Advertisement
संकटग्रस्त अफ़ग़ानिस्तान में भूकम्प से बिगड़े हालात, राहत के लिए सहायता अपील

अफ़ग़ानिस्तान में 31 अगस्त को रिक्टर पैमाने पर 6.0 की तीव्रता वाले भूकम्प से बड़े पैमाने पर बर्बादी हुई है, और उसके बाद भी अनेक झटके महसूस किए जा चुके हैं. इस आपदा में 2,200 से अधिक लोगों की जान गई है, साढ़े तीन हज़ार से अधिक घायल हुए हैं और हज़ारों घरों को नुक़सान पहुँचा है.बड़ी संख्या में पीड़ित दूरदराज़ के इलाक़ों में हैं, जहाँ राहत टीमों के लिए पहुँच पाना कठिन है. सर्दी के मौसम से ठीक पहले उनके लिए जोखिम बढ़ रहा है.WFP की टीम कुनार प्रान्त में सर्वाधिक प्रभावित इलाक़ों में ज़रूरतमन्द परिवारों तक पौष्टिक बिस्किट व अन्य खाद्य सामग्री पहुँचाने में जुटी है, और सामान के भंडारण की व्यवस्था भी की गई है.हालांकि, विशाल आवश्यकताओं के बावजूद, यूएन एजेंसी को अपनी सहायता का स्तर घटाने के लिए मजबूर होना पड़ा है. देश में 90 लाख से अधिक खाद्य असुरक्षा से जूझ रहे हैं, लेकिन मौजूदा संसाधनों से हर महीने केवल 10 लाख से भी कम लोगों तक ही राहत पहुँचाना सम्भव है.इसके मद्देनज़र, WFP ने नाज़ुक परिस्थितियों से जूझ रही आबादी के लिए जीवनरक्षक खाद्य सहायता सुनिश्चित करने के इरादे से 56 करोड़ डॉलर की अपील की है. इस धनराशि से सर्दी के मौसम में उन्हें ज़रूरी राहत पहुँचाई जा सकेगी और अगले छह महीनों के दौरान अन्य महत्वपूर्ण समर्थन कार्यक्रमों को भी जारी रखा जा सकेगा.भूकम्प पीड़ितों के लिए अपीलसंयुक्त राष्ट्र बाल कोष ने भी बुधवार को 2.2 करोड़ डॉलर की अपील जारी की है ताकि भूकम्प से प्रभावित बच्चों व उनके परिवारों की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके.अफ़ग़ानिस्तान में यूनीसेफ़ के प्रतिनिधि डॉक्टर तजुदीन ओयवले ने बताया कि सीमित बुनियादी ढाँचे, भौगोलिक रूप से अलग-थलग होने और रूढ़ीवादी मानदंड़ों की वजह से सहायताकर्मियों के लिए यह एक बेहद जटिल स्थिति है.इसके बावजूद, यूनीसेफ़ अपने साझेदार संगठनों के साथ मिलकर, पहले दिन से ही स्वास्थ्य देखभाल, सुरक्षित जल, नक़दी सहायता, मनोसामाजिक समर्थन व अन्य महत्वपूर्ण सामान की व्यवस्था करने के लिए प्रयासरत है. मगर, अभी और अधिक स्तर पर राहत अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है.“हमारा अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह है कि इन समुदायों के साथ खड़े हों और कठोर सर्दी के आगमन से पहले बच्चों की रक्षा करने में हमारी मदद करें.”यूनीसेफ़ ने अगले छह महीनों के लिए अपनी योजना तैयार की है, जिसके तहत 2.12 लाख बच्चों समेत चार लाख लोगों तक सहायता प्रदान की जाएगी, विशेष तौर पर चपाडरा, नुरगल और चॉके इलाक़ों में जहाँ सबसे अधिक नुक़सान हुआ है.
© UNICEF/Amin Meerzad
अफ़ग़ानिस्तान के कुनार प्रान्त के ग़ाज़ी आबादी ज़िले में एक लड़का, भूकम्प में ध्वस्त हुए अपने घर के सामने खड़ा है.
यूनीसेफ़ की अहम प्राथमिकताएँआपात स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की सुलभता बढ़ानासमुदायों की स्वच्छ जल तक पहुँच सुनिश्चित करनास्कूलों की मरम्मत होने तक अस्थाई शिक्षा प्रदान करनासाफ़-सफ़ाई व स्वच्छता में बेहतरी लानाकुपोषण से बचाव व उपचार की व्यवस्था करनाज़रूरतमन्द परिवारों को नक़दी सहायता मुहैया करानाबच्चों व उनके परिजन को मनोसामाजिक समर्थन प्रदान करना
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


