×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:17 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
अफ़ग़ानिस्तान: पाबन्दी से पीड़ित लड़कियाँ, 'शिक्षा अधिकार को हासिल करने की गुहार लगा रही हैं'
Source: UN News: गुरुवार, 18 सितम्बर 2025 00:00 AM (IST)
अफ़ग़ानिस्तान के माध्यमिक स्कूलों में लड़कियों की पढ़ाई-लिखाई पर तालेबान द्वारा थोपी गई पाबन्दी को चार वर्ष बीत चुके हैं. अगस्त 2021 में देश की सत्ता हथियाने के बाद सत्तारूढ़ प्रशासन ने इस पाबन्दी के अलावा भी कई अन्य मानवाधिकार उल्लंघनों को अंजाम दिया है. इस प्रतिबन्ध से पहले, फ़ातिमा अमीरी जैसी अनेक अन्य लड़कियाँ उन हिंसक चरमपंथियों के निशाने पर थीं, जो उन्हें स्कूलों और पढ़ाई-लिखाई से दूर धकेलना चाहते थे.वह 17 वर्ष की थीं, जब एक आत्मघाती हमलावर ने राजधानी काबुल में उनकी कक्षा में ही विस्फोट करके ख़ुद को उड़ा लिया. इस घटना में उनके 50 से अधिक छात्र मारे गए और उन्हें मिले घावों ने उनके जीवन को बदल करके रख दिया.आज, फ़ातिमा अमीरी अपने देश से बाहर रहती हैं और उन अफ़ग़ान लड़कियों की शिक्षा के लिए वकालत में जुटी हैं, जो अपने लिए स्कूली पढ़ाई की अधीरता से प्रतीक्षा कर रही हैं. फ़ातिमा अमीरी का कहना है कि यह एक बुनियादी मानवाधिकार है, जिसे उनसे छीन लिया गया है.अलोकप्रिय पाबन्दीमहिला सशक्तिकरण के लिए यूएन संस्था (
UN Women
) के एक अनुमान के अनुसार, अफ़ग़ानिस्तान में हर 10 में से 9 व्यक्ति, माध्यमिक स्कूलों में लड़कियों की पढ़ाई के समर्थन में हैं.पहले से ही मानवीय संकट से जूझ रहे देश में भूकम्प से एक नई चुनौती उपजी है, और तालेबान प्रशासन ने महिला सहायताकर्मियों के कामकाज पर पाबन्दी लगा दी है, जिससे राहत कार्यों में बाधा उत्पन्न हुई है.संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और साझेदार संगठनों ने माध्यमिक स्तर पर थोपी गई पाबन्दी की निन्दा की है और बार-बार सत्तारूढ़ तालेबान से हर अफ़ग़ान लड़की को पढ़ने, स्कूल जाने की अनुमति देने का आग्रह किया है.फ़िलहाल, देश में 22 लाख से अधिक अफ़ग़ान लड़कियाँ प्राथमिक स्तर पर शिक्षा से आगे पढ़ाई कर पाने में असमर्थ हैं. पाबन्दियों और अन्य कठिनाइयों की वजह से 70 लाख बच्चे कक्षाओं से बाहर हैं.फ़ातिमा अमीरी ने मंगलवार को जिनीवा में यूएन मानवाधिकार परिषद को सम्बोधित किया, जिसके बाद उन्होंने यूएन न्यूज़ के डेनियल जॉनसन से बात की.इस इंटरव्यू को स्पष्टतता व संक्षिप्तता के लिए सम्पादित किया गया है.फ़ातिमा अमीरी: मैं अफ़ग़ानिस्तान में अनेक लड़कियों व महिलाओं का एक उदाहरण मात्र हूँ, जिनके लिए न्याय को नकार दिया गया है. मैंने अपने देश की लड़कियों की हर प्रकार की पीड़ा का अनुभव किया है...मैं केवल उनकी आवाज़ ही बन सकती हूँ, दुनिया से बात करने के लिए और उनके सन्देश को अन्य लोगों तक पहुँचाने के लिए ताकि वे उनकी मदद कर सकें. © UNICEF/Amin Meerzad अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान शासन के दौरान, लड़कियों और महिलाओं को भारी उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है. यूएन न्यूज़: महिलाओं व लड़कियों के अधिकारों पर यह गहरी ठेस, तालेबान की वापसी से जुड़ी है, जिसकी व्यापक निन्दा की गई है. लेकिन आप इस अनुभव से गुज़री हैं. क्या आप बता सकती हैं कि अफ़ग़ानिस्तान में आपके मित्रों के लिए इसके क्या मायने हैं?फ़ातिमा अमीरी: अफ़ग़ानिस्तान में लोगों को ये कठिनाई झेलते हुए चार वर्ष बीत चुके हैं. स्कूल बन्द हैं. युनिवर्सिटी बन्द हैं. हम केवल बोल रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. चार वर्ष हो चुके हैं!अफ़ग़ानिस्तान में दैनिक जीवन में कोई बदलाव नहीं आया है. स्कूल अब भी बन्द हैं. विश्वविद्यालय भी बन्द हैं. महिला अपने घर से बाहर अकेले नहीं जा सकती है. इसलिए केवल बोलना ही पर्याप्त नहीं है. हम काफ़ी कुछ कहते हैं, अब यह कुछ करने, कुछ क़दम उठाने का समय है.यूएन न्यूज़: और इसीलिए आप यहाँ जिनीवा में यूएन मानवाधिकार परिषद में हिस्सा लेने के लिए पहुँची हैं, जहाँ देशों ने आपकी भावपूर्ण व्यथा सुनी. आपने कहा कि आप हर किसी के लिए बोल रही हैं. आपने उन्हें यह नहीं बताया कि आपने स्कूल में हुए एक आतंकी हमले में अपनी एक आँख खो दी थी और घायल हो गईं थी…फ़ातिमा अमीरी: यह सही है कि मेरी एक आँख, कान चला गया. लेकिन ऐसी अनेक अन्य लड़कियाँ हैं, जिन्होंने अपनी दृष्टि हो खो दी. जब आप पढ़ नहीं सकते हैं, जब आपके पास बुनियादी अधिकार नहीं हैं, इसका अर्थ है आप नेत्रहीन हो गए हैं.यदि आप पूरा दिन बिना स्कूल गए, बिना पढ़ाई के अपने घर में बिताएं तो फिर आप कुछ नहीं दे सकते हैं.मैं अफ़ग़ानिस्तान में बहुत सी लड़कियों के सम्पर्क में हूँ... उनमें से कुछ का कहना है कि हम पढ़ाई कर रहे थे और यह हमारी आशा थी कि हम अपना बेहतर भविष्य बना पाएंगी. अपने देश को रहने के लिए एक बेहतर जगह बनाएंगी.लेकिन अब उनके पास मूल अधिकार ही नहीं बचे हैं. वे अवसाद में हैं. वे खो चुकी हैं...वे मदद का हाथ मांग रही हैं. मैं अपनी व्यथा साझा कर रही हूँ ताकि लोग उसे समझ सकें.यूएन न्यूज़: जब आतंकी हमला हुआ, आप युनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी कर रही थीं, ताकि कम्पयूटर साइंस की पढ़ाई कर सकें. गम्भीर रूप से घायल होने के बाद आपने परीक्षा में हिस्सा लिया...फ़ातिमा अमीरी: मैंने हमले में घायल होने के बावजूद परीक्षा ली, लेकिन मैं अपनी आँख और कान खो चुकी थी और इस स्थिति में परीक्षा में उत्तीर्ण हो पाना बहुत कठिन था.मैं अस्पताल में थी लेकिन इस परीक्षा में सफल रही और युनिवर्सिटी में मुझे दाख़िला मिल गया. लेकिन वे बन्द हो गईं और फिर मैं अपनी शिक्षा जारी नहीं रख सकी. इसलिए, मैं अपने सपनों को पूरा करने की लड़ाई लड़ रही हूँ. शिक्षा के मेरे अधिकार के लिए. © UNICEF/Osman Khayya अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान के शासन में महिलाएँ पर अनेक तरह की पाबन्दियाँ हैं. यूएन न्यूज़: आपकी यूएन मानवाधिकार परिषद के 47 सदस्य देशों से क्या अपेक्षाएँ हैं? वे किस तरह से आपकी मदद कर सकते हैं?फ़ातिमा अमीरी: उन्हें अवसरों को सुनिश्चित करना चाहिए. यदि आप मेरे स्कूल नहीं खुलवा सकते हैं, तो कम से कम मुझे अवसर दीजिए. मुझे स्कॉलरशिप दीजिए. जो देश यहाँ उपस्थित थे, वो ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था कर सकते हैं, ताकि लड़कियाँ अपनी पढ़ाई जारी रख सकें और कामकाज हासिल कर सकें.हमें विकल्पों की आवश्यकता है. अफ़ग़ानिस्तान में अधिकाँश लड़कियाँ मेरे माध्यम से यही सन्देश देना चाहती हैं.यूएन न्यूज़: आपने बताया कि लड़कियाँ अब भी गुपचुप, अंधेरे में, ऑनलाइन, बिना आवाज़ किए अपनी पढ़ाई में जुटी हैं. किताबें उनके लिए मूल्यवान ख़ज़ाना बन गई हैं. उनके लिए फ़िलहाल किस तरह की स्थिति है?फ़ातिमा अमीरी: उनके लिए बहुत कठिन परिस्थितियाँ हैं. जैसाकि हम जानते हैं. लेकिन अफ़ग़ानिस्तान में लड़कियों को रोका नहीं जा सकता है. वे हर दिन और अधिक प्रयासों में जुटी हैं. मैं उनमें से कई के सम्पर्क में हूँ.मैं उन्हें अंग्रेज़ी पढ़ा रही हूँ. वे बहुत प्रोत्साहित हैं. यह सही है कि उनके पास पढ़ने का अधिकार नहीं है और इंटरनैट सुविधा भी अच्छी नहीं है, लेकिन वे फिर भी पढ़ने की कोशिश कर रही हैं, कुछ नया सीखने की.उनमें से हर किसी के पास ऑनलाइन पाठ्यक्रम की या फिर ऑनलाइन युनिवर्सिटी, स्कूल की सुलभता नहीं है. बहुत कम के पास ही ये अवसर हैं. फिर भी वे शिक्षा जारी रखने की कोशिश कर रही हैं. घरों में उनके पास जो किताबें पहले से थी, उन्हीं से पढ़ाई की जा रही है.वे विशेषज्ञों, ज्ञानवान लोगों से सम्पर्क साध रही हैं, जिनसे कुछ सीखा जा सकता है. इसलिए वे बस कोशिश कर रही हैं. उन्हें रोका नहीं जा सकता है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
पंजाब में पराली प्रबंधन मशीनों में बड़े घोटाले का आरोप, एचएस फुल्का ने सीबीआई जांच की मांग
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
और खबरें
Features
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces