×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:50 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
संक्षिप्त: अफ़ग़ानिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन मामलों की जाँच; यूक्रेन में हमलों की निन्दा
Source: UN News: बुधवार, 08 अक्टूबर 2025 00:01 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने सोमवार को एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसके तहत अफ़ग़ानिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन मामलों की जाँच के लिए स्वतंत्र विशेषज्ञों की एक टीम को स्थापित किया जाएगा. वहीं, यूक्रेन में यूएन के मानवतावादी कार्यालय (OCHA) ने बीते सप्ताहांत, रूसी सैन्य बलों द्वारा देश के अनेक हिस्सों पर किए गए हमलों की निन्दा की है, जिनमें 12 से अधिक लोगों की जान गई है और 100 से अधिक घायल हुए हैं. मानवाधिकार परिषद के 47 सदस्य देशों ने बिना मतदान के इस प्रस्ताव को पारित किया. इसके ज़रिए अफ़ग़ानिस्तान में अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के गम्भीर उल्लंघन मामलों की जाँच के लिए स्वतंत्र विशेषज्ञों की एक टीम को गठित किया जाएगा.तालेबान ने अगस्त 2021 में अफ़ग़ानिस्तान की सत्ता को हथिया लिया था, जिसके बाद से देश में मानवाधिकारों की स्थिति पर सवाल खड़े हुए हैं और सार्वजनिक जीवन में महिलाओं की भागेदारी पर अंकुश थोपे गए हैं.डेनमार्क ने योरोपीय संघ की ओर से इस प्रस्ताव को पेश किया था, जोकि चिली, फ़्राँस, आइसलैंड और मैक्सिको ने सह-प्रायोजित किया था.जाँच टीम का दायित्व अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान शासन के दौरान अंजाम दिए गए सबसे गम्भीर अपराध मामलों में साक्ष्य जुटाना होगा, विशेष रूप से महिलाओं व लड़कियों के अधिकार हनन मामलों के लिए.प्रस्ताव के अनुसार, जाँचकर्ताओं की नई टीम के कामकाज को राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और अन्तरराष्ट्रीय कोर्ट व ट्राइब्यूनल में इस्तेमाल में लाया जाएगा.जापान ने अफ़ग़ान आबादी के दमन पर गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि देश में मानवाधिकारों का संकट एक ऐसी समस्या है, जिसे अफ़ग़ानिस्तान और पड़ोसी देश केवल अपने बूते नहीं सुलझा सकते हैं. © UNOCHA/Viktoriia Andriievska यूक्रेन की राजधानी कीव में हमले के कारण ध्वस्त हुई एक इमारत का निरीक्षण किया जा रहा है. यूक्रेन में सिलसिलेवार हमलों की निन्दायूक्रेन में बड़े शहरी केन्द्रों और महत्वपूर्ण नागरिक प्रतिष्ठानों को इन हमलों में निशाना बनाया गया, जिसे सर्दी के मौसम के शुरुआती दिनों में बिजली आपूर्ति समेत बुनियादी सेवाओं पर असर हुआ है.मानवीय सहायता मामलों में समन्वय के लिए यूएन कार्यालय ने बताया कि 4-6 अक्टूबर के दौरान किए गए इन हमलों में, 12 से अधिक आम लोग मारे गए और 100 से ज़्यादा घायल हुए हैं.इन हमलों में ज़ैपोरिझझिया, सूमी, ख़ारकीव, दोनेत्स्क, चेरनीहीव व लविव क्षेत्र में विशेष रूप से असर हुआ है.यूक्रेन के लिए यूएन मानवतावादी समन्वयक माथियास श्माल ने रूसी सैन्य बलों के इन सिलसिलेवार हमलों की कठोर निन्दा की है, जिससे बुनियादी सेवाएँ प्रभावित हुई हैं. लवीव में एक परिवार के सभी चार सदस्य मारे गए, जिनमें एक बच्चा भी है.हमलों के बाद कुछ समय के लिए 2.5 लाख से अधिक लोगों के लिए बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिनमें परिवार व व्यवसाय हैं. एक ऐसे समय में जब सर्दी की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है.यूक्रेन में मानवीय सहायता संगठन, प्रभावितों के लिए प्राथमिक चिकित्सा, मनोसामाजिक समर्थन, आपात आश्रय व मरम्मत के लिए सामान मुहैया कराने में जुटे हैं.साथ ही, यूएन और मानवतावादी संगठनों ने ड्निप्रोपेत्रोवस्कक्षेत्र में इस वर्ष पहली बार मानवीय सहायता क़ाफ़िला रवाना किया, जिसमें मेडिकल व स्वच्छता सामग्री भेजी गई है. © Al-Saudi Maternity Hospital सूडान के अल फ़शर में स्थित एक अस्पताल को गोलाबारी में नुक़सान पहुँचा है. (फ़ाइल) सूडान: आम नागरिकों के बेघर होने का सिलसिला जारीसूडान में नॉर्थ दारफ़ूर प्रान्त की राजधानी अल फ़शर में जारी हिंसक टकराव के कारण मानवीय स्थिति निरन्तर बिगड़ रही है. हिंसा की वजह से और अधिक संख्या लोग बेघर होने के लिए मजबूर हुए हैं.सूडान में परस्पर विरोधी सैन्य बलों, देश की सशस्त्र सेना और अर्द्धसैनिक बल (RSF) के बीच, अप्रैल 2023 में देश की सत्ता पर नियंत्रण के लिए लड़ाई भड़क उठी थी. अल फ़शर पर सशस्त्र बलों का नियंत्रण है, मगर RSF ने इसे हथियाने के लिए पिछले 500 दिन से अधिक समय से घेराबन्दी की हुई है.अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (
IOM
) के अनुसार, 2-4 अक्टूबर की अवधि में असुरक्षा की वजह से 770 लोग शहर से विस्थापित हुए, जिन्होंने नज़दीक में स्थित एक अन्य नगर तवीला में शरण ली है.संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि अल फ़शर के लिए रास्ता मिलते ही, यूएन अपने साझेदार संगठनों के साथ वहाँ मदद पहुँचाने के लिए तैयार है. साथ ही, नॉर्थ दारफ़ूर और अन्य इलाक़ों में ज़रूरतमन्दों के लिए यूएन की उपस्थिति बढ़ाने की भी अपील की गई है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन
(
WFP
) ने अल फ़शर में ढाई लाख लोगों को मासिक नक़दी हस्तांतरण प्रदान करने की बात कही है. वहीं, दारफ़ूर के अन्य हिस्सों में भी भोजन व पोषण सहायता बढ़ाने की बात कही गई है.यूएन एजेंसी का कहना है कि क़रीब 20 लाख लोगों ने दारफ़ूर में अगस्त महीने के दौरान भोजन व पोषण सहायता हासिल की. उन इलाक़ों में भी जहाँ अकाल की पुष्टि की गई है या फिर अकाल का जोखिम अधिक है.WFP ने दोहराया है कि अल फ़शर की घेराबन्दी को हटाना होगा, आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी और जान बचाकर भाग रहे लोगों को सुरक्षित रास्ता प्रदान करना होगा.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces