-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अहिंसा दिवस: बढ़ते तनाव व विभाजन के दौर में, गाँधी का सन्देश और भी प्रासंगिक

Source: UN News: मंगलवार, 07 अक्टूबर 2025 00:01 AM (IST)
अहिंसा दिवस: बढ़ते तनाव व विभाजन के दौर में, गाँधी का सन्देश और भी प्रासंगिक
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने, अन्तरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर कहा है कि महात्मा गाँधी का सन्देश, दुनिया भर में बढ़ते तनाव और गहराते विभाजन के इस दौर में और भी अधिक प्रासंगिक व तात्कालिक नज़र आता है. अन्तरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस, हर वर्ष 2 अक्टूबर को महात्मा गाँधी के जन्म दिवस पर मनाया जाता है.इस वर्ष के अहिंसा दिवस के लिए, संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मिशन के सहयोग से, यूएन मुख्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसका सीधा प्रसारण यहाँ देखा जा सकता है. Tweet URL यूएन महासभा ने, जून 2007 में, प्रस्ताव ARES/61/271 पारित करके, 2 अक्टूबर को अन्तरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस घोषित किया था. उस प्रस्ताव को 140 देशों ने मिलकर प्रायोजित किया था.इस दिवस का उद्देश्य, दुनिया भर में शिक्षा व जनजागरूकता के माध्यम से, अहिंसा का सन्देश फैलाना है.यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने कहा है, “हम इस अन्तरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर, महात्मा गांधी के जीवन और विरासत, सभी के लिए शान्ति, सत्य और सम्मान के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का सम्मान करते हैं.”उन्होंने कहा, “गाँधीजी ने न केवल इन आदर्शों की बात की, बल्कि उन्हें अपने जीवन में अपनाया भी. और बढ़ते तनाव व गहराते विभाजन के इस दौर में, उनका सन्देश नई तात्कालिकता लेकर आया है.”यूएन महासचिव ने कहा है, “हम अपनी साझा मानवता में गिरावट का एक चिन्ताजनक रुझान देख रहे हैं. हिंसा संवाद का स्थान ले रही है. आम लोग टकरावों और युद्धों का ख़ामियाज़ा भुगत रहे हैं. अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का उल्लंघन किया जा रहा है. मानवाधिकारों का हनन किया जा रहा है. और शान्ति की नींव ख़तरे में है.”एंतोनियो गुटेरेश ने कहा है, “गाँधीजी समझते थे कि अहिंसा, कमज़ोर लोगों का हथियार नहीं, बल्कि साहसी लोगों की शक्ति है. अहिंसा, घृणा के बिना अन्याय का विरोध करने, क्रूरता के बिना उत्पीड़न का सामना करने और प्रभुत्व के माध्यम से नहीं, बल्कि सम्मान के माध्यम से, शान्ति स्थापित करने की शक्ति है.”उन्होंने कहा, “आइए, इस ख़तरनाक और विभाजित समय में, हम उनके नेतृत्व का अनुसरण करने, दुखों को समाप्त करने, कूटनीति को आगे बढ़ाने, विभाजनों को दूर करने और सभी के लिए एक न्यायपूर्ण, स्थाई व शान्तिपूर्ण विश्व बनाने की शक्ति जुटाएँ.”मानव पीड़ा और सतत शान्ति संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि राजदूत पी हरीश ने, अहिंसा दिवस के लिए यूएन मुख्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम में कहा कि टिकाऊ शान्ति तभी सम्भव है जब मानव पीड़ा के ख़त्म करने के मुद्दे पर ध्यान दिया जाए. इस रास्ते में, निर्धनता को दूर करना एक विशाल वैश्विक चुनौती है.उन्होंने कहा कि महात्मा गाँधी ने यह स्थापित किया था कि वास्तविक शान्ति के लिए, हर एक व्यक्ति को सशक्त बनाए जाने की ज़रूरत है जिसके तहत तमाम लोगों को निर्धनता से बाहर निकालकर, उनकी पूर्ण क्षमता का प्रयोग करने के लिए समर्थ बनाना शामिल है, चाहे उनकी पृष्ठभूमि कैसी भी हो.भारतीय राजदूत ने कहा कि आज के विभाजन और टकरावों से भरे इस दौर में, महात्मा गाँधी का सन्देश अब भी स्पष्ट है: टिकाऊ वैश्विक शान्ति प्राप्ति के लिए, मानवता के पास, अहिंसा के रूप में एक महान शक्ति मौजूद है.“इसलिए अन्तरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस, भारतीय लोगों द्वारा मनाए जाने के साथ-साथ, हम सभी के लिए, कार्रवाई की एक वैश्विक पुकार भी है.”महात्मा गाँधी का सन्देश केवल भारत तक, दरअसल अतीत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि एक ऐसी दुनिया के भविष्य के लिए रास्ता दिखाने वाली मशाल है, जहाँ टकरावों और युद्धों पर शान्ति की जीत हो, विभाजन पर संवाद की जीत हो, और भय पर करुणा की जीत हो.निर्धनता उन्मूलन राजदूत पी हरीश ने कहा कि भारत, महात्मा गाँधी के विचारों से प्रेरित रहकर, निर्धनता उन्मूलन के लिए, समावेशी विकास के दर्शन का मशाल धारी रहा है.उन्होंने बताया कि भारत ने, पिछले एक दशक के दौरान, लगभग 25 करोड़ लोगों को, बहुकोणीय निर्धनता से बाहर निकाला है. “इस प्रगति ने, भारत को बहुकोणीय निर्धनता को, 2030 तक दूर करने के, टिकाऊ विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के रास्ते पर दृढ़ता के साथ खड़ा कर दिया है.”भारतीय राजदूत पी हरीश ने कहा कि टिकाऊ शान्ति, गाँधी जी के एक मुक्त समाज के दृष्टिकोण की भी पुकार लगाती है – “एक ऐसा घर जिसके तमाम दरवाज़े और खिड़कियाँ खुले हों जिनके ज़रिए तमाम भूमियों की सांस्कृतिक बयारें दाख़िल होती हों...यह दृष्टिकोण एक बहुसांस्कृतिक और विविधता से भरपूर समाज में, व्यक्तियों को, स्वयं की सांस्कृतिक पहचान को सहेजते हुए, सम्मान और सहअस्तित्व के लिए रास्ता दिखाता है.”उन्होंने कहा कि दुनिया की प्राचीनतम सभ्यताएँ और विशाल लोकतंत्रों में से एक भारत, विविधता में एकता का जीवन्त उदाहरण प्रस्तुत करता है. “यहाँ बहुत सी आस्थाएँ, भाषाएँ, और संस्कृतियाँ केवल एक साथ अस्तित्व में नहीं रही हैं, बल्कि उन्होंने सदियों के दौरान एक दूसरे को अधिक समृद्ध बनाया है.”भारत के ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ यानि ‘विश्व एक परिवार है’ के प्राचीन दर्शन ने, सभ्यता के इसी सिद्धान्त से प्रेरणा प्रात की है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement