Advertisement
भारत: उत्तरी राज्यों में भीषण बाढ़, बारिश व भूस्खलन से जान-माल की गहरी क्षति

बाढ़ की वजह से लाखों एकड़ कृषि योग्य भूमि जलमग्न हो गई है.
यूएन प्रवक्ता के अनुसार, भारत सरकार बाढ़ प्रभावितों तक राहत पहुँचाने के लिए सहायता प्रयासों की अगुवाई कर रही है, और आवश्यकता होने पर संयुक्त राष्ट्र हरसम्भव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है.
इससे पहले, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने पिछले महीने, भारत में आई बाढ़ और उसमें हुए जान-माल के भारी नुक़सान पर गम्भीर चिन्ता व्यक्त की थी.महासचिव ने प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी सम्वेदना प्रकट करते हुए इस आपदा से प्रभावित लोगों के साथ अपनी एकजुटता भी ज़ाहिर की थी. उधर, पाकिस्तान भी हाल के दिनों में आई भयावह बाढ़ से जूझ रहा है, जहाँ देश के उत्तरी क्षेत्र में इस आपदा में 400 से अधिक लोगों के मारे जाने की ख़बर है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने पीड़ितों के लिए शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पाकिस्तान में मॉनसून के दौरान आई ये आपदा, जलवायु परिवर्तन की वजह से और गहरी हुई है.
यूएन एजेंसियों के अनुसार, दुनिया भर में बाढ़ और आकस्मिक बाढ़ की घटनाओं में हर साल हज़ारों लोगों की जान चली जाती हैं और अरबों डॉलर का नुक़सान होता है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


