×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:58 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
दक्षिण-दक्षिण सहयोग: टिकाऊ विकास और बहुपक्षवाद के लिए नए अवसर व समाधान
Source: UN News: सोमवार, 15 सितम्बर 2025 00:01 AM (IST)
विकासशील देशों के समक्ष मौजूद कठिनाइयों और चुनौतियों के बावजूद, उनके बीच पारस्परिक सहयोग से समस्याओं के समाधान ढूंढे जा सकते हैं और वैश्विक विकास से जुड़े लक्ष्यों को साकार करने का मार्ग भी प्रशस्त हो सकता है. इस दिशा में दक्षिण-दक्षिण सहयोग पहल की अहम भूमिका है. व्यावहारिक अर्थों में, दक्षिण-दक्षिण सहयोग एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके ज़रिए दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित विकासशील देश (ग्लोबल साउथ), विकास लक्ष्यों को हासिल करने के इरादे से ज्ञान, कौशल व संसाधनों का आदान-प्रदान करते हैं. सरकारों, क्षेत्रीय संगठनों, नागरिक समाज, शिक्षा जगत व निजी सैकटर की साझेदारी में.यह सहयोग मुख्य रूप से कृषि विकास, नवीकरणीय ऊर्जा, शहरीकरण, स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों पर केन्द्रित है. संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के तहत, अन्तरराष्ट्रीय मंच पर इन प्रयासों को समर्थन देने के इरादे से, यूएन महासभा ने दक्षिण-दक्षिण सहयोग कार्यालय (
UNOSSC
) को भी स्थापित किया है. यूएन विकास कार्यक्रम 1974 से इसकी मेज़बानी कर रहा है.UNOSSC द्वारा नीतियाँ तैयार व उन्हें लागू करने, क्षमताओं को मज़बूती देने, और विकास कोष की देखरेख करने में सहायता प्रदान की जाती है, जिसे मोटे तौर पर ग्लोबल साउथ के देश वित्तीय संसाधन मुहैया कराते हैं.साउथ-साउथ गैलेक्सी नामक ऑनलाइन प्लैटफ़ॉर्म के ज़रिए ज्ञान, टैक्नॉलॉजी, नए समाधानों और सर्वोत्तम तौर-तरीक़ों का आदान-प्रदान किया जाता है.यह कार्यालय एक ऐसा वैश्विक केन्द्र है, जहाँ देश, साझेदार और समुदाय एक साथ आकर समाधानों को साझा करते हैं और टिकाऊ विकास लक्ष्यों को साकार करने के लिए साझेदारी गढ़ते हैं. © FAO दक्षिण-दक्षिण सहयोग पर यूएन कार्यालय की प्रमुख दीमा ख़तीब. अवसरों का वादायूएन कार्यालय की निदेशक दीमा ख़तीब ने यूएन न्यूज़ के साथ एक विशेष बातचीत में बताया कि वैश्विक दक्षिण में स्थित देशों में, विकास को आगे बढ़ाने के लिए अपार क्षमताएँ हैं.इन देशों में विश्व आबादी का 80 फ़ीसदी बसा है और ये सहनसक्षमता, नवाचार, मानव व प्राकृतिक संसाधनों का अहम स्रोत हैं.“हम हमेशा कहते हैं कि आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है. हमारा विश्वास है कि ग्लोबल साउथ में देशों के पास केवल चुनौतियाँ ही नहीं हैं, बल्कि समाधान व नवाचार भी हैं और इन क्षेत्रों में उनकी अग्रणी भूमिका को हमें समर्थन देना होगा, और प्रोत्साहित करना होगा.”विकास के लिए वित्त पोषणभूराजनैतिक तनाव, ऋण का बोझ, गहरी डिजिटल दरार, और सामाजिक जटिलताएँ. वैश्विक दक्षिण में स्थित विकासशील देश ऐसी अनेक चुनौतियों से जूझ रहे हैं, जोकि आपस में गुंथी हुई हैं. वहीं, विकास कार्यों और मानवीय सहायता प्रयासों के लिए विकसित देशों से प्राप्त होने वाली धनराशि में निरन्तर गिरावट आ रही है.दीमा ख़तीब ने बताया कि इन बदलती वास्तविकताओं में, पिछले कुछ समय में विकासशील देशों ने सहयोग के लिए एक दूसरे का रुख़ किया है, जोकि विकास के लिए वित्तीय संसाधन मुहैया कराने के लिए एक अहम ज़रिया है.उनके अनुसार, जैसे-जैसे आधिकारिक विकास सहायता में गिरावट आएगी और ये देश अपने विकास को पोषित करने के लिए कारगर विकल्प ढूंढेंगे, इस रुझान में और तेज़ी आएगी.“दक्षिण-दक्षिण और त्रिकोणीय सहयोग इस सन्दर्भ में एक बहुत प्रभावी तरीक़ा साबित हुआ है.”त्रिकोणीय सहयोग में तीन पक्षों की भूमिका होती है. दो दक्षिण से और एक उत्तर से, और यह एक अन्तरराष्ट्रीय संगठन भी हो सकता है. इसके तहत उत्तर में स्थित पक्ष, वित्तीय संसाधन प्रदान करता है ताकि दक्षिण के देश किसी ख़ास विषय पर तकनीकी सहयोग का आदान-प्रदान कर सकें. COP28/Anthony Fleyhan संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में स्थित ऐक्सपो सिटी में बिजली चालित बस. सफल उदाहरणयूएन की वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हाल के समय में अनेक अध्ययन प्रकाशित किए गए हैं, जिनके अनुसार दक्षिण-दक्षिण सहयोग में रोज़गार अवसर सृजित करने, स्थानीय क्षमता निर्माण करने और आर्थिक स्थिति को बदलने की सम्भावना है. इथियोपिया, पैराग्वे, रवांडा समेत अन्य देशों में यह नज़र आया है.मध्य पूर्व क्षेत्र में इस पहल के माध्यम से नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल बदलाव और जलवायु अनुकूलन समेत अन्य क्षेत्रों में बदलाव लाया जा रहा है.मोरक्को में विशाल सौर ऊर्जा फॉर्म की स्थापना का अनुभव, अब सब-सहारा अफ़्रीका के कुछ हिस्सों में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं का एक मॉडल है. दीमा ख़तीब के अनुसार, खाड़ी देश न केवल संकट के समय में वित्तीय समर्थन प्रदान कर रहे हैं, बल्कि अपनी विशेषज्ञता को साझा करने में भी आगे हैं.उदाहरणस्वरूप, सऊदी अरब के पास समुद्री जल के शुद्धिकरण में अपार अनुभव है, और इस ज्ञान को सूखे से जूझ रहे देशों के साथ साझा किया जा रहा है.इसके अलावा, संयुक्त अरब अमीरात में मसदर सिटी में ऐसे प्रयोग, शोध व क्षमताओं को निर्माण किया जा रहा है, जिससे वैश्विक साउथ में देशों को लाभ मिल सकता है. Dominic Sansoni/World Bank क्रेन के ज़रिए जहाज़ पर होती माल की ढुलाई. बहुपक्षवाद के समर्थन मेंUNOSSC कार्यालय प्रमुख दीमा ख़तीब ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय राजनीति में पसरे तनाव के बीच, दक्षिण-दक्षिण सहयोग बहुपक्षवाद में नए प्राण फूंकने और उसे मज़बूती देने के लिए एक अहम शक्ति साबित हो सकता है.हालांकि, उनके अनुसार, यह सभी देशों के बीच सहयोग का स्थान कभी नहीं ले सकता है.दीमा ख़तीब ने कहा कि ग्लोबल साउथ में देश एक साथ आ रहे हैं और अगुवाई करने की अपनी क्षमता को दर्शा रहे हैं, जिनमें ‘भारत-यूएन विकास साझेदारी कोष’ (India-UN Development Partnership Fund) और ‘भारत-ब्राज़ील-दक्षिण अफ़्रीका कोष’ प्रमुख हैं.उनके अनुसार, यह सामूहिक कार्रवाई की शक्ति को दर्शाता है और एक मज़बूत सन्देश है कि सीमा-पार सहयोग, सम्भव भी है और कारगर भी है.यूएन कार्यालय प्रमुख ने ज़ोर देकर कहा कि ग्लोबल नॉर्थ और ग्लोबल साउथ मे स्थित देशों के बीच कोई दरार नहीं हो सकती है, बल्कि हमें पुल निर्माण करने होंगे. इस विषय में, संयुक्त राष्ट्र अपना दायित्व निभाने के लिए तैयार है, एक ऐसे फ़्रेमवर्क के तहत जिसमें सभी देशों को समान दृष्टि से देखा जाता है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces