SCO शिखर सम्मेलन: यूएन महासचिव ने चीन के राष्ट्रपति से की मुलाक़ात
Source: UN News: बुधवार, 03 सितम्बर 2025 00:00 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने अपनी चीन यात्रा के दौरान शनिवार को राष्ट्रपति शी जिनपिंग से तियानजिन शहर में मुलाक़ात की है, जहाँ वह शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पहुँचे हैं.
संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता कार्यालय द्वारा तियानजिन से जारी एक वक्तव्य के अनुसार, महासचिव ने संयुक्त राष्ट्र के कार्यों के लिए चीन द्वारा दिए जा रहे महत्वपूर्ण समर्थन के लिए राष्ट्रपति शी का आभार प्रकट किया.इस बैठक के दौरान, संगठन के कामकाज के तीन मुख्य स्तम्भों -- शान्ति और सुरक्षा, विकास, मानवाधिकार -- पर भी चर्चा हुई.साथ ही, बहुपक्षवादी व्यवस्था को मज़बूत बनाने और अन्तरराष्ट्रीय संस्थाओं में सुधार की आवश्यकता पर भी बल दिया गया, विशेष रूप से अन्तरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली में.इसके अलावा, दोनों नेताओं ने इस बैठक में 'भविष्य के लिए सहमति-पत्र' (Pact of the Future) के क्रियान्वयन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) प्रौद्योगिकी, जलवायु परिवर्तन, और वैश्विक व क्षेत्रीय घटनाक्रम पर भी विचार-विमर्श किया.यूएन महासचिव 31 अगस्त - 1 सितम्बर को आयोजित हो रहे शंघाई सहयोग संगठन की शिखर बैठक के सिलसिले में तियानजिन शहर पहुँचे हैं, जहाँ वह स्थानीय समयानुसार सोमवार को SCO+ बैठक को सम्बोधित करेंगे. चीन, रूस, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, किर्गिज़स्तान और कज़ाख़्स्तान ने 2001 में इस संगठन को स्थापित किया था, जिसके बाद कुछ वर्ष पहले भारत, पाकिस्तान और ईरान समेत अन्य देश भी इसका हिस्सा बने.