Advertisement
अफ़ग़ानिस्तान: भूकम्प के झटकों के बीच, प्रभावित आबादी तक राहत पहुँचाने के प्रयास

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने अपने एक अपडेट में बताया है कि कुनार प्रान्त में स्थित नूरगल और चॉके ज़िलों में कई स्थानों तक पहुँचने का मार्ग अवरुद्ध है. हालांकि स्थानीय प्रशासन ने इस मार्ग को बहाल करने के लिए भारी मशीनरी को तैनात किया है.राहत प्रयासों में तेज़ीनवीनतम आकलन के अनुसार, इस आपदा में क़रीब पाँच लाख लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें 2.63 लाख बच्चे हैं. क़रीब पाँच हज़ार घरों के आंशिक या पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त होने की आशंका है.मौजूदा चुनौतियों के बावजूद, यूएन टीमें अपने साझेदार संगठनों के साथ मिलकर राहत प्रयासों को आगे बढ़ाने में जुटी हैं. लगभग छह टन पौष्टिक बिस्किट वितरित किए जा चुके हैं.चॉके और नूरगल ज़िलों में 20 सचल स्वास्थ्य टीमों को तैनात किया गया है. प्रभावित इलाक़ों में 23 टन चिकित्सा सामग्री व दवाएँ भेजी गई हैं, जिससे दो हज़ार से अधिक मरीज़ों का इलाज किया जा सकता है.विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नूरगल ज़िले में एक सहायता हब बनाए जाने की घोषणा की है, जिसके ज़रिए साझेदार संगठनों को एक दूसरे से जोड़ा जाएगा और उन्हें समर्थन भी प्रदान किया जाएगा.वहीं, अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन ने गुरूवार को भोजन, पोषण, आपात आश्रय किट, पेयजल व स्वच्छता सामग्री और ग़ैर-खाद्य सामग्री को मुहैया कराए जाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं.झटके अब भी जारीयूएन पर्यावास संगठन (UN Habitat) के अफ़ग़ानिस्तान कार्यायल के अनुसार, दुर्गम इलाक़ों में भूकम्प के शक्तिशाली झटकों से बड़े पैमाने पर उथलपुथल हुई है. पाकिस्तान और ईरान से अफ़ग़ानिस्तान वापिस लौटने वाले बहुत से शरणार्थियों ने इन्हीं इलाक़ों में आश्रय लिया था.यूएन कार्यालय की काबुल में प्रतिनिधि स्टेफ़नी लूज़ ने बताया कि इस क्षेत्र में हर दिन और झटके महसूस किए जा रहे हैं, जिससे भूस्खलन हो रहा है और वहाँ तक पहुँच पाना और कठिन होता जा रहा है.उन्होंने कहा कि महिलाएँ व लड़कियाँ इस आपदा में बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. तालेबान प्रशासन के सख़्त नियमों की वजह से उनके लिए अपने घर छोड़कर अकेले बाहर जाना सम्भव नहीं है.UN Habitat अधिकारी ने कहा कि सांस्कृतिक रिवाज़ों और थोपी गई पाबन्दियों के बावजूद, अनेक महिलाएँ अपने घरों से बाहर जाने की हिम्मत नहीं करती हैं. न ही देश में पर्याप्त संख्या में महिला चिकित्सक हैं. मौजूदा हालात में जिन महिलाओं को इसकी ज़रूरत है, उन्हें सहायता नहीं मिल पा रही है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


