Advertisement
वृद्धजन, बदलाव के शक्तिशाली वाहक, उनके लिए सम्मान व अधिकार सुनिश्चित किए जाने का आग्रह

एक अनुमान के अनुसार, वर्ष 2050 तक, 90 करोड़ अतिरिक्त बुज़ुर्ग मानव परिवार का हिस्सा होंगे.वृद्ध हो रही आबादी, एक सार्वभैमिक रुझान है, और दुनिया के लगभग हर देश में बुज़ुर्गों की संख्या व उनका अनुपात बढ़ रहा है.संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने इस अन्तरराष्ट्रीय दिवस पर अपने सन्देश में कहा कि यह एक गहरा जनसांख्यिकी बदलाव है, जिसके अर्थव्यवस्थाओं, स्वास्थ्य प्रणालियों और सामाजिक जुड़ाव पर दूरगामी असर होने की सम्भावना है.“हमें दूरदृष्टि और क़दमों के साथ प्रतिक्रिया देनी होगी. इसका अर्थ यह सुनिश्चित करना है कि वृद्ध व्यक्तियों के अधिकारों का पूर्ण सम्मान हो, उनकी गरिमा को बरक़रार रखा जाए और योगदानों को मान्यता मिले.”आकाँक्षाँए व अधिकारदिसम्बर 1990 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित करके हर वर्ष 1 अक्टूबर को अन्तरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाए जाने की घोषणा की थी.इस वर्ष, अन्तरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की थीम है: स्थानीय व वैश्विक कार्रवाई के वाहक वृद्धजन: हमारी आकाँक्षाएँ, हमारा कल्याण, और हमारे अधिकार.यह थीम दर्शाती है कि वृद्ध आबादी, ठोस व समतापूर्ण समाजों को आकार देने और प्रगति को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है. वे स्वास्थ्य, सामुदायिक सहनसक्षमता और मानवाधिकारों की पैरोकारी में अपने ज्ञान व अनुभव का योगदान देते हैं.महासचिव ने ध्यान दिलाया कि बुज़ुर्ग व्यक्ति, बदलाव के शक्तिशाली वाहक हैं. नीतियों को आकार देने, आयु सम्बन्धी भेदभाव का अन्त करने और समावेशी समाजों के निर्माण में उनकी आवाज़ों को सुना जाना होगा.वृद्धजन की संख्या में हुई बढ़ोत्तरी, स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और जीवन-पर्यन्त बीमारियों की रोकथाम व उपचार व्यवस्था की आवश्यकतो को रेखांकित करती है.
© Unsplash/Cristina Gottardi
बुज़ुर्गों के लिए समर्थन पर बलबुज़ुर्गों की आबादी में वृद्धि के साथ, स्वास्थ्य देखभाल और उनके लिए सामाजिक समर्थन की मांग भी बढ़ रही है. विशेष रूप से मनोभ्रंश (dementia) की अवस्था में जीवन गुज़ार रहे व्यक्तियों के लिए. यह वृद्ध आबादी में निर्भरता और विकलांगता की एक बड़ी वजह है, जिसके लिए विशेषीकृत देखभाल की आवश्यकता है.महासचिव गुटेरेश ने कहा कि सभी समुदाय और आयु वर्ग के लोग, वृद्धजन की बुद्धिमता का लाभ उठा सकते हैं. उनसे अनिश्चितता के भँवर से होकर गुज़रने, टकरावों का निपटारा करने, और विभिन्न पीढ़ियों में एकजुटता निर्माण करने समेत अन्य विषयों में सीख ली जा सकती है.“आइए, हम सुनने, सीखने और क़दम उठाने के लिए प्रतिबद्धता जताएँ. आइए, हम एक ऐसे विश्व का निर्माण करें, जहाँ हर आयु वर्ग के सभी व्यक्ति, सम्मान, सुरक्षा व अवसरों के साथ जी सकें.”
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


