो सकती है.40 प्रतिशत E. coli और 55 फ़ीसदी K. pneumoniae अब इन संक्रमणों के उपचार के लिए दी जाने वाली दवा के प्रति बेअसर हैं. अफ़्रीकी क्षेत्रों में यह प्रतिरोध 70 प्रतिशत मामलों तक बढ़ गया है.कुछ अन्य जीवनरक्षक एंटीबायोटिक दवाएँ, जैसेकि carbapenems, fluoroquinolones भी अब बैक्टीरिया संक्रमणों के विरुद्ध बेअसर नज़र आ रही हैं.यह इसलिए भी चुनौतीपूर्ण है चूँकि अक्सर इन एंटीबायोटिक उपचार के लिए दवाओं तक पहुँच कठिन व ख़र्चीली है और अक्सर ये इलाज निम्न- व मध्यम-आय वाले देशों में उपलब्ध नहीं होता है.पुख़्ता उपायों पर बलयूएन स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार, प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि के मामले उन देशों में ज़्यादा दिखाई दे रहे हैं, जहाँ स्वास्थ्य व्यवस्था कमज़ोर है, निगरानी की सीमित क्षमता है, और पर्याप्त डेटा उपलब्ध नहीं है.कुछ हद तक निगरानी व्यवस्था में बेहतरी दर्ज की गई है, लेकिन अब भी अनेक ख़ामियाँ हैं. WHO की निगरानी प्रणाली में देशों की भागेदारी 2016 में केवल 25 थी, जोकि अब बढ़कर 104 पर पहुँच गई है, लेकिन बड़ी संख्या में देशों ने 2023 के लिए आँकड़े उपलब्ध नहीं कराए.इसके मद्देनज़र, महानिदेशक टैड्रॉस ने सचेत किया कि हमारा भविष्य, मौजूदा निगरानी व्यवस्थाओं को मज़बूती देने, निदान व संक्रमणों के उपचार पर निर्भर करता है. इसके साथ ही, अगली पीढ़ी की एंटीबायोटिक दवाओं को विकसित किया जाना अहम है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces