×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:42 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
सीमाओं से परे: Purple Festival 2025 में विकलांगता-नेतृत्व वाले नवाचारों की चमक
Source: UN News: रविवार, 12 अक्टूबर 2025 00:00 AM (IST)
गोवा में अन्तराराष्ट्रीय Purple Festival 2025 में ऐसे नवाचार सामने आए, जो विकलांगता को लेकर बने पुराने पूर्वाग्रह बदलने में सक्षम हैं. भारत में संयुक्त राष्ट्र की साझेदारी के साथ, ‘पिच फ़ेस्ट: सीमाओं से परे नेतृत्व’ नामक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. यह केवल प्रतियोगिता नहीं थी, बल्कि जीवन के अनुभवों से निकली रचनात्मकता का उत्सव था, जहाँ विकलांग प्रतिभागियों ने समस्याएँ नहीं, बल्कि ऐसे व्यावहारिक समाधान पेश किए जो सबको साथ लेकर चलने और नेतृत्व की परिभाषा बदल देते हैं. देशभर से मिली 36 प्रविष्टियों में से 8 बेहतरीन प्रतिभागियों को चुना गया, जिन्होंने अपने विचार और पहल विविध जूरी के सामने प्रस्तुत किए. हर नवाचार की एक समान कहानी थी - उनका उदय, दया से नहीं बल्कि ज़रूरत और अनुभव से हुआ था. इन्हें उन लोगों ने गढ़ा था, जिन्होंने ख़ुद चुनौतियों का सामना किया और उन्हें अवसर में बदला.श्रद्धा अग्रवाल की साइनसेतु (SignSetu), सीखने का नया रास्ता है. इसे बधिर समुदाय के लिए “डुओलिंगो” कहा जा सकता है. यह ऐप भारतीय सांकेतिक भाषा (ISL) की मदद से छोटे, रोचक और खेल-आधारित पाठों के जरिए अंग्रेज़ी सिखाता है. हर शब्द के साथ तस्वीरें, एनीमेशन और वीडियो जुड़ा होता है, इसलिए सीखना आसान और मज़ेदार बन जाता है. श्रद्धा कहती हैं, “साइनसेतु बधिर शिक्षार्थियों को पढ़ने, लिखने और ख़ुद को व्यक्त करने की आज़ादी देता है. हमारा लक्ष्य है कि सीखना दृश्य, सहज और सभी के लिए बराबर हो.”रघु दत्त डेगला की कैतकी इनोवेशन (Kaiteki Innovations) ने गुको बिडेट (Guko Bidet) प्रदर्शित किया. यह एक किफ़ायती, सार्वभौमिक डिज़ाइन वाला उपकरण है जिसे किसी भी शौचालय पर लगाया जा सकता है. यह उपकरण विकलांग और बुज़ुर्ग उपयोगकर्ताओं को बिना मदद के साफ़-सफ़ाई करने में सक्षम बनाता है. कार्यक्रम का व्यापक सन्देश यह था कि सुलभता महंगे निर्माण पर निर्भर नहीं होनी चाहिए — उसे सस्ती, गरिमापूर्ण और मानवीय होना चाहिए. © UN News सौरभ यादव की पिकस्ट्री एआई (Picstry AI) एक ऐसा नवाचार है जो संवेदना और तकनीक को साथ लाता है. यह नया उद्यम फ़ोटो को नेत्रहीन लोगों के लिए “ऑडियो यादों” में बदल देता है. तस्वीरें नाम, रिश्ते, घटनाएँ और माहौल के साथ सुनाई देती हैं, जिससे वे सिर्फ़ छवियाँ नहीं, बल्कि यादों की कहानियाँ बन जाती हैं जिन्हें हर कोई महसूस कर सकते हैं.अन्य नवप्रवर्तक भी असरदार समाधान लेकर आए. सत्यप्रकाश मालवीय का अद्वितीय मसाले केवल स्वाद नहीं, सम्मान की कहानी है. यह सामाजिक उद्यम, काशी की महिलाओं और दृष्टिबाधित साथियों को रोज़गार देता है, ताकि हर पैकेट में ख़ुशबू के साथ गरिमा भी शामिल हो.ग्रेलमेकर इनोवेशन (Grailmaker Innovations) ने स्पेसफेल्ट (Spacefelt) पेश किया, जो साधारण क्यूआर कोड के ज़रिए सार्वजनिक स्थानों को ऑडियो, भारतीय सांकेतिक भाषा (ISL) वीडियो या टैक्स्ट में जानकारी देकर सुलभ बनाता है. © UN News मायउड़ान (myUDAAN) का वीगो (VGo) व्हीलचेयर में लगने वाला एक उपकरण है जो, किसी भी मैनुअल व्हीलचेयर को इलैक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस में बदल देता है.वहीं एक्सेसपाथ (AccessPath) रेस्तराँ, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों की वास्तविक सुलभता का आकलन करके लोगों तक भरोसेमन्द जानकारी पहुँचाता है. © UN News वहीं निर्माता आनंद विजय की फ्लॉप फ़िल्म्स (Flop Films) एक ऐसी एजेंसी है जो वीडियो कैम्पेन, विज्ञापन फ़िल्में और मनोरंजन सामग्री तैयार करती है. यह सम्भवतः दुनिया की एकमात्र क्रिएटिव एजेंसी है जिसका नेतृत्व एक नेत्रहीन निर्माता करते हैं.सटीक, उपयोगी और असरदार नवाचारों के लिए - रघु दत्त डेगला (कैतकी इनोवेशन) को पहला स्थान, सौरभ यादव (पिकस्ट्री एआई) को दूसरा स्थान और श्रद्धा अग्रवाल (साइनसेतु) को तीसरा स्थान हासिल हुआ. जूरी सदस्यों में से एक, कम्बोडिया के इम्पैक्ट हब फ्नोम पेन्ह (Impact Hub Phnom Penh) में विविधता, समानता और समावेशन प्रमुख पिचमोनी थाय ने बताया कि हर प्रस्तुति अदभुत थी. उन्होंने कहा, “विकलांग व्यक्ति परम्परागत तरीक़े से अलग सोचते हैं क्योंकि उनके अनुभव उन्हें ऐसा करने की ताक़त देते हैं. सुलभता कोई विलासिता नहीं बल्कि एक सामान्य आवश्यकता होनी चाहिए. आज मैंने जो देखा, वही सच्चा नवाचार है.”इस प्रतियोगिता आयोजन करने वाले संगठनों में शामिल - Rising Flames की संस्थापक और कार्यकारी निदेशक निधि गोयल के लिए यह आयोजन निजी भी था और प्रतीकात्मक भी. उनके मुताबिक़, ‘सीमाओं से परे नेतृत्व (Lead Beyond Limits) नाम इसलिए चुना गया क्योंकि समाज अक्सर विकलांग व्यक्तियों को मदद के मोहताज के रूप में देखता है, नेतृत्वकर्ताओं के तौर पर नहीं. इस मंच पर उद्यमियों ने दिखा दिया कि वे बदलाव के केवल सहभागी नहीं, बल्कि उसके प्रेरक हैं.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces