-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूक्रेन: राजधानी कीव पर रूसी बमबारी में चार बच्चों की मौत, 'कोई स्थान सुरक्षित नहीं'

Source: UN News: सोमवार, 01 सितम्बर 2025 00:01 AM (IST)
यूक्रेन: राजधानी कीव पर रूसी बमबारी में चार बच्चों की मौत, 'कोई स्थान सुरक्षित नहीं'
यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों पर रूसी सैन्य बलों द्वारा बीती रात किए गए हमलों में चार बच्चों की जान गई है और अनेक लोग घायल हुए हैं. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) के अनुसार, मृतकों में एक ढाई साल का बच्चा भी है. एक वीडियो फ़ुटेज में कीव में रिहायशी इमारत की छत पर हुए एक बड़े गढ्ढे और वहाँ से उठते धुँए को देखा जा सकता है.संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने इन हमलों की कड़ी निन्दा करते हुए कहा है कि आम नागरिकों और बुनियादी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जाना, अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून का उल्लंघन है.“ये अस्वीकार्य हैं और इन्हें तुरन्त रोका जाना होगा.” Tweet URL यूएन प्रवक्ता ने गुरूवार को महासचिव की ओर से एक वक्तव्य जारी किया जिसमें उन्होंने युद्धविराम लागू किए जाने और यूक्रेन में न्यायोचित, सतत शान्ति की अपील दोहराई है.यूनीसेफ़ प्रतिनिधि मुनीर ममादज़ादे ने हमले में क्षतिग्रस्त इमारतों और प्रभावितों से मुलाक़ात करने के बाद यूएन न्यूज़ को बताया कि यूक्रेन में कोई भी स्थान सुरक्षित नहीं है. “कीव में हवाई हमले का ऐलर्ट क़रीब 12 घंटों तक जारी रहा.”कठोर निन्दायूएन के वरिष्ठ अधिकारी ने रूस द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल व ड्रोन हमले जारी रहने की निन्दा की है. रूस ने फ़रवरी 2022 में यूक्रेन पर पूर्ण रूप से आक्रमण किया था, जिसके बाद वहाँ जान-माल की बड़े पैमाने पर हानि हुई है.मुनीर ममादज़ादे ने बताया कि वह अभी घटनास्थल से लौटे हैं, जहाँ बचाव एवं तलाश अभियान जारी है. शहर में चार बच्चों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है और 10 से अधिक घायल हुए हैं. हताहतों का आँकड़ा बढ़ने की आशंका है.समाचार माध्यमों के अनुसार, यूक्रेन में रेलवे समेत अन्य नागरिक प्रतिष्ठानों को भी नुक़सान पहुँचा है. लड़ाई के अग्रिम मोर्चे पर रूसी हमले जारी हैं और सर्दी के मौसम से पहले अहम ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जा रहा है.यूनीसेफ़ प्रतिनिधि ने कहा कि लड़ाई के अग्रिम मोर्चे पर 10 किलोमीटर के दायरे में रह रहे लोगों को तुरन्त समर्थन की आवश्यकता है, ताकि बच्चों, उनके परिवारों और आजीविका की रक्षा की जा सके.असुरक्षा के साए में पढ़ाईयूक्रेनी शहरों पर ये हमले ऐसे समय में हुए हैं, जब स्थानीय बच्चे छुट्टियों के बाद स्कूलों में फिर से पढ़ाई के लिए तैयार हो रहे हैं. हवाई हमलों से बचने के लिए सायरन, जीवन की वास्तविकता बन चुके हैं और छोटे बच्चों, किशोरों व युवाओं पर इस युद्ध का गहरा मानसिक असर हुआ है.यूनीसेफ़ प्रतिनिधि ममादज़ादे ने चिन्ता जताई कि यदि युद्ध का आज ही अन्त हो जाता है, तो भी उसके असर आने वाली कई पीढ़ियों तक महसूस किए जाते रहेंगे.बच्चे अपने जीवन के प्रति भय व आशंका से ग्रस्त हैं और अक्सर कहते हैं कि उनके कोई सपने या आशाएँ नहीं हैं. उन्हें बस शान्ति चाहिए और यह शान्ति जल्द से जल्द होनी चाहिए, ताकि वे फिर एक सामान्य जीवन की ओर लौट सकें.यूएन महासचिव ने अपनी युद्धविराम पुकार में ध्यान दिलाया है कि किसी भी समाधान में यूक्रेन की सम्प्रभुता, स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखंडता का ध्यान रखा जाना होगा. यूएन चार्टर, अन्तरराष्ट्रीय क़ानून व प्रासंगिक यूएन प्रस्ताओं के अनुरूप, और देश की अन्तरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सीमाओं के भीतर.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement