Advertisement
न्यायोचित व स्थाई शान्ति हासिल करने के प्रयासों में, महिलाओं की भागेदारी बढ़ाने पर बल

“पिछली एक चौथाई सदी में, महिलाएँ, शान्ति व सुरक्षा एजेंडा ने अनगिनत प्रस्तावों, रिपोर्टों और गोलमेज़ [सम्मेलन] को प्रेरित किया है.”हालांकि, यूएन प्रमुख ने अपने सम्बोधन में क्षोभ जताया कि अक्सर ऐसे कक्षों में संकल्प और जज़्बे के साथ बातों के लिए हम जुटते हैं, लेकिन हिंसक टकरावों में फँसी महिलाओं व लड़कियों की ज़िन्दगियों में वास्तविक बदलाव के लिए फिर भी प्रयास कम रह जाते हैं.महिलाएँ अब भी वार्ताओं की मेज़ से अनुपस्थित हैं, दंडमुक्ति की भावना के साथ यौन हिंसा को अब भी अंजाम दिया जा रहा है और महिला शान्तिनिर्माताओं को समुचित मान्यता नहीं मिलती है.यूएन प्रमुख ने बताया कि महिलाएँ, शान्ति व सुरक्षा, अब तक हासिल की गई उपलब्धियों, मौजूदा ख़ामियों और भावी जोखिमों का एक दस्तावेज़ है.प्रगति, सम्भव हैमहासचिव ने बताया कि 100 से अधिक देशों ने महिलाएँ, शान्ति व सुरक्षा के मुद्दे पर राष्ट्रीय कार्रवाई योजनाओं को पारित किया है.महिलाओं ने स्थानीय स्तर पर मध्यस्थता प्रयासों की अगुवाई की है, नए क़ानूनों को आकार दिया है और लिंग-आधारित हिंसा के भुक्तभोगियों के लिए न्याय को आगे बढ़ाया है.“यूएन शान्तिरक्षा में वर्दीधारी महिलाओं की संख्या दोगुनी हो गई है. शान्ति समझौतों में लैंगिक प्रावधान अब पहले की तुलना में आम हो गए हैं.”“विश्व भर में समुदायों में, महिलाओं के संगठनों ने हिंसक टकराव के पश्चात पुनर्बहाली और मेल-मिलाप की कायापलट करने में मदद की है.”हालांकि, यह प्रगति नाज़ुक है और इसकी दिशा उलट रही है.‘स्तब्धकारी बर्बरता’महासचिव गुटेरेश ने आगाह किया कि दुनिया भर में सैन्य ख़र्चों, हिंसक टकरावों में चिन्ताजनक रुझान नज़र आ रहे हैं और महिलाओं व लड़कियों के विरुद्ध स्तब्ध कर देने वाली क्रूरता को अंजाम दिया जा रहा है.पिछले वर्ष 67.6 करोड़ महिलाएँ, घातक हिंसक टकरावों से ग्रस्त इलाक़ों के 50 किलोमीटर के दायरे में जीवन गुज़ार रही थीं. पिछले कई दशकों में यह सबसे ऊँचा आँकड़ा है.वहीं, यौन हिंसा के मामलों में उछाल आया है. लड़कियों के विरुद्ध दर्ज मामले 35 प्रतिशत तक बढ़े हैं, जबकि कुछ स्थानों पर यह आँकड़ा 50 फ़ीसदी तक है.मातृत्व मौतें बढ़ रही है, लड़कियों की शिक्षा प्रभावित हो रही है और सार्वजनिक जीवन में महिलाओं – राजनीतिज्ञों, पत्रकारों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं – को हिंसा व उत्पीड़न का शिकार बनाया जा रहा है.इस क्रम में, उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान, क़ाबिज़ फ़लस्तीनी इलाक़े, सूडान, हेती, म्याँमार और इनसे इतर देशों का उल्लेख किया, जहाँ महिलाओं व लड़कियों को भयावह हिंसा व जोखिमों का सामना करना पड़ रहा है.शान्ति प्रक्रिया में भागेदारीयूएन प्रमुख ने ध्यान दिलाया कि उन्होंने एक वर्ष पहले, शान्ति प्रक्रियाओं में महिलाओं की भूमिका के लिए एक साझा संकल्प को प्रस्तुत किया था, जिसे अब तक 39 सदस्य देशों, अन्तरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय संगठनों और अन्य ने पारित किया है.एंतोनियो गुटेरेश ने दोहराया कि संकल्पों को ठोस क़दमों में तब्दील किया जाना होगा, जिसके लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं.यूएन की अगुवाई में होने वाली शान्ति प्रक्रियाओं में कम से कम एक-तिहाई प्रतिभागियों में महिलाओं की भागेदारी सुनिश्चित करना. अन्तत:, सभी शान्ति व सुरक्षा प्रक्रियाओं में लैंगिक समता को हासिल करना होगा.महिलाओं के नेतृत्व में नागरिक समाज व महिला शान्तिनिर्माताओं के साथ विचार-विमर्श हो रहा है. महिलाओं के लिए शिक्षा, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं और आर्थिक अवसरों को उन तक पहुँचाने के लिए समर्थन मुहैया कराया जा रहा है.महिलाओं के अधिकार के हनन मामलों में जानकारी जुटाई जा रही है और शान्तिनिर्माताओं के रूप में उनकी आवाज़ को उभारा जा रहा है.“यही समय है जब सदस्य देशों को महिलाएँ, शान्ति व सुरक्षा पर अपने संकल्पों में तेज़ी लानी होगी, जैसाकि विश्व नेताओं ने भविष्य के लिए सहमति पत्र में प्रतिबद्धता जताई है.”
UNISFA
आबिये में संयुक्त राष्ट्र के अन्तरिम सुरक्षा बल UNISFA में घाना की प्लाटून कमांडर कैप्टेन सिसिलिया, बच्चों में मिठाई बाँटते हुए.
महत्वपूर्ण उपाय:शान्ति प्रयासों, हिंसक टकराव प्रभावित क्षेत्रों में महिला संगठनों में निवेश
समान साझेदारों के रूप में वार्ता की मेज़ पर महिलाओं की भागेदारी
लिंग-आधारित हिंसा के सभी मामलों में दोषियों की जवाबदेहीमहिला शान्तिनिर्माताओं व मानवाधिकार कार्यकर्ता के साथ हिंसा के प्रति शून्य सहिष्णुता
राष्ट्रीय क़ानूनों, नीतियों, योजनाओं, बजट व कार्यक्रमों में महिलाओं के लिए संकल्प
रोज़गार, सामाजिक संरक्षा, सम्पत्ति व उत्तराधिकार के ज़रिए महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा
तथ्य-आधारित निर्णयों के लिए डेटा को जुटाना, महिलाओं के अनुभवों व आवश्यकताओं को समझना
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


