-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग़ाज़ा: बन्धक बेटे के पिता की, युद्ध समाप्ति और दो-देश समाधान की पुकार

Source: UN News: शनिवार, 11 अक्टूबर 2025 00:01 AM (IST)
ग़ाज़ा: बन्धक बेटे के पिता की, युद्ध समाप्ति और दो-देश समाधान की पुकार
यहूदा कोहेन नामक एक पिता अपने बेटे की रिहाई और इसराइल-फ़लस्तीन युद्ध के स्थाई राजनैतिक समाधान के समर्थन में दिन-रात प्रयासरत हैं. उनके पुत्र कॉर्पोरल निमरोद कोहेन को, 7 अक्टूबर 2023 को इसराइल के दक्षिणी इलाक़े में, हमास के नेतृत्व वाले आतंकी हमलों के दौरान बन्धक बनाए हुए दो साल बीत चुके हैं. 7 अक्टूबर 2023 को कॉर्पोरल (सिपाही) निमरोद कोहेन, इसराइल में ग़ाज़ा की सीमा के पास नीरिम किब्बुत्ज़ के आसपास इलाके़ की सुरक्षा में तैनात थे. इस दौरान, उनका टैंक अचानक ख़राब हो गया और उनकी यूनिट पर हथियारबन्द आतंकियों ने हमला कर दिया.निमरोद ही एकमात्र व्यक्ति थे जिन्हें जीवित पकड़ लिया गया. उनके पिता को विश्वसनीय सूचनाएँ मिली हैं कि उनका बेटा अब भी जीवित है और ग़ाज़ा के ख़ान यूनिस क्षेत्र में है. उन्हें ये जानकारी उन बन्धकों से मिली जो पहले रिहा हो चुके हैं. Photo courtesy of Yehuda Cohen येहूदा कोहेन और उनकी पत्नी विकी अपने बेटे को घर लाने के प्रयासों को जारी रखते हुए एकजुट खड़े हैं. एक सामान्य लड़कायहूदा कोहेन ने यूएन न्यूज़ से कहा कि, “निमरोद एक सामान्य लड़का है.” “हम निमरोद के बारे में इसलिए नहीं बात कर रहे कि वह कोई रॉक स्टार, पॉप स्टार या खेल का सितारा है. वह एक सामान्य लड़का है, जिसे अपने देश के प्रति कर्तव्य निभाने और सेना में सेवा करने का दुर्भाग्य देखना पड़ा है.”7 अक्टूबर 2023 के हमलों में, हमलावरों ने 1250 से अधिक इसराइली और विदेशी नागरिकों की हत्या कर दी थी. इसके अलावा, 250 से अधिक लोगों को बन्धक बना कर ग़ाज़ा ले जाया गया, जिनमें महिलाएँ, बच्चे और बुज़ुर्ग शामिल हैं.इन हमलों से बचने वाले लोगों और घटनास्थल के चश्मदीद गवाहों ने उस हमले के दौरान हुए बलात्कार, यौन उत्पीड़न और अन्य क्रूर व अमानवीय व्यवहार के बारे में भी बताया.यहूदा कोहेन कहते हैं, “हमास का हमला किसी क्षेत्र को मुक्त कराने या फ़लस्तीनी लोगों के लिए कुछ अच्छा करने के लिए नहीं किया गया था. यह एक नृशंस हमला था, जिसका उद्देश्य इसराइली लोगों का मनोबल तोड़ना था.”पूरा परिवार प्रयासरतयहूदा कोहेन, उनकी पत्नी विकी और उनका पुत्र योतम ने, उस हमले के सदमे के बाद, अन्य बन्धकों और उनके परिवारों की आवाज़ के साथ आवाज़ मिलाकर, अन्तरराष्ट्रीय नेताओं से आग्रह किया है कि वे हमास और इसराइली सरकार दोनों पर दबाव डालें ताकि युद्धविराम और बन्धकों की रिहाई के समझौते पर सहमति बनाई जा सके.कोहेन परिवार ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से न्यूयॉर्क और जिनीवा में मुलाक़ातें भी की हैं. उन्होंने अपने प्रियजन की रिहाई के लिए फ़्राँस, अमेरिका सहित कई देशों के नेताओं से भी सम्पर्क किया है.यहूदा कोहेन ने कहा कि यह पूरी तरह से एक निरन्तर लड़ाई रही है, सड़कों पर प्रदर्शन, रैलियाँ, भाषण, मीडिया के माध्यम से स्थानीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर नेताओं तक दबाव, ताकि दोनों पक्षों पर कार्रवाई हो.उन्होंने यह भी कहा कि वे फ़लस्तीनियों से भी बात करते हैं, और बन्धकों की रिहाई व युद्ध की समाप्ति, इसराइल और सम्पूर्ण मध्य पूर्व के लिए लाभकारी होगा.यहूदा कोहेन के अनुसार, इसराइली और फ़लस्तीनी दोनों सामान्य जीवन जीने की चाह रखते हैं, ये ऐसा कुछ है जो इसराइली सरकार या हमास के कट्टरपंथी विचारों के अनुरूप नहीं है.उन्होंने कहा कि “हम एक सामान्य जीवन जीना चाहते हैं, और इसका एकमात्र रास्ता इसराइल व फ़लस्तीन के बीच समझौता है. भविष्य में हम कह सकें ‘इसराइल और फ़लस्तीन’, यही दो-देश समाधान है. कोई अन्य रास्ता नहीं है.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement