UNGA80: यूएन मुख्यालय से जनरल डिबेट का सीधा प्रसारण, 24 सितम्बर
Source: UN News: गुरुवार, 25 सितम्बर 2025 00:01 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र महासभा के ऐतिहासिक 80वें सत्र के दौरान, उच्चस्तरीय जनरल डिबेट का आज दूसरा दिन है, जिसमें विश्व नेता महासभा हॉल में स्थित प्रतिष्ठित हरे संगमरमर के मंच से अपनी बात दुनिया के समक्ष रखेंगे. इस वर्ष की थीम सदस्य देशों की पारस्परिक एकजुटता पर केन्द्रित है: 'एक साथ हैं, तो बेहतर हैं.' युद्ध, निर्धनता, मानवाधिकार उल्लंघन, जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य व विकास चुनौतियों की पृष्ठभूमि में वैश्विक संकटों का समाधान ढूंढने और मानवता के भविष्य की दिशा तय करने के लिए यह एक अहम अवसर है.
यहाँ आपको राष्ट्राध्यक्षों, सरकार प्रमुखों, मंत्रियों के सम्बोधनों व यूएन मुख्यालय में चल रही गतिविधियों की झलकियाँ मिलती रहेंगी...
बुधवार को यूक्रेन, स्पेन, ईरान, अर्जेन्टीना, सीरिया अरब गणराज्य, केनया, श्रीलंका समेत अन्य देशों के प्रतिनिधि जनरल डिबेट को सम्बोधित करेंगे. 24 सितम्बर के लिए वक्ताओं की सूची यहाँ देखी जा सकती है.युवाओं की आवाज़ में है शक्ति, संजना सांघी
UN News/Pooja Yadav
यूएन महासभा के 80वें सत्र के दौरान, SDG मीडिया ज़ोन में दुनिया भर से समाजिक कार्यकर्ता, विशेषज्ञ आदि सतत विकास लक्ष्य से जुडे़ मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं. इस दौरान, UNDP-इंडिया की युवा चैम्पियन संजना सांघी ने एक कार्यक्रम हिस्सा लिया और अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि युवाओं की आवाज़ शक्ति है...उनका वीडियो यहाँ देखा जा सकता है.रूसी आक्रामकता का निर्णायक जवाब देना ज़रूरी - यूक्रेन
UN Photo/Loey Felipe
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेन्स्की ने यूएन महासभा के 80वें सत्र को सम्बोधित किया.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेन्स्की ने महासभा में अपने सम्बोधन में कहा कि अन्तरराष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था कमज़ोर हुई है, जिसके मद्देनज़र उसमें बदलाव की ज़रूरत है. साथ ही रूस की आक्रामकता का निर्णायक जवाब और तुरन्त युद्ध रोके जाने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि आक्रामकता को रोक करके ही एक वास्तविक अवसर हासिल किया जा सकता है कि हथियारों की होड़ का अन्त सबके लिए विनाश में नहीं होगा.ज़िन्दगियों की रक्षा करने के लिए, यूक्रेन भूमगित स्कूलों व अस्पतालों का निर्माण कर रहा है.पूरी स्टोरी यहाँ पढ़ें.
UN Photo/Mark Garten
प्रमुख कार्यक्रम – बुधवार 24 सितम्बरजनरल ऐसेम्बली हॉल में विश्व नेताओं के सम्बोधन तो जारी ही रहेंगे, मगर उसके अलावा भी यूएन मुख्यालय में अनेक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं.8:30 – पश्चिमी तट और ग़ाज़ा में फ़लस्तीनी बच्चों के लिए कार्रवाई की पुकार.9:00 – सतत, समावेशी व सहनसक्षम वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए शिखर बैठक. इसका उद्देश्य सतत विकास के लिए अन्तरराष्ट्रीय वित्तीय तंत्र व बहुपक्षीय प्रयासों को मज़बूती देना है.11:00 – ग्रुप 77 के विदेश मामलों के मंत्रियों की वार्षिक बैठक.1:00 – अफ़्रीका के औद्योगिकीकरण को गति प्रदान करने पर लक्षित बैठक.2:00 – जलवायु शिखर बैठक, जिसमें विश्व नेता बिगड़ते जलवायु संकट और समाधानों पर चर्चा करेंगे.3:00 – कृत्रिम बुद्धिमता और अन्तरराष्ट्रीय शान्ति व सुरक्षा परिषद पर सुरक्षा परिषद में बैठक.
UN Photo/Mark Garten