×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:44 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
UNGA80: नवाचार, युवजन और तकनीक से नया आकार पाता 'वैश्विक दक्षिण'
Source: UN News: रविवार, 28 सितम्बर 2025 00:00 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र में, सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्राप्ति के रास्ते में, अन्तिम चरण की रूपरेखा तय करने के लिए, विश्व भर के नेता न्यूयॉर्क में एकत्र हुए. इसी दौरान न्यूयॉर्क में आयोजित India Day @ UNGA में यह प्रदर्शित किया गया कि भारत के अनुभव, नवाचार और साझेदारियाँ, न केवल वैश्विक दक्षिण, बल्कि पूरी दुनिया के लिए समाधान तैयार करने में प्रेरणा बन रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र के अवर महासचिव और डिजिटल व उभरती तकनीकों के विशेष दूत अमनदीप सिंह गिल ने इस के प्रारम्भिक सत्र की दिशा तय करते हुए, युवाओं की अहम भूमिका पर ज़ोर दिया. उन्होंने कहा कि भारत दुनिया भर में सबसे युवा आबादियों वाला एक देश है जहाँ, युवजन, व्यापक वैश्विक दक्षिण के प्रतिबिम्ब है, जहाँ युवजन तेज़ी से सामाजिक और आर्थिक प्रगति की रीढ़ बन रहे हैं.उन्होंने हाल ही में भारत के नए उद्यमों के साथ अपनी मुलाक़ात का ज़िक्र करते हुए कहा कि ये नए उद्यम, सिलिकॉन वैली जैसे बड़े भाषा मॉडल बनाने के बजाय छोटे, ऊर्जा-कुशल और विकासशील देशों की ज़रूरतों के अनुसार समाधान तैयार कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “यही वह नवाचार है जो वास्तव में समुदायों को बदल सकता है. अब चुनौती यह है कि इन्हें धन, प्रशिक्षण और लचीले नियम मिलें, ताकि युवा नवप्रवर्तकों की सृजनात्मक शक्ति को पूरी तरह सामने लाया जा सके.”अमनदीप सिंह गिल ने कहा, “हमें कम्प्यूटर तक पहुँच, खुले डेटा सेट और दक्षिण-दक्षिण सहयोग की ज़रूरत है, ताकि ऐसे साझा मॉडल तैयार किए जा सकें जो हमें 2030 के लक्ष्यों तक पहुँचने में मदद करें.""हो सकता है कि यह वैश्विक शासन चुनौतीपूर्ण हो, लेकिन चुनौती हमेशा अच्छी होती है - यह हमें और अधिक करने के लिए प्रेरित करती है.”दक्षिण के देशों का समूहवैश्विक दक्षिण विकासशील देशों का ऐसा समूह है जो वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान को अहमियत दिलाने के लिए प्रयासरत हैं. वैश्विक समझने के लिए एक उदाहरण का सहारा लिया जा सकता है. वर्ष 1960 में, विकासशील देशों ने, संयुक्त राष्ट्र के मंच पर, अपने सामूहिक हितों व आवाज़ को रखने के लिए G77 नामक समूह बनाया था.अब इस समूह के सदस्य देशों की संख्या 134 हो गई है जिसमें एशिया, अफ़्रीका, मध्य व दक्षिणी अमेरिका और ओसीनिया के देश शामिल हैं जो स्वयं को वैश्विक दक्षिण के नाम से भी पुकारते हैं.India Day @ the UNGA, भारत में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के सहयोग से, गुरूवार, 25 सितम्बर को, न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास में आयोजित किया गया.न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत बिनया श्रीकान्त प्रधान ने, प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह दिवस, 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्राप्ति के लिए अन्तिम चरण की राह तैयार की दिशा में, विचारों, साझेदारियों और समाधानों को समर्पित है. © Reliance Foundation वैश्विक विभाजनों की नई परिभाषाIndia Day @ UNGA 2025 का मुख्य आकर्षण शाम की उच्च-स्तरीय वार्ता रही, जिसका विषय था “विकास के केन्द्र में: सहायता, व्यापार और तकनीक.” इस मंत्री स्तरीय सत्र में विचार हुआ कि साझेदारियाँ, तकनीकी प्रगति और नए व्यापार ढाँचे किस तरह वैश्विक दक्षिण के देशों में समावेशी विकास को नई दिशा दे रहे हैं.इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ने कहा कि वैश्विक राजनीति को अब उत्तर-दक्षिण के साधारण विभाजन तक सीमित नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा, “वैश्विक उत्तर और दक्षिण को अलग-अलग ख़ानों में रखना अब सतही सोच है. दुनिया तेज़ी से एक बहुध्रुवीय ढाँचे की ओर बढ़ रही है. आज अन्तरराष्ट्रीय सम्बन्धों की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि जोखिम कैसे घटाए जाएँ, संतुलन कैसे साधा जाए और पूरी व्यवस्था को और अधिक लचीला एवं सहनसक्षम कैसे बनाया जाए.”मैक्सिको के विदेश मंत्री जुआन रेमोन दे ला फुएंते ने बदलाव की इस भावना को आगे बढ़ाते हुए कहा कि महिला वैज्ञानिकों का नेतृत्व और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की रचनात्मक क्षमता नए प्रकार के अन्तरराष्ट्रीय सहयोग को जन्म दे सकती है.उन्होंने कहा, “आज का समय अन्तरराष्ट्रीय सहयोग में नई रचनात्मकता की माँग करता है, और इस रचनात्मकता के केन्द्र में एआई होगी, क्योंकि सहायता, व्यापार एवं तकनीक के बीच नए तरह की साझेदारियाँ उभर रही हैं.”भारत की विकास यात्रा का मॉडलभारत में संयुक्त राष्ट्र के रेज़िडेंट कोऑर्डिनेटर शॉम्बी शार्प ने इस दिवस के कार्यक्रम में शिरकत करते हुए, भारत के अग्रणी एसडीजी स्थानीयकरण प्रयासों - राज्य स्तरीय सूचकांकों से लेकर मिशन मोड कार्यक्रमों तक की सराहना की. उन्होंने कहा, “वैश्विक दक्षिण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता अनुकरणीय है. उदाहरण के तौर पर, भारत अपना डिजिटल सार्वजनिक ढाँचा (DPI) मॉडल कई देशों के साथ बिना किसी लागत के साझा कर रहा है.”भारत के इलैक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस कृष्णन ने सामाजिक क्षेत्र में एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) के उपयोग की सम्भावनाओं पर बल दिया. वहीं, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव अनिल मलिक ने बताया कि भारत अब महिला सशक्तिकरण के एक नए चरण में पहुँच चुका है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces