-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत: हैल्पलाइन से उम्मीद: जानकारी से खुले सशक्तिकरण के द्वार

Source: UN News: बुधवार, 08 अक्टूबर 2025 00:01 AM (IST)
भारत: हैल्पलाइन से उम्मीद: जानकारी से खुले सशक्तिकरण के द्वार
भारत में एक हैल्पलाइन लोगों तक जानकारी पहुँचा कर ज़िन्दगियाँ बदल रही है. कचरा बीनने वाले लोग, लम्बे समय से सामाजिक सुरक्षा से दूर रहे हैं जिनकी संख्या लाखों में है. उनके के लिए अब केवल एक फोन कॉल से, स्वास्थ्य सेवाएँ, पेंशन, कौशल प्रशिक्षण और सम्मानजनक कामकाज के अवसरों के दरवाज़े खुल रहे हैं. हरियाणा के फ़रीदाबाद में, किराने की एक दुकान की दीवार पर ‘नमस्ते हैल्पलाइन’ का पोस्टर लगा था. बिहार के नालन्दा से आई कचरा बीनने का काम करने वाली कविता कुमारी देवी के लिए यह बस एक और पोस्टर था, जिसे नज़रअन्दाज़ करना आसान था. वह चौथी बार गर्भवती थीं. उनके तीनों बच्चों का जन्म घर पर हुआ था, क्योंकि अस्पताल जाने का मतलब था, क़र्ज़ में डूबना.लेकिन इस बार उन्होंने इस हैल्पलाइन का नम्बर मिलाया. दूसरी तरफ़ पहले से रिकॉर्ड किया गया सन्देश नहीं, एक धैर्यशील आवाज़ सुनाई दी - जिसने उसे आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा कार्ड के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया समझाई और स्थानीय संगठन बाल विकास धारा से जोड़ दिया.वह छोटा-सा पोस्टर, कविता के जीवन को नई धारा देने वाला सुखद कारण बन गया.गरिमा की हैल्पलाइनभारत में कचरा बीनने वाले लगभग 40 लाख, हर दिन टनों की मात्रा में कचरा इकट्ठा करते हैं, उसकी छँटाई करके री-सायकिल करते हैं - चुपचाप देश की अर्थव्यवस्था को सहारा देते हैं. फिर भी इन ज़्यादातर लोगों के पास न औपचारिक पहचान है, न सामाजिक सुरक्षा, न ही स्थिर रोज़गार.संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने नवम्बर 2023 में नमस्ते हैल्पलाइन शुरू की थी. यह केवल कोई Call Centre भर नहीं है. जिन लोगों के पास धन की कमी के कारण फ़ोन करने की सुविधा नहीं होती है वो भी, missed call के ज़रिए सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.इस हैल्पलाइन पर 12 भाषाओं में मदद मिलती है, और ये सेवा देने वाले एजेंट, प्रक्रियाओं के साथ-साथ संवेदनशीलता व सहानुभूति के साथ बर्ताव करने में भी प्रशिक्षित होते हैं. © Giloy Ghar Film Collective इस हैल्पलाइन पर सेवाएँ देने वाले एजेंट - Tele- Caller कहलाते हैं. एक ऐसे ही एजेंट बिद्याधर दलाई कहते हैं, “जब कविता ने फ़ोन किया तो मैंने उन्हें बताया कि आयुष्मान भारत योजना कैसे काम करती है और पंजीकरण के लिए उन्हें स्थानीय संगठन ‘बाल विकास धारा’ से जोड़ दिया.""मेरे लिए यह केवल मेरा काम नहीं है. जब भी किसी श्रमिक को ज़रूरी मदद मिलती है, तो मुझे गहरी संतुष्टि होती है. इस काम ने मुझे सहानुभूति और धैर्य सिखाया है. सबसे बढ़कर, समझ में आया कि कई बार केवल ध्यान से किसी की बात सुनना ही सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी होती है.”कविता के लिए इस मदद का मतलब है - अस्पताल में सुरक्षित प्रसव और अपने स्वास्थ्य को लेकर पहली बार मिला भरोसा.कविता कहती हैं, “जब मैं फिर से गर्भवती हुई, तो बहुत डर गई थी, क्योंकि मेरे सभी बच्चों का जन्म घर पर ही हुआ था. हैल्पलाइन पर कॉल करने पर उन्होंने आयुष्मान भारत कार्ड के बारे में समझाया गया और एक ग़ैर-सरकारी सहायता संगठन (NGO) के साथ सम्पर्क जोड़ दिया, जिसने मेरा पंजीकरण करवाया.""अब मुझे मालूम है कि मेरा प्रसव सुरक्षित तरीक़े से अस्पताल में होगा. मुझे पहली बार, अपने बच्चे के जन्म और अपने स्वास्थ्य - दोनों को लेकर सुरक्षा महसूस हो रही है.”राष्ट्रीय जीवनरेखाजुलाई 2025 में यह हैल्पलाइन, भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की 'नमस्ते' योजना से जुड़ गई. अब कचरा बीनने वाले मज़दूरों का डिजिटल पंजीकरण और व्यावसायिक पहचान पत्र बनता है, जिससे वे सरकारी लाभों से जुड़ पाते हैं. देशभर में मज़दूर, फ़ोन से 14473 नम्बर डायल करके ज़रूरी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं.यह हैल्पलाइन केवल दो साल से कम समय में, लगभग 60 हज़ार मज़दूरों तक पहुँची है (जिनमें क़रीब एक-तिहाई महिलाएँ हैं). इसके ज़रिए लोगों को 15 से अधिक सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया है - जैसेकि आयुष्मान भारत (स्वास्थ्य बीमा), ई-श्रम (असंगठित मज़दूरों का डेटाबेस व सामाजिक सुरक्षा) और जन धन (वित्तीय समावेशन). © Giloy Ghar Film Collective हर कॉल के बाद 77 ज़मीनी संगठनों का नैटवर्क कार्रवाई पर नज़र रखता है ताकि बात केवल सलाह तक सीमित नहीं रह जाए, बल्कि लोगों को वास्तविक मदद पहुँचे. मज़दूर संगठनों के साथ मिलकर बने इस मॉडल को, लोगों की ज़रूरतों के अनुसार, लगातार नवीन बनाया जाता है - और स्वास्थ्य बीमा, पेंशन, कौशल प्रशिक्षण, सुरक्षा उपकरण व महिलाओं की योजनाओं जैसी जानकारी तक पहुँच आसान बनाता है.आसान पहुँचयह हैल्पलाइन बहुभाषी, लैंगिक-संवेदनशीलताओं का ख़याल रखने वाली और समावेशी है. यह स्वास्थ्य बीमा, पेंशन, पीपीई किट, कौशल प्रशिक्षण और महिलाओं की विशेष योजनाओं पर सीधी, उपयोगी जानकारी देती है.श्रमिक नैटवर्क के साथ मिलकर बना यह मॉडल, दो-तरफ़ा संवाद पर चलता है और बदलती ज़रूरतों के अनुसार लगातार नवीन होता रहता है - ताकि लोगों को औपचारिक समर्थन प्रणालियों तक क़दम-दर-क़दम जोड़ा जा सके.कविता जैसे अनगिनत श्रमिकों के लिए यह बदलाव बिलकुल ठोस है - अब उन्हें इलाज मिलता है, पहचान मिलती है और नए अवसरों के दरवाज़े खुलते हैं. एक नम्बर 14473 - जो जानकारी को कार्रवाई में और कार्रवाई को गरिमा में बदल देता है.यह लेख पहले यहाँ प्रकाशित हुआ.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement