×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 1:18 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
ग़ाज़ा: बमबारी के बीच, विकलांग लड़की ने जान बचाकर भागते परिवार से कहा, 'मुझे यहीं छोड़ दो'
Source: UN News: शुक्रवार, 05 सितम्बर 2025 00:01 AM (IST)
युद्धग्रस्त ग़ाज़ा में हज़ारों फ़लस्तीनी, इसराइली हमलों, गोलाबारी और खाद्य सामग्री की क़िल्लत के बीच जीवन गुज़ारने के लिए मजबूर हैं, और इन विकट हालात का विकलांगजन पर गहरा असर हुआ है, जो अक्सर अपनी जान बचाने और समय पर सुरक्षित स्थान पर पहुँच पाने में असमर्थ हैं. उन्हें इन परिस्थितियों में विशाल चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है, जिसका उल्लेख बुधवार को प्रस्तुत की गई एक नई रिपोर्ट में किया गया है. विकलांगजन के अधिकारों पर समिति (CRPD) के अधिकारियों ने क़ाबिज़ फ़लस्तीनी इलाक़े में ज़मीनी स्थिति पर जानकारी जुटा कर यह रिपोर्ट तैयार की है, जिसे जिनीवा में पेश किया गया.इसमें सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित और व्हीलचेयर पर निर्भर एक 14 वर्षीय बच्ची का उल्लेख है, जो ग़ाज़ा में इसराइली सैन्य कार्रवाई के दौरान अपनी जान बचाने की कोशिश कर रही भीड़ का हिस्सा थी. मगर, आपाधापी में उसकी व्हीलचेयर खो गई.CRPD समिति के सदस्य मुहन्नद सलाह अल-अज्ज़ेह ने बताया कि वह विकलांग लड़की, रेत पर रेंगने के लिए मजबूर थी. उसे महसूस हुआ कि उसके परिजन को उसकी वजह से धीरे चलना पड़ रहा है और इसलिए उस लड़की ने उन्हें कहा कि वे उसे वहीं छोड़ कर चले जाएं.इसराइल पर हमास के नेतृत्व में अक्टूबर 2023 में किए गए हमलों के बाद इसराइल ने सैन्य कार्रवाई शुरू की और बार-बार लोगों को अपने घर, जगह छोड़ कर जाने के लिए आदेश दिए हैं.लेकिन कुछ विकलांग लोग को इन आदेशों का पता नहीं चल पाता है. समिति के अनुसार यह एक गम्भीर मुद्दा है, और आपात परिस्थितियों में विकलांगजन के लिए स्थिति जटिल हो जाती है. © WHO ग़ाज़ा में व्हीलचेयर पर एक महिला को मलबे से होकर ले जाया जा रहा है. अधिकारों की रक्षा में विफलतायूएन समिति ने ग़ाज़ा और पश्चिमी तट में व्यक्तियों, प्रतिनिधिमंडलों, और संगठनों से विशेष बातचीत के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें सिलसिलेवार ढंग से अनुशंसाएँ पेश की गई हैं. साथ ही, इसराइल और फ़लस्तीनी प्राधिकरण को अपनी चिन्ताओं से अवगत कराया गया है.CRPD सदस्य मुहन्नद सलाह अल-अज्ज़ेह ने कहा कि ग़ाज़ा में हालात एक बड़ी चिन्ता का विषय है.उन्होंने कहा कि समिति का मानना है कि विकलांग जन के अधिकार पर कन्वेंशन में शामिल सभी सदस्य देश, किसी न किसी रूप में, आपात हालात के दौरान विकलांग व्यक्तियों के न्यूनतम रक्षा सुनिश्चित करने, अपने दायित्वों को निभा पाने में विफल साबित हुए हैं.समिति ने एक घटना का वर्णन किया, जब रफ़ाह में बार-बार बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से एक माँ को अपने मोबाइल पर जगह खाली करके जाने का आदेश नहीं मिला, जिसके बाद उस महिला व उनके बच्चों की एक इसराइली हमले में मौत हो गई.नौ-वर्षीय नूर के अभिभावक सुन नहीं सकते हैं, और इसराइली टैंक, गोलाबारी व हमलों से जान बचाने के लिए वे अपनी बेटी पर ही निर्भर हैं.नूर को युद्ध की भाषा समझाने के लिए नए शब्दों को सीखना पड़ा, जैसेकि टैंक, विमान और अन्य हथियार ताकि अपने माता-पिता को इन ख़तरों की जानकारी दे सके.अब्दुलरहमान अल-घरबावी जैसे अनेक उदाहरण हैं, जो सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित हैं. 27 वर्षीय इस ग्राफ़िक डिज़ाइनर को क़रीब 9 बार घर से जबरन विस्थापित होना पड़ा और हर बार माँ ने उनकी व्हीलचेयर की देखभाल की जबकि पिता व भाई ने उन्हें उठाया. © UNICEF/Mohammed Nateel ग़ाज़ा में पीने के लिए स्वच्छ जल की भीषण कमी का सामना करना पड़ रहा है. ग़ाज़ा सिटी में भयावह हालातयूएन मानवतावादी कार्यालय (
OCHA
) ने बुधवार को ग़ाज़ा सिटी में बिगड़ते हालात और इसराइली हमलों में आई तेज़ी के प्रति चेतावनी जारी की है. यहाँ अकाल व्याप्त है और आम फ़लस्तीनी बुरी तरह हताश व थके हुए हैं और बदतर होते संकट के गर्त में धँसते जा रहे हैं.यूएन एजेंसी के साझेदार संगठनों ने चेतावनी दी है कि ग़ाज़ा सिटी में टकराव में तेज़ी आने का विस्थापन शिविरों पर रह रही फ़लस्तीनी पर भयावह असर हो रहा है, जिनमें से बहुत से लोग उत्तरी ग़ाज़ा से विस्थापित हुए थे. OCHA ने कहा कि अनेक घर-परिवार, असुरक्षा और ऊँची क़ीमत की वजह से अन्य स्थान का रुख़ करने में असमर्थ हैं. इन हालात में वृद्धजन और विकलांग व्यक्ति विशेष रूप से प्रभावित हुए हैं.साझेदार संगठनों के अनुसार, 14-31 अगस्त के दौरान, 82 हज़ार लोग विस्थापन का शिकार हुए हैं, जिनमें 30 हज़ार से अधिक उत्तरी ग़ाज़ा से दक्षिणी इलाक़े की ओर गए हैं.सहायता सामग्री की कमी बरक़रारइस बीच, ज़रूरतमन्दों तक मानवीय सहायता पहुँचाने में अवरोधों का सामना करना पड़ रहा है. टुकड़ों में राहत सामग्री पहुँची है, लेकिन पर्याप्त स्तर पर नहीं.पिछले पाँच महीनों में पहली बार, मवेशियों के लिए चारा पहुँचाया गया है. डेयर अल बलाह में मवेशी पालने वाले परिवारों को 60 मीट्रिक टन चारा वितरित किया गया है.हालांकि, खाना पकाने के लिए ईंधन पिछले पाँच महीनों से यहाँ नहीं पहुँचा है, जबकि इसकी लगातार मांग की गई है. यह स्थानीय बाज़ारों में भी उपलब्ध नहीं है.OCHA के अनुसार, ईंधन के लिए जलाने की लकड़ी अब लोगों की पहुँच से बाहर होती जा रही है. बहुत से कचरे, फेंक दी गई लकड़ी को खाना पकाने के लिए वैकल्पिक स्रोत के रूप में इस्तेमाल में ला रहे हैं, लेकिन उसके स्वास्थ्य व पर्यावरण के लिए जोखिम हैं.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces