-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नेपाल: प्रदर्शनों में बढ़ती हिंसा पर हैरानी, संयम बरतने की अपील भी

Source: UN News: बुधवार, 10 सितम्बर 2025 00:00 AM (IST)
नेपाल: प्रदर्शनों में बढ़ती हिंसा पर हैरानी, संयम बरतने की अपील भी
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टर्क ने नेपाल में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में बढ़ती हिंसा पर हैरानी व्यक्त की है जिसके परिणामस्वरूप कई लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों युवा प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं. प्रदर्शनों के दौरान सम्पत्ति का भी भारी विनाश होने की ख़बरें हैं. वोल्कर टर्क ने मंगलवार को कहा, "मैं सुरक्षा बलों से अत्यधिक संयम बरतने और इस तरह के रक्तपात व नुक़सान से बचने का अनुरोध करता हूँ. हिंसा कोई समाधान नहीं है." Tweet URL उन्होंने कहा, "नेपाली लोगों की चिन्ताओं को दूर करने के लिए बातचीत ही सबसे अच्छा और एकमात्र तरीक़ा है. यह अहम है कि युवाओं की आवाज़ सुनी जाए."मानवाधिकार उच्चायुक्त ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को भ्रष्टाचार व सोशल मीडिया मंचों पर प्रतिबन्ध के ख़िलाफ़ अपनी राजनैतिक कुंठाओं और शिकायतों को शान्तिपूर्वक व्यक्त करने का अधिकार है.वोल्कर टर्क ने कहा, "मुझे सुरक्षा बलों द्वारा अनावश्यक व अनुपातहीन बल प्रयोग किए जाने की की चिन्ताजनक ख़बरें मिली हैं. मैं ऐसे कृत्यों की तत्काल, गहन, पारदर्शी और निष्पक्ष जाँच की मांग करता हूँ."उन्होंने प्रदर्शनकारियों को भी याद दिलाया कि उन्हें भी शान्तिपूर्ण सभा करने की भावना को बनाए रखना चाहिए और हिंसा से बचना चाहिए."मैं सार्वजनिक भवनों, व्यवसायों व निजी आवासों पर हमले और कुछ मामलों में आग लगा दिए जाने की ख़बरों से व्यथित हूँ. साथ ही, मैं वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों पर शारीरिक हमले किए जाने की ख़बरों से भी चिन्तित हूँ."वोल्कर टर्क ने कहा कि दुनिया ने संघर्ष से निकलकर एक शान्तिपूर्ण लोकतंत्र बनने की, नेपाल की यात्रा की सराहना की है. उन्होंने साथ ही, सभी नेपाली हितधारकों से इस राह पर आगे बढ़ने का रास्ता खोजने की अपील की.मानवाधिकार उच्चायुक्त ने कहा, "यूएन प्रणाली सहित, मेरा कार्यालय, देश में बातचीत और विश्वास-निर्माण के उपायों का समर्थन करने के लिए तैयार है, जिसके ज़रिए तनाव कम करने और विश्वास बहाल करने में मदद मिल सकती है."भ्रष्टाचार व जवाबदेही का मुद्दाग़ौरतलब है कि हाल ही में, नेपाल सरकार द्वारा सोशल मीडिया मंचों पर लगाए गए प्रतिबन्धों के बाद भड़के प्रदर्शनों में कम से कम 15 लोगों के मारे जाने और 100 से अधिक के घायल होने की ख़बर है.ख़बरों के अनुसार, देश में भ्रष्टाचार के प्रति चिन्ताओं, असमानताओं और जवाबदेही की कमी पर भी युवाओं का ग़ुस्सा फूटा है.नेपाल में संयुक्त राष्ट्र की रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर हैना सिंगर-हामदी ने इस घटनाक्रम पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि नेपाल में आम तौर पर ऐसे हालात देखने को नहीं मिलते हैं.उन्होंने सभी पक्षों से अधिकतम संयम बरतने की अपील की है और कहा है कि संयुक्त राष्ट्र हर सम्भव समर्थन प्रदान करने के लिए तैयार है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement