Advertisement
ग़ाज़ा: युद्ध समाप्त कर पाने में विफलता, हमारी सामूहिक विश्वसनीयता पर ठेस - महासचिव

यूएन महासचिव ने कहा कि ग़ाज़ा सिटी में पहले से ही भयावह मानवीय संकट है और अब इसराइली सैन्य हमलों की वजह से यह और बिगड़ रहा है.“अनगिनत फ़लस्तीनी नागरिक और शेष बन्धक, अनवरत बमबारी के बीच फँसे हुए हैं, और भोजन, जल, बिजली व दवा से वंचित हैं. अकाल एक वास्तविकता है.”यूएन प्रमुख ने ग़ाज़ा में तुरन्त, स्थाई युद्धविराम की अपील दोहराते हुए कहा कि सभी बन्धकों की बिना शर्त रिहाई की जानी होगी और बेरोकटोक मानवीय सहायता पहुँचानी होगी.“यूएन प्रस्तावों को नज़रअन्दाज़ किया जाना जारी है. अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून का उल्लंघन. दंडमुक्ति का दबदबा. और हमारी सामूहिक विश्वसनीयता को कमज़ोर किया जा रहा है.”बढ़ती अस्थिरतायूएन प्रमुख ने सचेत किया कि हिंसक टकराव, ग़ाज़ा से पश्चिमी तट और वृहद क्षेत्र में फैल रहा है. उन्होंने क़तर पर इसराइली हमले का उल्लेख किया, जोकि उनके अनुसार, न केवल क़तर की सम्प्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन था, बल्कि उन मानदंडों व तंत्रों का भी, जिन पर कूटनीति टिकी हुई है.उन्होंने कहा कि युद्धविराम को साकार करने और बन्धकों की रिहाई के लिए, क़तर, मिस्र और संयुक्त राज्य अमेरिकी द्वारा किए जा रहे प्रयासों को 9 सितम्बर को गहरा झटका लगा.दो-राष्ट्र समाधानयूएन प्रमुख ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि दो-राष्ट्र समाधान की आशाओं को ठेस पहुँच रही है, जबकि बिना रुके इसराइली बस्तियों का विस्तार किया जा रहा है. जबरन विस्थापन. भूमि का हरण.उन्होंने कहा कि इसराइल ने जिस इलाक़े में बस्तियों के विस्तार की अनुमति दी है, उससे क़ाबिज पश्चिमी तट को नुक़सान पहुँचेगा और फ़लस्तीनी राष्ट्र की क्षेत्रीय सन्निकटता को भी.महासचिव ने कहा कि इसराइली बस्तियाँ, अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का एक खुला उल्लंघन हैं, जिसके मद्देनज़र, उन्होंने फ़लस्तीनी प्राधिकरण को स्थिरता देने के इरादे से अन्तरराष्ट्रीय समर्थन का आग्रह किया.उनके अनुसार, फ़लस्तीनी प्राधिकरण राजनैतिक और राजकोषीय दबाव के कारण गहरे संकट में है और उसके अस्तित्व पर ख़तरा है.आशा की किरणउन्होंने दो-राष्ट्र समाधान के मुद्दे पर अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन का ज़िक्र किया, जिसे फ़्राँस और सउदी अरब की सह-अध्यक्षता में बुलाया गया है.इस बीच, फ्राँस, ब्रिटेन समेत अन्य देशों ने फ़लस्तीन राष्ट्र को मान्यता दी है, जिसके मद्देनज़र, यूएन प्रमुख ने कहा कि इस क्षण का लाभ उठाया जाना होगा.“एक न्यायोचित व स्थाई शान्ति को कभी भी हिंसा के सहारे हासिल नहीं किया जा सकता है. इसके लिए सामूहिक संकल्प की आवश्यकता है, कूटनीति, अन्तरराष्ट्रीय क़ानून, सभी व्यक्तियों की गरिमा के लिए.”
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


