-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग़ाज़ा: हथियारबन्द लोगों ने बन्दूक की नोक पर, यूनीसेफ़ सहायता ट्रकों में की लूटपाट

Source: UN News: शनिवार, 20 सितम्बर 2025 00:00 AM (IST)
ग़ाज़ा: हथियारबन्द लोगों ने बन्दूक की नोक पर, यूनीसेफ़ सहायता ट्रकों में की लूटपाट
ग़ाज़ा में हथियारबन्द लोगों द्वारा संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) के चार ट्रकों में लूटपाट किए जाने की ख़बर है, जिनमें हज़ारों बच्चों की कुपोषण से रक्षा के लिए खाद्य सामग्री लदी हुई थी. यूनीसेफ़ ने ग़ाज़ा के कुछ हिस्सों में अकाल और बढ़ते कुपोषण मामलों के मद्देनज़र, मानवीय सहायता आपूर्ति की हर हाल में रक्षा करने का आग्रह किया है. यह घटना एक दिन पहले ग़ाज़ा सिटी में स्थित संगठन के परिसर के बाहर हुई. इसी इलाक़े में इसराइली सैन्य बलों के अभियान में तेज़ी आई है. Tweet URL यूएन एजेंसी ने अपने वक्तव्य में बताया कि हथियारन्द व्यक्तियों ने ट्रक चालकों को बन्दूक की नोक पर तब तक रोके रखा जब तक इस्तेमाल के लिए तैयार खाद्य सामग्री को अपने क़ब्ज़े में नहीं ले लिया गया.इस लूट से कम से कम 2,700 गम्भीर रूप से कुपोषित बच्चों के उपचार के लिए अहम खाद्य सामग्री को नकार दिया गया है.यूनीसेफ़ के अनुसार, एक ऐसे समय में जब ग़ाज़ा के उत्तरी हिस्से में अकाल को घोषित किया जा चुका है और इसराइली सैन्य कार्रवाई से विस्थापन हो रहा है, ऐसी घटनाओं का बच्चों पर भयावह असर होगा.यूएन एजेंसी ने ग़ाज़ा में सभी पक्षों से मानवीय आधार पर सहायता का सम्मान और अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून का अनुपालन करने का आग्रह किया है.“बच्चे इसका सबसे अधिक ख़ामियाज़ा भुगत रहे हैं.”“अन्तत: एक सतत युद्धविराम आवश्यक है ताकि ऐसे माहौल को तैयार किया जा सके, जहाँ ऐसी घटनाएँ न होनें और सर्वाधिक ज़रूरतमन्दों तक सहायता पहुँचाई जा सके. त्वरि, सुरक्षित व कारगर ढंग से.”...जारी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement