-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विध्वंस नहीं, निरस्त्रीकरण: परमाणु हथियारों से मुक्त विश्व के लिए नए सिरे से प्रयास

Source: UN News: रविवार, 28 सितम्बर 2025 00:01 AM (IST)
विध्वंस नहीं, निरस्त्रीकरण: परमाणु हथियारों से मुक्त विश्व के लिए नए सिरे से प्रयास
दूसरे विश्व युद्ध के अन्तिम दिनों में जब संयुक्त राष्ट्र की परिकल्पना को आकार दिया जा रहा था, तभी जापान के दो शहरों पर गिराए गए परमाणु बमों ने दुनिया को अपनी भयावहता व विध्वंस क्षमता के प्रति आगाह कर दिया था. इस बर्बादी के ठीक आठ दशक बाद, यूएन की 80वीं वर्षगाँठ के ऐतिहासिक अवसर पर एक उच्चस्तरीय बैठक में इन हथियारों में निहित ख़तरों और उनके उन्मूलन प्रयासों पर फिर चर्चा होगी. एक ऐसे क्षण में, जब विश्व में धधकते टकरावों व भूराजनैतिक तनावों के बीच, मानवता पर इन हथियारों का जोखिम मंडरा रहा है. यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने इस वर्ष, 26 सितम्बर को ‘परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन के अन्तरराष्ट्रीय दिवस’ पर अपने सन्देश में ध्यान दिलाया है कि परमाणु हथियारों से कोई सुरक्षा हासिल नहीं होती है, केवल सर्वनाश का वादा मिलता है.इसी वजह से, परमाणु निरस्त्रीकरण, संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष निरस्त्रीकरण प्राथमिकताओं में है, जिसकी अहमियत इस बात से समझी जा सकती है कि 1946 में यूएन महासभा का पहला प्रस्ताव भी इसी विषय पर लाया गया था.उसके बाद के वर्षों व दशकों में भी, संयुक्त राष्ट्र ने इस दिशा में कूटनैतिक प्रयासों की अगुवाई की है. 1959 में महासभा ने पूर्ण निरस्त्रीकरण के लक्ष्य को अपना समर्थन दिया. फिर 1978 में, निरस्त्रीकरण के लिए समर्पित, जनरल असेम्बली का पहला विशेष सत्र बुलाया गया, जिसमें माना गया कि निरस्त्रीकरण के क्षेत्र में परमाणु निरस्त्रीकरण शीर्ष प्राथमिकता होगा.संयुक्त राष्ट्र के हर महासचिव ने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सक्रियता से प्रयास किए हैं. यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने पिछले वर्ष सुरक्षा परिषद में आगाह किया था कि भूराजनैतिक तनाव और भरोसे की कमी के कारण परमाणु युद्ध का ख़तरा, पिछले कुछ दशकों में अपने उच्चतम स्तर पर है. CTBTO वर्ष 1971 में फ्रेंच पोलेनेशिया के एक द्वीप पर परमाणु परीक्षण. दाँव पर क्या लगा हैभले ही ये हथियार अब तक केवल दो बार ही इस्तेमाल में लाए गए हों, मगर दुनिया भर में फ़िलहाल 12 हज़ार से अधिक परमाणु हथियार मौजूद हैं, जोकि पूरे शहर, लाखों लोगों, पर्यावरण व भावी पीढ़ियों को तबाह कर सकते हैं. 50 फ़ीसदी से अधिक विश्व आबादी अब भी उन देशों में रहती है, जिनके पास या तो ऐसे हथियार हैं, या फिर वे परमाणु गठबंधनों का हिस्सा हैं. यूक्रेन युद्ध समेत अन्य हिंसक टकरावों के दौरान भी इन हथियारों के प्रति आशंकाएँ गहरी हुई हैं.परमाणु शक्ति सम्पन्न देशों के पास परमाणु हथियारों के अपने जखीरे को आधुनिक बनाने के लिए योजनाएँ भी हैं, और कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) जैसी टैक्नॉलॉजी के इस्तेमाल से ये ख़तरा और जटिल हुआ है.शीत युद्ध की समाप्ति के बाद से, तैनात किए गए परमाणु हथियारों की संख्या में भले ही कमी आई हो, लेकिन किसी सन्धि की वजह से एक भी परमाणु हथियार को ख़त्म नहीं किया गया है. और न ही, परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए फ़िलहाल कोई वार्ता हो रही है. © ICAN/Marlena Koenig परमाणु शस्त्रों के पूर्ण उन्मूनल का अन्तरराष्ट्रीय दिवस, हर वर्ष 26 सितम्बर को मनाया जाता है. मौजूदा व्यवस्थाओं पर दबावपरमाणु हथियारों पर विराम लगाने के इरादे से अनेक बहुपक्षीय सन्धियों व उपायों को स्थापित किया गया है, ताकि उन पर पाबन्दी, नियामन या फिर उन्मूलन सुनिश्चित किया जा सके. अन्तरराष्ट्रीय शस्त्र-नियंत्रण फ़्रेमवर्क से परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर ब्रेक लगाए गए हैं और निस्त्रीकरण को भी बढ़ावा मिला, लेकिन अब इस व्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा है.इनमें परमाणु हथियार अप्रसार सन्धि, व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबन्ध सन्धि, परमाणु हथियार निषिद्ध सन्धि समेत अन्य पहल हैं.मगर हिंसक टकरावों, वैश्विक अस्थिरता से शस्त्र नियंत्रण व्यवस्थाओं व निरस्त्रीकरण सन्धियों पर दबाव बढ़ रहा है, और उनके कमज़ोर होने से परमाणु हथियारों के लिए नए सिरे से होड़ मच सकती है.2019 में संयुक्त राज्य अमेरिका ने माध्यमिक दूरी के लिए परमाणु बल सन्धि से अपने हाथ खींचने की घोणा की थी, जोकि परमाणु मिसाइलों के एक प्रकार के उन्मूलन पर लक्षित थी.2022 में आयोजित एक सम्मेलन में परमाणु अप्रसार सन्धि की समीक्षा पर कोई आम सहमति नहीं बन पाई थी. उसके अगले वर्ष रूस ने व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबन्ध सन्धि से अपना अनुमोदन वापिस ले लिया. साथ ही रणनैतिक हथियारों में कमी लाने वाली सन्धि को भी स्थगित करने का निर्णय लिया. सदस्य देशों में परमाणु निरस्त्रीकरण की सुस्त रफ़्तार पर निराशा है और यह चिन्ता भी है कि इक़लौते परमाणु हथियार के इस्तेमाल से कितने बड़े पैमाने पर विनाश हो सकता है. UN Photo/Manuel Elias अच्छाई के हाथों बुराई की हार - संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में लगी एक कलाकृति जिसे सोवियत संघ ने विश्व संगठन की 45वीं वर्षगाँठ पर भेंट किया था - प्रतीकात्मक तस्वीर. नए सिरे से उन्मूलन प्रयासपरमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन के अन्तरराष्ट्रीय दिवस के स्मरण और उसे बढ़ावा देने के इरादे से 26 सितम्बर को यूएन महासभा में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई है. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसम्बर 2013 में एक प्रस्ताव पारित करके हर वर्ष 26 सितम्बर को परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन के अन्तरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी.2025 में, इसी सिलसिले में आयोजित होने वाली उच्चस्तरीय बैठक का उद्देश्य है: सार्वजनिक जागरुकता का प्रसार, वैश्विक निरस्त्रीकरण विषय में गहरा सम्पर्क व बातचीत.परमाणु हथियारों के ख़ात्मे के लाभों को जन-जन तक पहुँचाने और उन्हें बनाए रखने से होने वाले सामाजिक-आर्थिक नुक़सान से अवगत कराने का. इस बैठक से यह आशा है कि परमाणु हथियार मुक्त विश्व की दिशा में लामबन्दी में मदद मिलेगी.संयुक्त राष्ट्र की 80वीं वर्षगाँठ पर यह बैठक परमाणु निरस्त्रीकरण, अप्रसार के प्रति नए सिरे से संकल्प व्यक्त करने और परमाणु हथियारों में निहित ख़तरों के प्रति जागरुकता फैलाने का अवसर होगी. उच्चस्तरीय बैठक के मुख्य उद्देश्यपरमाणु हथियार सम्पन्न देशों से फिर से सम्वाद में शामिल होने का आग्रह, ताकि एकजुट प्रयासों के ज़रिए पादर्शिता व भरोसा बढ़ाने वाले क़दमों को प्रोत्साहन मिले क़ानूनी रूप से बाध्यकारी निरस्त्रीकरण संकल्पों का आहवान और जवाबदेही तंत्र पर बल किसी भी परमाणु शक्ति सम्पन्न देश द्वारा इन हथियारों का पहले इस्तेमाल नहीं करने पर सहमति
परमाणु हथियारों के सबसे बड़े जखीरे वाले देशों -- संयुक्त राज्य अमेरिका और रूसी महासंघ -- से उदाहरण पेश करने और निरस्त्रीकरण सन्धि का अनुपालन करने की अपील

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement