×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:20 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
यूएन मंच पर वैश्विक आवाज़ें: UNGA80 से जुड़ी कुछ ज़रूरी बातें
Source: UN News: सोमवार, 22 सितम्बर 2025 00:00 AM (IST)
विश्व भर के नेता, न्यूयॉर्क के मैनहैटन में ईस्ट रिवर के किनारे स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एकत्र होने जा रहे हैं, जो यूएन महासभा की वार्षिक उच्च स्तरीय बैठक में शिरकत करेंगे, जिसे हाल की स्मृति में सबसे महत्वपूर्ण वार्षिक बैठकों में से एक माना जा रहा है. इस वर्ष यूएन महासभा का 80वाँ सत्र है. संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों और दो
पर्यवेक्षक
प्रतिनिधिमंडलों के प्रतिनिधि, यूएन महासभा की
General Debate
में हिस्सा लेंगे, जिसका आयोजन प्रतिष्ठित महासभा परिसर में किया जाएगा. इसी दौरान, यूएन परिसर में कई उच्च स्तरीय बैठकों में चर्चाएँ चल रही होगीं, जो मानवता के सामने मौजूद सबसे ज्वलन्त चुनौतियों पर ध्यान केन्द्रित करेंगी.युद्ध, जलवायु परिवर्तन, लैंगिक असमानता के वैश्विक संकटों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े नैतिक प्रश्न के बीच, यह उच्च स्तरीय सप्ताह केवल एक परम्परा भर नहीं है. यह बैठक, अन्तरराष्ट्रीय समुदाय के लिए विचार करने, फिर से प्रतिबद्धता व्यक्त करने और साझा भविष्य की फिर से कल्पना करने का महत्वपूर्ण अवसर है.यह आयोजन संयुक्त राष्ट्र के मुख्य विचार-विमर्श निकाय यानि महासभा के 80वें सत्र की शुरुआत के प्रतीक हैं, जिसे आमतौर पर UNGA80 कहा जा रहा है. जैसा कि नाम से स्पष्ट है, यह संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की 80वीं वर्षगाँठ भी है.आइए, जानते हैं कि UNGA80 के दौरान किन बातों पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है.General Debate: भाषण, भाषण और भाषण UN Photo/Loey Felipe 23 सितम्बर से शुरू हो रही जनरल डिबेट, कई मायनों में महासभा सत्र का मुख्य आकर्षण मानी जाती है. वैश्विक नेतागण, महासभा हॉल के सुनहरे पृष्ठभूमि वाले पोडियम पर खड़े होकर अपनी प्राथमिकताओं को दुनिया के सामने प्रस्तुत करते हैं.सभी 193 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के भाषणों को, छह दिनों में प्रभावी ढंग से आयोजित करने के लिए, प्रत्येक भाषण की सैद्धान्तिक और स्वैच्छिक समय सीमा 15 मिनट रखी गई है, लेकिन शायद ही कभी, इस पर पूरी तरह से अमल किया जाता है.परम्परा के अनुसार, ब्राज़ील सबसे पहले बोलने वाला देश है, जिसके बाद अमेरिका बोलता है, जो कि मेज़बान देश है.महासभा की नई अध्यक्ष
ऐनालेना बेयरबॉक
, 80 साल के इतिहास में इस पद पर बैठने वाली केवल पाँचवीं महिला हैं. वे इस बहस की अध्यक्षता करेंगी, जिसका विषय है: ‘एकजुटता बेहतर: शान्ति, विकास और मानवाधिकारों के लिए 80 साल और उससे आगे’.मेरा देश
कब
बोलेगा?जनरल डिबेट के बारे में
और जानें
…दो-राष्ट्र समाधान: ‘पहले से भी कहीं दूर’ © UNICEF/Mohammed Nateel
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने जुलाई 2025
में कहा था कि दो-राष्ट्र समाधान, इसराइल-फ़लस्तीन के बीच युद्ध का हल निकालने और दोनों के लिए अलग राष्ट्र स्थापित करने का प्रस्तावित ढाँचा है, जो अब पूरा होने में पहले से भी अधिक मुश्किल लग रहा है.यह समाधान वर्तमान ग़ाज़ा युद्ध से पहले दिया गया है, जो अक्टूबर 2023 में दक्षिणी इसराइल में हमास के घातक आतंकी हमलों के बाद शुरू हुआ.ग़ाज़ा युद्ध में, मृतक संख्या लगभग 70 हज़ार के क़रीब पहुँच चुकी है, और हमास द्वारा बनाए गए इसराइली बन्धक अब भी कै़द में हैं. इसी बीच, संयुक्त राष्ट्र सदस्य देश
दो-राष्ट्र समाधान
पर बातचीत जारी रखेंगे, जिसकी बैठक सोमवार, 22 सितम्बर को यूएन मुख्यालय में आयोजित की जाएगी.यह सम्मेलन जुलाई 2025 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित बैठकों की श्रृंखला की अगली कड़ी है, जिसमें न तो इसराइल और न ही अमेरिका ने भाग लिया था.
संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष ने 23 मई 2025 को कहा: "महासभा द्वारा दो-राष्ट्र समाधान की पहली मांग को सात दशक हो चुके हैं."
सभी यूएन समाचार कवरेज
यहाँ
देखें.बीजिंग घोषणा के 30 साल: महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाना1995 की
बीजिंग घोषणा और कार्ययोजना
को महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों को आगे बढ़ाने और लैंगिक समानता हासिल करने के लिए अब तक का सबसे प्रगतिशील ढाँचा माना जाता है.हालाँकि, इस ऐतिहासिक घोषणा के तीन दशक बाद कुछ प्रगति हुई है, मगर संयुक्त राष्ट्र महिला एजेंसी (
यूएन वीमैन
) ने चेतावनी दी है कि महिलाओं के अधिकारों के ख़िलाफ़ प्रतिरोध में वृद्धि देखी जा रही है.विश्व भर के नेता 22 सितम्बर को,
बीजिंग+30 कार्यवाई एजेंडा
पर चर्चा करेंगे, जिसका लक्ष्य सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए ये हासिल करना है: डिजिटल क्रान्ति, निर्धनता से मुक्ति, शून्य हिंसा, पूर्ण और समान निर्णय लेने की शक्ति, शान्ति और सुरक्षा मामलों में समान भागेदारी और जलवायु न्याय.
SDG Gender Snapshot रिपोर्ट
में लैंगिक समानता के बारे में और पढ़ें.जलवायु: गर्म तापमान का सामना © BRANTV विश्व, औद्योगिक युग से पहले के स्तर से 1.5 डिग्री सैल्सियस से अधिक तापमान वृद्धि को रोकने के लिए संघर्ष कर रहा है. इस मुद्दे पर चर्चा के लिए 24 सितम्बर, बुधवार को एक
शिखर सम्मेलन
आयोजित किया जाएगा, जिसमें दुनिया भर में जलवायु संकट की चिन्ताजनक गति और पैमाने का मूल्यांकन किया जाएगा.वैश्विक नेता अपनी नई राष्ट्रीय जलवायु कार्ययोजनाएँ (Nationally Determined Contributions या
NDCs
) पेश करेंगे, जो देशों द्वारा जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए उठाए जाने वाले क़दमों का जानकारी देती हैं.इस शिखर सम्मेलन में सरकार, व्यवसाय और नागरिक समाज के नेता भी शामिल होंगे, जिसमें रोकथाम, अनुकूलन, वित्त और जानकारी की विश्वसनीयता के क्षेत्रों में कार्रवाई को आगे बढ़ाने के लिए विचार साझा किए जाएंगे
संयुक्त राष्ट्र महासचिव
एंतोनियो गुटेरेश ने कहा: "यह हमारे अवसर का क्षण है.”.यह शिखर सम्मेलन, महत्वपूर्ण संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन यानि
COP30
से पहले आयोजित किया जा रहा है, जो नवम्बर में ब्राज़ील में आयोजित होगा.संयुक्त राष्ट्र और जलवायु परिवर्तन के बारे में
यहाँ
और पढ़ें.कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI): नियम और सीमाएँ तय करना © Unsplash/Lukas कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) ने दुनिया को तेज़ी से बदल दिया है, स्व-चालित वाहन, चिकित्सीय इमेज का विश्लेषण, व्यवसायों के लिए सामान का प्रबन्धन, वित्तीय कारोबार ऐल्गोरिदम, वर्चुअल सहायता और बिना कोई देरी किए भाषा अनुवाद जैसी चीज़ों में AI का असर साफ़ दिखाई दे रहा है.हालाँकि, AI के लाभ असमान रूप से बँटे हुए हैं, और कई देशों के पास ऐसे उपकरण नहीं हैं, जो उनके समाज को बदल सकते और आम लोगों के जीवन को बेहतर बना सकते.AI के तेज़ विस्तार के साथ जोखिम और चुनौतियाँ भी बढ़ गई हैं, जैसे सूचना सत्यता पर ख़तरा, मानवाधिकारों पर असर, और निगरानी जैसी समस्याएँ.अभी तक AI के वैश्विक स्तर पर शासक निकाय की कोई मान्यता नहीं है. एक सर्वसमावेशी और ज़िम्मेदार AI शासन ढाँचा तैयार करने के लिए, 25 सितम्बर को न्यूयॉर्क में वैश्विक नेता इस विषय पर बैठक करेंगे.संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा है: "उचित नियमों के बिना, AI असमानताओं और डिजिटल विभाजन को और बढ़ा सकती है और सबसे कमज़ोर वर्गों को असमान रूप से प्रभावित कर सकती है. हमें इस ऐतिहासिक अवसर का लाभ उठाना चाहिए… ताकि यह मानवता के लिए लाभकारी हो."यूएन और AI के बारे में
यहाँ
और पढ़ें“उच्च-स्तरीय” सप्ताह के दौरान कई अन्य महत्वपूर्ण बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं:
संयुक्त राष्ट्र की 80वीं वर्षगाँठ का समारोह – 22 सितम्बर
सतत, समावेशी और लचीली वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए शिखर सम्मेलन
– 24 सितम्बर
गै़र-संक्रामक रोगों की रोकथाम और नियंत्रण तथा मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को प्रोत्साहन
– 25 सितम्बर
विश्व स्तर पर युवाओं के लिए कार्रवाई कार्यक्रम के 30वीं वर्षगाँठ का स्मरण समारोह
– 25 सितम्बर
परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन के अन्तरराष्ट्रीय दिवस का स्मरण समारोह
– 25 सितम्बरये सभी बैठकें दुनिया भर के नेताओं, विशेषज्ञों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों को, साझा वैश्विक चुनौतियों पर विचार और कार्रवाई करने का अवसर देती हैं.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
पंजाब में पराली प्रबंधन मशीनों में बड़े घोटाले का आरोप, एचएस फुल्का ने सीबीआई जांच की मांग
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces