×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:06 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
SDG 4: सभी के लिए शिक्षा सुनिश्चित करने का लक्ष्य, ये राह अभी कितनी दूर है?
Source: UN News: मंगलवार, 09 सितम्बर 2025 00:01 AM (IST)
शिक्षा एक ऐसी अहम चाबी है जो भावी पीढ़ियों के लिए सफलता के नए दरवाज़े खोल सकती है और निर्धनता के चक्र को भी तोड़ सकती है. संयुक्त राष्ट्र के महत्वाकाँक्षी 2030 एजेंडा के तहत, चौथा सतत विकास लक्ष्य 4 (SDG 4) हर किसी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर ही केन्द्रित है. SDG 4 का सपना है एक ऐसी दुनिया, जहाँ हर बच्चा और युवा स्कूल तक पहुँच सके, जहाँ किसी को आर्थिक तंगी या लैंगिक भेदभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहना पड़े, और हर किसी के पास उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा तक समान पहुँच हो. लक्ष्य यह है कि वर्ष 2030 तक, सभी लड़कों और लड़कियों को न केवल प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा निशुल्क उपलब्ध हो, बल्कि उन्हें किफ़ायती व्यावसायिक प्रशिक्षण और उच्च शिक्षा तक समान पहुँच मिले.साथ ही, लिंग और धन सम्बन्धी असमानताओं को समाप्त किया जाए और कोई भी बच्चा शिक्षा के अवसरों से वंचित न रहे.कितनी प्रगति हुई?दुनिया में शिक्षा की दशा व दिशा को सुधारने में, पहले से ही धीमी रफ़्तार से प्रगति हो रही थी, जिसे कोविड‑19 महामारी ने और धीमा कर दिया. वैश्विक स्तर पर स्कूली पढ़ाई पूरा करने की दर में, वर्ष 2015 के बाद से केवल मामूली वृद्धि हुई है, और सीखने की दक्षता अभी भी कम स्तर पर बनी हुई है.संयुक्त राष्ट्र के एक अनुमान के अनुसार, साल 2023 तक, लगभग 27.2 करोड़ बच्चे और युवा स्कूल से वंचित थे. यह आँकड़ा 2015 की तुलना में तीन प्रतिशत अधिक हैं. मुख्य रूप से निम्न-आय वाले देशों में यह संख्या ज़्यादा है.2015 से 2024 के दौरान, वैश्विक स्तर पर प्राथमिक स्कूल पूरा करने की दर 85 प्रतिशत से बढ़कर 88 प्रतिशत तक पहुँच गई, वहीं निचली माध्यमिक शिक्षा पूरा करने की दर 74 प्रतिशत से 78 प्रतिशत और उच्चतर माध्यमिक समापन दर 53 फ़ीसदी से 60 फ़ीसदी तक पहुँची. फिर भी, सब-सहारा अफ़्रीका में हर तीन में से दो बच्चे ही समय पर प्राथमिक स्कूल पूरा कर पाते हैं.हालांकि इस प्रगति के बावजूद, 2024 में दुनिया भर में 75 करोड़ से अधिक वयस्क निरक्षर बने रहे, जिनमें महिलाओं का आँकड़ा कुल संख्या का 63 प्रतिशत था. वहीं, इन्टरनैट के उपयोग की दर में उछाल आया है, इसके बावजूद, एक बड़ी आबादी के पास ज़रूरी कौशल का अभाव है, और इंटरनैट की सुलभता व उसे कारगर ढंग से इस्तेमाल में ला पाने की क्षमता के बीच अन्तर है. © UNICEF/Biju Boro शिक्षा का महत्व...शिक्षा वह ज़रिया है जो कई अन्य सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करती है. जब लोग गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करते हैं, तो वे निर्धनता के चक्र को तोड़ सकते हैं, असमानताओं को कम कर सकते हैं और लैंगिक समानता को भी साकार किया जा सकता है.शिक्षा लोगों को स्वस्थ, टिकाऊ और एक समझदार जीवन जीने के लिए सक्षम बनाती है. यह सहिष्णुता और शान्तिपूर्ण समाज के निर्माण में भी सहायक है.क्या हैं चुनौतियाँ?संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2030 के लिए निर्धारित शिक्षा लक्ष्यों की दिशा में कुछ प्रगति हुई है, लेकिन अभी भी चुनौतीपूर्ण मुद्दे बने हुए हैं. वर्ष 2019 में, केवल 58 प्रतिशत बच्चों ने न्यूनतम पठन दक्षता (reading proficiency) हासिल की और केवल 44 प्रतिशत बच्चे ही गणित में न्यूनतम दक्षता हासिल कर पाए. 2018 से 2022 के दौरान, निचले माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के दक्षता स्तर में गिरावट दर्ज की गई.इसके अलावा, मूलभूत स्कूल सेवाओं की कमी, विशेष रूप से विकलांग बच्चों और लड़कियों के लिए, गुणवत्ता वाली शिक्षा तक पहुँच को बाधित करती है.विश्व स्तर पर केवल 50 फ़ीसदी प्राथमिक विद्यालयों में ही विकलांग छात्रों के लिए बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध हैं. आर्थिक बाधाओं और स्कूल छोड़ने की ऊँची दर, अब भी ग़रीब और असमान क्षेत्रों में गम्भीर चुनौती बनी हुई हैं. © UNICEF/Biju Boro सबसे कम विकसित देशों में, स्कूलों में बुनियादी संसाधनों की सुविधा का नहीं होना भी एक चुनौती हैं. प्राथमिक स्तर पर स्थिति सबसे गम्भीर है, जहाँ एक-तिहाई से अधिक स्कूलों में बुनियादी स्वच्छता की सुविधा नहीं, आधे से अधिक में बिजली उपलब्ध नहीं और दो-तिहाई से अधिक में डिजिटल उपकरणों की कमी है.इससे लड़कियाँ और महिलाएँ विशेष रूप से प्रभावित हैं. लगभग 40 प्रतिशत देशों में प्राथमिक शिक्षा में लैंगिक समता नहीं है. शिक्षा में यह पिछड़ापन युवतियों के कौशल विकास और रोज़गार के अवसरों को भी प्रभावित करता है.क्या है समाधान?SDG 4 को हासिल करने के लिए शिक्षा में निवेश को, एक राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाना अनिवार्य है.साथ ही, शिक्षा को निशुल्क व अनिवार्य बनाना, शिक्षकों की संख्या बढ़ाना, बुनियादी स्कूल ढ़ाँचे में सुधार लाना और डिजिटल परिवर्तन को अपनाना आवश्यक हैं. डिजिटल अन्तर को न पाटे जाने की स्थिति में असमानताएँ और बढ़ेंगी.इसके अलावा, सरकारों से शिक्षा को नीति और व्यवहार दोनों में प्राथमिकता देने की मांग की जा सकती है और सभी बच्चों, विशेषकर कमज़ोर और वंचित समूहों के लिए निशुल्क व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सकती है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces