×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:03 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
संक्षिप्त: योरोप में विदेश प्रशिक्षित चिकित्साकर्मियों पर बढ़ती निर्भरता, नवाचार में स्विट्ज़रलैंड शीर्ष पर
Source: UN News: शनिवार, 20 सितम्बर 2025 00:01 AM (IST)
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बुधवार को चेतावनी जारी की है कि दक्षिणी और पूर्वी योरोपीय देशों में बड़ी संख्या में डॉक्टर और नर्स, काम करने के लिए अन्य देशों का रुख़ कर रहे हैं, जिससे उनके मूल देशों में स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ रहा है. वहीं, विश्व बौद्धिक सम्पदा संगठन की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, नवाचार के क्षेत्र में स्विट्ज़रलैंड दुनिया भर में पहले स्थान पर है. यूएन स्वास्थ्य एजेंसी की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, 2023 के दौरान, योरोप में कार्यरत हर 10 में से छह चिकित्साकर्मी की ट्रेनिंग, इस क्षेत्र से बाहर हुई थी. नर्स के मामलों में यह संख्या इससे भी अधिक है.इस रिपोर्ट में अल्बानिया, आर्मिनिया, जॉर्जिया, आयरलैंड, मॉल्टा, नॉर्वे, मोल्दोवा गणराज्य, रोमानिया और ताजिकिस्तान का अध्ययन किया गया है.2014 से 2023 के दौरान, योरोपीय क्षेत्र में काम कर रहे विदेश प्रशिक्षित डॉक्टर की संख्या में 58 प्रतिशत और नर्स की संख्या में 67 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई.इसी अवधि में, स्वास्थ्य श्रम बाज़ार में प्रवेश करने वाले चिकित्सकों की वार्षिक संख्या में लगभग तीन गुना बढ़ोत्तरी हुई. नर्स के आँकड़े में क़रीब पाँच गुना की वृद्धि देखी गई. इनमें से अधिकाँश स्वास्थ्यकर्मियों को योरोप के बाहर प्रशिक्षण मिला था.योरोपीय क्षेत्र के लिए
WHO
में स्वास्थ्य नीतियों की निदेशक डॉक्टर नताशा ऐज़ोपार्डी-मस्कट ने बताया कि यह केवल संख्या से जुड़ी बात नहीं है. हर प्रवासी डॉक्टर या नर्स के साथ महत्वाकाँक्षा और अवसर की कहानी जुड़ी है. मगर यह उनके देश छोड़कर जाने से परिवारों और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणालियों पर होने वाले दबाव से भी सम्बन्धित है.“योरोप में आपस में गुंथे हुए श्रम बाज़ार में स्वास्थ्यकर्मियों का प्रवासन, एक वास्तविकता है, और इसकी देखरेख निष्पक्ष व सतत ढंग से की जानी होगी.”स्वास्थ्य प्रणाली पर दबावमगर, चिकित्साकर्मियों की आवाजाही में हुई वृद्धि से नई चुनौतियाँ भी उपजी हैं. कुछ देशों में, विशेष रूप से पूर्वी व दक्षिणी योरोपी देशों में बड़ी संख्या में डॉक्टर व नर्स पड़ोसी देशों का रुख़ कर रहे हैं, जिससे वहाँ पहले से ही क़िल्लत की स्थिति और ख़राब हो रही है, और भविष्य के लिए प्रश्न खड़े हो रहे हैं.वहीं, पश्चिमी और उत्तरी योरोपीय देश, अब विदेशों में प्रशिक्षण पाए हुए चिकित्साकर्मियों पर निर्भर होते जा रहे हैं. उदाहरणस्वरूप, आयरलैंड में 50 फ़ीसदी से अधिक नर्स और 43 प्रतिशत डॉक्टर, विदेश में प्रशिक्षित हैं.एक अनुमान के अनुसार, योरोपीय क्षेत्र में 2030 तक 9.50 लाख स्वास्थ्यकर्मियों की कमी होने की आशंका है. इसके मद्देनज़र, यूएन स्वास्थ्य एजेंसी ने ज़ोर देकर कहा है कि चिकित्साकर्मियों को बाहर जाने से रोकने के लिए मज़बूत नीतियाँ लागू की जानी होंगी और कार्यबल तैयार करने के लिए बेहतर योजना भी.जिन देशों से प्रशिक्षण हासिल करके डॉक्टर व नर्स, अन्य देशों का रुख़ कर रहे हैं, और जो देश विदेशी स्वास्थ्यकर्मियों पर निर्भर हो रहे हैं, वहाँ स्वास्थ्य सेवाओं की निरन्तरता सुनिश्चित करने के लिए यह अहम है.इस क्रम में, रोमानिया का उदाहरण दिया गया है, जहाँ पिछले कुछ वर्षों में देश छोड़कर जाने वाले डॉक्टर की संख्या 1,500 से 461 हो गई है. इसकी वजह बेहतर वेतन, प्रशिक्षण और कामकाजी परिस्थितियाँ बताई गई है. © Unsplash/Lukas जापान के क्योटो शहर में एक शॉपिंग मॉल में तैनात एक रोबोट. नवाचार इंडेक्स में स्विट्ज़रलैंड प्रथम पायदान पर, चीन भी शीर्ष 10 देशों मेंस्विट्ज़रलैंड (1), स्वीडन (2), संयुक्त राज्य अमेरिका (3), कोरिया गणराज्य (4) और सिंगापुर (5), विश्व में नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी देशों में हैं.विश्व बौद्धिक सम्पदा संगठन (WIPO) की नई रिपोर्ट में यह निष्कर्ष साझा किया गया है. उनके अलावा, ब्रिटेन (6), फ़िनलैंड (7), नैदरलैंड्स (8), डेनमार्क (9) और चीन (10) भी इस सूची में शीर्ष 10 देशों में हैं.चीन ने पहली बार टॉप 10 देशों में अपनी जगह बनाई है. WIPO अध्ययन के अनुसार, भारत (38) तुर्कीये (43), वियत नाम (44), फ़िलिपींस (50), इंडोनेशिया (55) समेत अन्य देश निरन्तर इस सूची में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं.अध्ययन बताता है कि मध्य व दक्षिणी एशिया में, निम्नतर मध्य-आय वाले देशों के समूह में भारत का प्रदर्शन बेहतर हो रहा है. सूचना संचार प्रौद्योगिकी निर्यात, स्टार्ट अप कम्पनियों के लिए वित्त पोषण और टैक्नॉलॉजी से हो रही आर्थिक प्रगति इसे बढ़ावा दे रही है.रिपोर्ट तैयार करने के लिए 80 संकेतकों का सहारा लिया गया, जिनमें शोध एवं विकास पर होने वाले व्यय, वेंचर कैपिटेल समझौतों, उच्च-टैक्नॉलॉजी निर्यात, बौद्धिक सम्पदा आवेदन शामिल थे.हालांकि, WIPO के अनुसार, नवाचार के लिए होने वाले निवेश में सुस्ती हो रही है और इस वजह से बौद्धिक सम्पदा के क्षेत्र में भावी रुझानों का अनुमान लगा पाना स्पष्ट नहीं है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces